Homeअमड़ापाड़ागैंगरेप की घटना में पुलिस के हाथ खाली, नहीं हो पाई है...
Maqsood Alam
(News Head)

गैंगरेप की घटना में पुलिस के हाथ खाली, नहीं हो पाई है किसी की गिरफ्तारी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा @समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। आदिवासी समुदाय की दो युवती के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म ( गैंगरेप) की घटना वाली प्रकरण में पिछले छात्तीस घंटों के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस पीड़ित युवतियों की निशानदेही पर घटना में शामिल करीब आधे दर्जन आरोपियों को दबोचने के फिराक में जुटी हुई है। लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि मुख्य आरोपी भी अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जानकारी मिली है कि चिकित्सीय जांच में भी पीड़िताओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को न्यायालय में ये अपना बयान भी कलमबद्ध करा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग सहित दो आदिवासी युवती के साथ गुरुवार की रात थाना मुख्यालय से करीब 10 – 12 किमी दूर बाघापाड़ा के जंगल में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। परिजनों के खोजबीन के बाद पुलिस के सहयोग से दोनों लड़कियों को शुक्रवार को बाघापाड़ा गांव से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया था। आवश्यक अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments