अबुल काशिम – Samachar Chakra

तारानगर में बिना काम किए वृक्षारोपण के नाम पर 01 लाख की फर्जी निकासी
कई गाय शेड के भी गायब होने की चर्चा

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत तारानगर पंचायत में एक से एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। इधर एक प्लांटेशन की योजना भी गायब होने की खबर है। बिना पौधा लगाएं 01 लाख से भी अधिक की निकासी कर ली गई है। फर्जी मास्टर रोल तैयार कर बिचौलिए ने सरकारी राशि का गबन कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक तारानगर पंचायत अंतर्गत कुसमानगर गांव में मोहसिन अली के जमीन पर प्लांटेशन की योजना स्वीकृत की गई थी। आधा (0.5) एकड़ जमीन पर प्लांटेशन की योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कराई गई। जिसका योजना संख्या 24/2023-24 है। लेकिन बिचौलिए ने बिना काम किए ही राशि की निकासी शुरू कर दी और अब तक 01 लाख 1745 रुपए की निकासी की जा चुकी है। इस फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के खेल में पंचायत के बिचौलिए के साथ पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की बड़ी भूमिका हो सकती है। इसलिए कि मनरेगा योजना में पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की देखरेख में ही योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को जांच और कागजी प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी होती है। हालांकि बिचौलिए के द्वारा पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को धोखे में रखकर या उनके आंखों में धूल झोंक कर फर्जी निकासी करने का काम भी किया जा सकता है। इन सब गड़बड़ियों के बीच जांच में सारा कुछ खुलकर सामने आ सकता है। लेकिन शर्त यह है कि जांच गहराई और ईमानदारी से होनी चाहिए। तभी इस तरह के भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को रोका जा सकता है। उल्लेखनीय है कि तारानगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत सिंचाई कूप, तालाब, डोभा, प्लांटेशन, दीदी बाड़ी योजना, गाय शेड आदि दर्जनों योजनाओं का काम हुआ है। जिसमें व्यापक पैमाने पर गड़बड़ियां की गई है। तारानगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ गाय शेड निर्माण की भी स्वीकृति दी गई है। इनमें अधिकतर योजना में गड़बड़ी की बातें कही जा रही है। कई योजनाओं के गायब होने की सूचना मिली है। इसका खुलासा अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा। इधर लगातार खबर प्रकाशन के बाद प्रखंड कार्यालय की ओर से जांच शुरू हो गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समीर अल्फ्रेड मुर्मू के आदेश पर बीपीओ अजीत टुडू ने शुक्रवार को तारानगर पंचायत जाकर एक सिंचाई कूप निर्माण योजना का जांच किया। हालांकि समय अभाव में अन्य योजनाओं की जांच नहीं कर पाए। जितनी भी जांच हुई, उसमें भी गड़बड़ियां पकड़ी गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत टुडू ने बताया कि तारानगर पंचायत में एक सिंचाई कूप की जांच की गई। जिसमें सिंचाई कूप का पैरापीट कम पाई गई है। उन्होंने कहा कि समय के अभाव में आज जांच पूरी तरीके से नहीं हो पाई है। एक टीम बनाकर योजनाओं की जांच की जाएगी। जितने भी योजनाओं में गड़बड़ी की गई है या संदेह है, उनकी जांच कर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।

कांग्रेस की जीत पर जश्न में डूबे समर्थक, रंग अबीर-गुलाल के साथ आतिशबाजी
समाचार चक्र

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की रिकॉर्ड और ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ता और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है कांग्रेस समर्थक और उनके कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। परिणाम सामने आने के बाद से ही रंग अबीर खेले जा रहे हैं। एक दूसरे को रंग अमीर लगाए जा रहे हैं। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की जीत पर विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में उत्सव का माहौल दिख रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शनिवार को परिणाम आने के बाद से ही बैंड बाजे और डीजे के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई बांटते भी दिख रहे हैं। एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस दौरान डीजे की धुन पर ठुमके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यकर्ता और समर्थक जमकर आतिशबाजी भी कर रहे हैं। शनिवार की देर रात तक आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। इधर रविवार सुबह से डीजे और आतिशबाजी से पूरा गांव गुंज उठा है। कार्यकर्ता और समर्थक डीजे के साथ सड़कों पर उतरकर जमकर खुशियां मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने पाकुड़ विधानसभा सीट से 86000 से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने गुमला व लातेहार के लिए रवाना हुई पाकुड़ टीम
पाकुड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकुड़ की टीम भी हिस्सा ले रही है। आयोजित टूर्नामेंट में पाकुड़ ग्रुप डी में शामिल हैं। पाकुड़ टीम लातेहार और गुमला के मैदान पर चार लीग मैच खेलेगी। पाकुड़ टीम का पहला मुकाबला 26 नवंबर को कोडरमा टीम के साथ होगा। इसके बाद 28 नवंबर को लातेहार के मैदान पर जमशेदपुर टीम के साथ खेलेगी। वहीं 1 दिसंबर को हजारीबाग के साथ मुकाबला होगा। यह मैच लातेहार में खेला जाएगा। जबकि 4 दिसंबर को खरसावां के साथ खेलेगी। यह मैच गुमला में खेला जाएगा। इधर पाकुड़ की टीम रविवार को रवाना हो गई। अंडर-14 क्रिकेट टीम के कप्तान सुमित कुमार सिंह की अगुवाई में रवाना हुई। पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (पीडीसीए) के सचिव विरेंद्र कुमार पाठक, कोच हर्ष कुमार, टीम मैनेजर ऋषभ ओझा, उपाध्यक्ष प्रणय तिवारी, गौरव चौधरी, प्रितम मिश्रा, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह ने शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया।

बमबाजी की घटनाओं को लेकर बदनाम रहा है कांकरबोना, जामतल्ला व झिकरहटी गांव
पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकरबोना, जामतल्ला और झिकरहटी गांव बमबाजी की घटनाओं को लेकर बदनाम रहा है। पिछले दो सालों की बात करें तो इन गांवों में आधे दर्जन से भी ज्यादा बमबाजी की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें एक महिला की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इन मामलों में कुछ जमीन विवाद और कुछ वर्चस्व से जुड़े हैं।झिकरहटी पश्चिमी में घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर बमबाजी हुई थी।

जिसमें एक महिला की जान चली गई थी। यह मामला जमीन विवाद का था। वहीं झिकरहटी पश्चिमी में ही वर्चस्व की लड़ाई में कई दफा बमबाजी की घटनाएं हो चुकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इन गांवों में बात-बात पर कुछ लोग बमबाजी पर उतर आते हैं। लोगों में दहशत फैलाना अब इनका मानो काम रह गया है। ऐसे लोगों की वजह से आम ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले साल भी कांकरबोना और जामतल्ला गांव में बमबाजी हुई थी। जिसमें एक मासूम बच्ची सहित तकरीबन आधे दर्जन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने घटना के दिन ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में हाल ही में एक और व्यक्ति को जेल भेजा गया है। घटना को लेकर थाना में केस दर्ज किया गया था। जिसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।लेकिन सिर्फ दो व्यक्ति ही पुलिस के शिकंजे में आया। शेष आरोपी खुलेआम घूमते रहे। पुलिस की कार्रवाई से बचते रहे। जिससे गांवों में दहशत फैलाने वाले ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

इसके पीछे नेताओं की पैरवी के आगे पुलिस की सुस्ती एक बड़ी वजह बताई जा रही है। बमबाजी जैसे मामलों में भी नेताओं की पैरवी की वजह से मामला दब जाता है। पिछले साल घटना को अंजाम देने वाले इन्हीं दोनों गुटों में शनिवार को फिर से बमबाजी हो गई। इसे साफ शब्दों में समझ सकते हैं कि शनिवार की बमबाजी की घटना, पिछले साल हुई घटना से जुड़ा हुआ है और इस घटना में कमोबेश वही सारे लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस को ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की जरूरत है। अन्यथा इस तरह के अपराधी किस्म के लोगों में डर खत्म हो जाएगा और ऐसे अपराधिक जघन्य घटनाएं होती रहेगी।

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने फिर दिखाई मानवता, दो मरीज को किया रक्तदान
पाकुड़ । इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। अस्पताल में इलाजरत महेशपुर के दो मरीज को फाउंडेशन के सदस्य जीशान परवेज और अलाउद्दीन शेख ने रक्तदान के रूप में मदद किया है।

फाउंडेशन से जुड़े सद्दाम हुसैन ने बताया कि सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती महेशपुर प्रखंड के सीलमपुर की नूरसेफा बीवी एवं पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती महेशपुर प्रखंड के ही बोड़ा गांव के एक मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी थी। चिकित्सकों ने ब्लड उपलब्ध कराने को कहा था। इसकी सूचना मिली तो सद्दाम ने अलाउद्दीन शेख को दूरभाष पर जानकारी दी।

अलाउद्दीन ने एक सूचना पर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। जिससे नूरसेफा बीवी का इलाज शुरू हुआ। इधर पश्चिम बंगाल रामपुरहाट में भर्ती एक मरीज को ब्लड देने के लिए जीशान परवेज सीधे रामपुरहाट पहुंच गए। उन्हें रामपुरहाट तक ले जाने में ग्रुप से जुड़े कबीर ने सहयोग किया। इस नेक काम में कबीर ने अपना चार पहिया वाहन से जीशान परवेज को ब्लड देने के लिए रामपुरहाट जाने में सहयोग किया। इधर फाउंडेशन के अध्यक्ष बानीज शेख ने कहा कि हमारे सभी सदस्य दूसरों के सहयोग के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहते हैं। किसी को आर्थिक मदद की जरूरत हो या फिर ब्लड की, सूचना मिलते ही मदद के लिए आगे आते हैं। इंसानियत फाउंडेशन के तमाम साथियों का अब तक भरपूर सहयोग रहा है।

बेटे के जन्म से 10 घंटे पहले हादसे में पिता की मौत, नवजात को निहारती रही मां
पाकुड़ । जिंदगी भी कितनी अजीब है। एक तरफ कहती है सब्र का फल मीठा होता है और दूसरी तरफ कहती है वक्त किसी का इंतजार नहीं करता।

सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत के अनुपानगर के रहने वाले 27 वर्षीय रिजाउल शेख को तीन-तीन बेटियों के बाद अब बेटे की ख्वाहिश थी। घर में तीन बेटियों की किलकारियों से वह काफी खुश था। रिजाउल को खुशी के इस आंगन में एक बेटा का भी बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार के बीच शायद उन्हें इस बात का जरा सा भी एहसास नहीं रहा होगा कि उसकी ख्वाहिश तो पूरी होगी, लेकिन बेटे का चेहरा देखना भी नसीब नहीं होगा।

जी हां, जिंदगी ने रिजाउल के साथ ऐसा धोखा किया, जिसे सुनकर किसी को भी आश्चर्य लगेगा। आश्चर्य ही नहीं, रिजाउल के साथ हुई घटना किसी को भी झकझोर देगा। रिजाउल का इंतजार तो खत्म हुआ, उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म भी दिया। लेकिन बेटे के जन्म के 10 घंटे पहले ही रिजाउल की जिंदगी भी खत्म हो गई।

एक तरफ हादसे में रिजाउल की मौत और दूसरी तरफ अस्पताल में बेटे का जन्म। घड़ी के कांटे शायद एक ही साथ पिता पुत्र के मौत और जन्म की गाथा लिख रही थी।

नवजात शिशु

दरअसल रिजाउल पेशे से डंपर चालक था। अमड़ापाड़ा कोल माइंस में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2:00 बजे कोयला लोड करने जा रहा था। इसी दौरान बिजली तार के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे आनन-फानन में सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में रिजाउल का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। इधर सुबह रिजाउल के शव का पोस्टमार्टम चल रहा था। उधर घर में प्रसव पीड़ा उठने पर पत्नी शबाना बीवी को सदर अस्पताल में ही लाया गया। एक तरफ पति का शव पड़ा था, तो दूसरी तरफ पत्नी बेटे को जन्म दे रही थी।

दोपहर करीब 12:00 बजे रिजाउल की पत्नी शबाना ने बेटा को जन्म दिया। यह शबाना के लिए जिंदगी का सबसे कठिन पल था। पति को बेटे के जन्म की खुशी की खबर देने की घड़ी तो आई, लेकिन खुशखबरी सुनने वाले ही दुनिया में नहीं रहे। अक्सर पति पत्नी में बेटे की इच्छा पूरी होने की बातों को लेकर दोनों में हंसी ठिठोली भी खूब होती थी। लेकिन जिंदगी ने ऐसा मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया, जहां खुशी के साथ मातम भी थी।

पत्नी शबाना बीवी को पति रिजाउल के दुर्घटना में मौत की खबर मिल चुकी थी। लेकिन बेटे के जन्म के दौरान बेहोशी की वजह से अंतिम बार पति का चेहरा देखना भी नसीब नहीं हो रहा था। होश में आने के बाद वह खामोश निगाहों से सिर्फ बेटे को निहार रही थी।

एक पत्नी और एक मां के रूप में उस वक्त शबाना के दिलों दिमाग में क्या चल रहा होगा, इसे सिर्फ वही समझ सकती थी। तीनों बेटियां आठ साल की नसरीना खातून, छह साल की उर्मिला खातून और चार साल की जसमीरा खातून उदास चेहरे से कभी अस्पताल में वार्ड में भर्ती मां के पास जाती, तो कभी पोस्टमार्टम रूम में पिता को देख रही होती। इधर एक और दुखद बात यह था कि दुर्घटना में मरने वाले रिजाउल की खबर ना तो वाहन मालिक ने ली और ना ही कोल माइंस से जुड़े अधिकारियों ने ही लिया। आहत होकर परिजनों ने कोलाजोड़ा गांव के पास रिजाउल के शव को लेकर सड़क जाम कर दिया। घंटों बीतने पर भी कोई नहीं पहुंचा। वहीं समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था।