Homeपाकुड़जिला प्रशासन ने नहीं, बल्कि विशेष शाखा की रिपोर्ट पर गोपीनाथ पुर...
Maqsood Alam
(News Head)

जिला प्रशासन ने नहीं, बल्कि विशेष शाखा की रिपोर्ट पर गोपीनाथ पुर जाने से रोका गया

कृपा सिंधु बच्चन@समाचार चक्र

पाकुड़-फायर ब्रांड भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसर्मा का गुरुवार को पाकुड़ दौरा था.सरकार के तरफ से उनके दौरे के दौरान पूर्ण प्रूफ सुरक्षा की व्यवस्था का निर्देश का पाकुड़ प्रशासन ने व्यवस्था की थी।एक बात जो निराधार सोशल मीडिया पर चली कि असम के मुख्यमंत्री को पाकुड़ नहीं जाने दिया गया। जबकि वे महेशपुर गये,पीड़ित आदिवासी परिवार से भी मिले ,और के के एम कॉलेज जाने पर भी प्रशासन की ओर से कोई रुकावट नहीं थीं।उनके पाकुड़ दौरे पर किसी भी तरह की कोई रुकावट सरकार और प्रशासन की तरफ से नहीं था,बल्कि दोनों ही स्तर पर उनकी सुरक्षा की बजाबते चिट्ठी निकाल कर व्यवस्था की गई थी।विशेष साखा के एक पत्र पर उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिर्फ़ गोपिनाथपुर जाने से उन्हें मना किया गया।उल्लेखनीय है कि गोपिनाथपुर जाने में रास्ते में दोनों ओर ऊँची इमारतों के मद्देनजर Z प्लस श्रेणी के कारकेट का सुरक्षा की दृष्टि से गुजरना सही नहीं होता।साथ ही तनाव के इस माहौल में एक नाले के उसपार पश्चिम बंगाल की सीमा की घनी आबादी को भी विशेष साखा को सचेत कर रहा था। ऐसे में पश्चिम बंगाल की पुलिस की भी सहायता आवश्यक पड़ जाती।कुल मिलाकर असम के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोपिनाथपुर दौरे से उन्हें रुक जाने का प्रशासन ने अनुरोध किया। पाकुड़ दौरे पर किसी भी तरह की रोक की बात निराधार एवं अफवाह है। प्रशासन के लिए किसी भी VIP की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। ये सभी जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments