अली अकबर ने गरीबों को बांटे कंबल, कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म.

0
86

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। जिले के चर्चित और जाने-माने व्यवसाई अली अकबर ने सोमवार को सदर प्रखंड के ईशाकपुर गांव में असहाय एवं गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी एहदीन शेख एवं अन्य मौजूद थे। अली अकबर ने अपने हाथों से सैंकड़ों गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण किया। वहीं कंबल पाने वाले महिला एवं पुरुष असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे। कड़ाके की ठंड में परेशान लोगों ने कंबल वितरण के लिए व्यवसाई अली अकबर का आभार व्यक्त किया। अली अकबर ने कहा की ठंड लगातार बढ़ रही है। ठिठुरन बढ़ी है और लोगों को परेशान कर रही है। इस ठंड में गरीब असहाय लोगों को रात बिताने में ज्यादा मुश्किलें हो रही है। उन्हें ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल दिया गया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। दौलत आते जाते रहता है। अल्लाह ने अगर सक्षम बनाया है तो उसे गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में भी लगाना चाहिए। अन्यथा जीवन जीने का कोई अर्थ नहीं रहेगा। अगर आप सक्षम है तो जरुरतमंदों को मदद जरूर करें।इधर गांव में कंबल वितरण की चर्चा हर ओर होती रही। ग्रामीणों ने कंबल वितरण करने वाले व्यवसाई अली अकबर की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से उनके द्वारा गांवों में कंबल वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here