मकसूद आलम – Samachar Chakra

सोई हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार… तीन बेटों के सिर से उठा माँ का साया
लिट्टीपाड़ा से ग्राउंड रिपोर्ट

लिट्टीपाड़ा– कभी एक ही छत के नीचे जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी के रिश्ते का अंत सोमवार की देर रात खून से सने एक दर्दनाक अध्याय में बदल गया। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र की जामजोड़ी पंचायत स्थित शामपुर गाँव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गाँव को स्तब्ध कर दिया है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अब तीन बेटों के सिर से माँ का साया हमेशा के लिए उठ गया है।मृतका की पहचान माइनो मरांडी (48 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात वह प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति हथिया हेम्ब्रम हाथ में कुल्हाड़ी लेकर कमरे में पहुँचा और सो रही पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना बेरहम था कि माइनो मरांडी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप—

ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद और आपसी मतभेद चल रहे थे। अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक विवाद ने सोमवार की रात भयावह रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल-—

माइनो मरांडी अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गई हैं। माँ की नृशंस हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है, जबकि पूरे गाँव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश व्याप्त है।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी—

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।

क्या कहते है थाना प्रभारी—-

लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा।

एक परिवार की बिखरी दुनिया—-

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि घरेलू हिंसा के उस भयावह सच को सामने लाती है, जहाँ आपसी विवाद कभी-कभी पूरे परिवार का भविष्य छीन लेते हैं। एक महिला की जान चली गई, तीन बच्चों की माँ उनसे हमेशा के लिए बिछड़ गई और एक परिवार की खुशियाँ पलभर में उजड़ गईं। अब गाँव की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी,आरोपी गिरफ्तार होगा, अदालत सजा भी सुनाएगी… लेकिन क्या कोई उन तीन मासूम बच्चों को उनकी माँ वापस लौटा पाएगा?”

जिस घर में कल तक माँ की ममता थी, आज वहाँ सन्नाटा है। जिस आँगन में माँ की आवाज़ गूँजती थी, वहाँ अब सिर्फ़ बच्चों की सिसकियाँ हैं। कानून अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचा देगा, लेकिन उन तीन बेटों के जीवन में जो खालीपन हमेशा के लिए बन गया है, उसे कौन भरेगा?एक पल के गुस्से ने सिर्फ़ एक महिला की जान नहीं ली, बल्कि तीन बच्चों का बचपन, उनका सहारा और उनका सबसे सुरक्षित रिश्ता भी छीन लिया। अब उनकी हर सुबह माँ की याद से शुरू होगी और हर रात उसी की कमी के साथ खत्म होगी।हत्या की हर खबर एक आँकड़ा नहीं होती, उसके पीछे कई ज़िंदगियाँ बिखर जाती हैं। इस घटना में भी एक आरोपी जेल जाएगा, लेकिन तीन मासूम बच्चों को उम्रभर ऐसी सजा मिली है, जिसकी कोई अदालत सुनवाई नहीं करती। यही इस वारदात का सबसे दर्दनाक सच है।

पाकुड़ प्रखंड के 13 विद्यालयों में 3 एवं 4 अगस्त को होगा
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा विद्यालय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड संसाधन केंद्र,पाकुड़ द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया गया है।जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पाकुड़ के पत्रांक-678, दिनांक 09 जुलाई 2026 के आलोक में जारी आदेश के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 13 विद्यालयों में 3 एवं 4 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी सचिव-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि समिति गठन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उसकी समस्त जानकारी ई- विद्यालयवाहिनी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी। साथ ही यदि किसी विद्यालय में गठन के दौरान विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या की आशंका हो तो संबंधित थाना प्रभारी से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

विद्यालयवार गठन तिथि एवं प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक-—

03 अगस्त 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सितेशनगर, जिसमें पर्यवेक्षक लेलिन दुबे एवं रजनीश रंजन सिन्हा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चांदपुर में पर्यवेक्षक प्रवीण चंद्र दास।एसएसए नवीन प्राथमिक विद्यालय,नया चांदपुर, पर्यवेक्षक निहार रंजन सरकार।उत्क्रमित उच्च विद्यालय,अंजना, पर्यवेक्षक, राजेश यादव एवं उज्ज्वल कुमार ओझा।उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, गंगारामपुर, पर्यवेक्षक : बदरुल हुसैन।उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोपीनाथपुर, पर्यवेक्षक, कैलाश भगत एवं बबीता बगारिया।मध्य विद्यालय, चांचकी पर्यवेक्षक, ऋषि रंजन सिन्हा।04 अगस्त 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भवनीपुर — पर्यवेक्षक,कैलाश भगत एवं बबीता बगारिया।प्राथमिक विद्यालय, देवपुर पर्यवेक्षक राजेश यादव।उत्क्रमित मध्य विद्यालय,गंधाईपुर, पर्यवेक्षक, ताजुद्दीन शेख एवं निहार रंजन सरकार।उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरिगंज, पर्यवेक्षक, बदरुल हुसैन एवं तपन कुमार दास।एसएसए नवीन प्राथमिक विद्यालय,केतकापाड़ा, पर्यवेक्षक, प्रवीण चंद्र दास।एसएसए नवीन प्राथमिक विद्यालय, सितेशनगर-द्वितीय, पर्यवेक्षक, लेलिन दुबे।
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन से विद्यालयों के संचालन में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। इससे विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता,आधारभूत सुविधाओं की निगरानी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कोटालपोखर थाना पहुँचे पुलिस कप्तान अमित कुमार, वार्षिक निरीक्षण में व्यवस्था की परखी नब्ज़
समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर: साहेबगंज जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कोटालपोखर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली,अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति तथा प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।एसपी ने थाने में संधारित सभी पंजियों एवं अभिलेखों की गहन जांच की और जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। उन्होंने कहा कि थाना केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास का भी प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो पुलिस पदाधिकारी एवं जवान बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से पुरस्कृत (रिवार्ड) किया जाएगा। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर दिया।एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही या रिकॉर्ड संधारण में किसी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ काम करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़हरवा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल, बड़हरवा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

एसआईआर अभियान में पूरी ताकत झोंकने का कांग्रेस का आह्वान,पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बोले-एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है।रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय,पाकुड़ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अब समय बेहद कम बचा है, इसलिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर यह सुनिश्चित करे कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, बूथ लेवल एजेंट,पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान की समीक्षा करना और अंतिम चरण की रणनीति तय करना था।पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि एसआईआर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का अभियान है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें, पात्र मतदाताओं का ऐनुमैरेशन फॉर्म समय पर भरवाएं और उसे बीएलओ तक हर हाल में पहुंचाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने के लिए अब केवल दो-तीन दिन का समय शेष है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में किसी पात्र मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अंतिम समय तक पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान में जुटे रहें।बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान की प्रगति की जानकारी भी ली गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अधिकांश फॉर्म बीएलओ द्वारा अपलोड किए जा चुके हैं,जबकि कुछ फॉर्म अभी अपलोड होना बाकी हैं। इस पर आलमगीर आलम ने निर्देश दिया कि 27 और 28 जुलाई तक शेष सभी फॉर्म प्राथमिकता के आधार पर अपलोड कराए जाएं, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने की संभावना न रहे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है और इसे सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी है।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने,प्रत्येक पंचायत में अभियान को गति देने तथा हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पूरी मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ एसआईआर अभियान को सफल बनाएंगे,ताकि जिले का कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बाईपास, गली सड़क, नाला व शेड निर्माण को ले उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। बहू प्रतीक्षित जर्जर सड़क व नालों का नवनिर्माण, हाट परिसर की स्वक्षता व टीन शेड निर्माण इत्यादि समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर जेएलकेएम ने जिला प्रशासन से फरियाद किया है। जेएलकेएम के जिला सचिव जहांगीर अंसारी व मार्क बास्की ने इससे संबद्ध आवेदन 24 जुलाई शुक्रवार को उपायुक्त को सौंपा। आवेदन में जर्जर सड़क की वजह से आमो-खास को हो रही भारी परेशानी का भी उल्लेख किया है। अमड़ापाड़ा संथाली अंतर्गत वार्ड संख्या : ग्यारह में जल निकासी की कुव्यवस्था और आवाजाही की नारकीय हालत से प्रभावित सैकड़ों परिवारों के बीच आठ सौ मीटर के पेवर ब्लॉक युक्त संपर्क पथ और ड्रेन की व्यवस्था या नवनिर्माण की मांग की गई है। साथ-साथ स्थानीय हाट परिसर की स्वक्षता व जर्जर टीन शेड निर्माण का आग्रह भी डीसी से किया है। जिला सचिव ने बताया कि पूर्व में भी सड़क व नाले निर्माण सहित स्वक्षता व सौंदर्यीकरण आदि तमाम जनहित के मुद्दों से स्थानीय बीडीओ व सीओ को अवगत कराया गया था लेकिन नतीजा शून्य रहा। हालांकि इस मामले डीसी मेघा भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने व सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है।

15 दिनों से सूखी टोंटियां,प्यासे शहर की पुकार,वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त से लगाई गुहार, जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से ठप पड़ी शहरी जलापूर्ति योजना ने हजारों परिवारों का जीवन मुश्किल बना दिया है। घरों की टोंटियां सूखी हैं, लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ते जनाक्रोश और पेयजल संकट को देखते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मेघा भारद्वाज से मिला और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि जलापूर्ति बंद होने से नगर परिषद क्षेत्र के हजारों परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।लोगों को पानी खरीदने या दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है,जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।खासकर महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

पहले भी लिखा गया था पत्र, नहीं हुई कार्रवाई––

राणा ओझा ने उपायुक्त को अवगत कराया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने पहले ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का अनुरोध किया था।इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से जलापूर्ति योजना अब तक बहाल नहीं हो सकी और संकट गहराता गया।

उपायुक्त ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश—

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा कर शहरी जलापूर्ति योजना बहाल करने तथा नगरवासियों को जल्द से जल्द पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राहत की उम्मीद—

उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग अब तेजी से काम करेगा और बीते 15 दिनों से पानी के संकट से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द राहत मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल में वार्ड पार्षद निभा देवी, तनु दास, रेखा सरदारनी, पूनम देवी, अनिकेत गोस्वामी, राजा अंसारी, रियाज अंसारी, कमल राउत तथा गुड्डू भगत शामिल थे।

चालान नहीं,तो काम नहीं,नियमों में उलझे विकास कार्य,संवेदकों ने उपायुक्त से मांगी राहत
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-जिले में सरकारी विकास योजनाओं की रफ्तार अब लघु खनिजों के चालान की अनिवार्यता में उलझती नजर आ रही है।जिले के संवेदकों का कहना है कि मिट्टी,डस्ट,बालू,पत्थर डस्ट और ईंट जैसी निर्माण सामग्रियों के चालान बाजार में उपलब्ध नहीं हैं।ऐसे में न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं,बल्कि तैयार कार्यों का भुगतान भी अटक गया है।इसी गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को जिले के संवेदक समूह ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर नियमों में व्यावहारिक समाधान की मांग की।

काम भी रुका,भुगतान भी अटका—

संवेदकों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत सरकारी निर्माण कार्यों के बिलों का भुगतान तभी संभव है,जब उपयोग किए गए लघु खनिजों के चालान जमा किए जाएं। लेकिन स्थानीय बाजार में इन सामग्रियों के वैध चालान उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। परिणामस्वरूप सामग्री की आपूर्ति बाधित है,निर्माण कार्य प्रभावित हैं और कई योजनाओं के बिल लंबित पड़े हैं।संवेदकों का कहना है कि इससे उन पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण मजदूरी, सामग्री आपूर्ति और अन्य खर्चों का प्रबंधन करना कठिन हो गया है।

विकास योजनाओं पर भी असर—

ज्ञापन में कहा गया कि यदि यही स्थिति बनी रही तो जिले में चल रही कई सरकारी योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होगी और आम जनता को भी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होगी।

क्या है संवेदकों की मांग—

संवेदक समूह ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि सरकारी विकास एवं निर्माण कार्यों में मिट्टी, डस्ट और ईंट जैसे लघु खनिजों के चालान जमा करने की अनिवार्यता में छूट या शिथिलता दी जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना बाधा जारी रह सकें और लंबित भुगतान भी जल्द हो सके।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के बड़ी संख्या में संवेदक मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।

अब प्रशासन के फैसले पर निगाहें—

संवेदकों का मानना है कि यदि इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं निकला,तो जिले की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और विकास कार्यों की रफ्तार बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

कोटालपोखर,जहाँ इतिहास आज भी साँस लेता है,लेकिन संरक्षण की आस में खामोश खड़ा है…
मक़सूद आलम

कोटालपोखर-कुछ जगहें केवल ज़मीन का टुकड़ा नहीं होतीं,वे समय की जीवित किताब होती हैं।उनके पत्थर बोलते नहीं, लेकिन सदियों की कहानियाँ सुनाते हैं। झारखंड के साहिबगंज जिले का कोटालपोखर भी ऐसी ही एक ऐतिहासिक धरती है, जहाँ हर सुबह शाही मस्जिद की अज़ान गूंजती है और हर शाम खामोश खड़ी एक मीनार अतीत के सुनहरे दिनों को याद करती नज़र आती है।जब आप कोटालपोखर की उस ऐतिहासिक धरोहर के पास पहुँचते हैं,तो सबसे पहले आपकी नज़र घने पेड़ों के बीच खड़ी एक पुरानी ‘मेमोरियल पिलर’ पर जाती है।वह न बोलती है,न शिकायत करती है,लेकिन उसकी ख़ामोशी में इतिहास का ऐसा दर्द छिपा है,जिसे महसूस किया जा सकता है।साल 1933 में तत्कालीन जमींदार मोहम्मद इस्माईल चौधरी द्वारा निर्मित यह स्मारक आज भी अपने सीने पर इतिहास के कई अध्याय संजोए हुए है। संगमरमर की पट्टिकाओं पर उकेरे गए नाम समय के साथ धुंधले पड़ चुके हैं,लेकिन उनकी गरिमा आज भी वैसी ही है।उखड़ती दीवारें,काई से ढके पत्थर और फीके पड़ते शिलालेख मानो आने-जाने वालों से एक ही सवाल पूछते हैं“क्या हमारी विरासत को अब याद रखने वाला कोई नहीं बचा?”इसी स्मारक से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी है कोटालपोखर की भव्य शाही मस्जिद। इसकी ऊँची मीनारें, विशाल गुंबद और बेमिसाल नक्काशी आज भी बीते दौर की स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण हैं।लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी जीवंतता है। पाँचों वक्त यहाँ अज़ान गूंजती है, नमाज़ अदा होती है और सदियों पुरानी यह इमारत आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है।यह दृश्य अपने आप में अद्भुत है,एक ओर खामोश मीनार,जो बीते हुए कल की कहानी कहती है, दूसरी ओर शाही मस्जिद,जहाँ हर अज़ान वर्तमान को जीवंत बनाए रखती है। यहाँ इतिहास और आस्था एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े दिखाई देते हैं।इस विरासत की सबसे अनोखी बात यह है कि इसके ठीक बगल में कोटालपोखर प्लस टू उच्च विद्यालय है।रोज़ाना सैकड़ों बच्चे उसी इतिहास की छाया में पढ़ाई करते हैं,जिसके बारे में शायद उन्हें पूरी जानकारी भी नहीं है। थोड़ी ही दूरी पर खेल का मैदान है,जहाँ बच्चे और युवा क्रिकेट तथा फुटबॉल खेलते हुए अपने भविष्य के सपने बुनते हैं।एक तरफ़ नई पीढ़ी भविष्य की ओर बढ़ रही है,तो दूसरी तरफ़ उसी के सामने अतीत अपनी पहचान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
दुर्भाग्य की बात यह है कि इतनी महत्वपूर्ण धरोहर आज उपेक्षा का शिकार है।स्मारक के चारों ओर उगी झाड़ियाँ, फैली गंदगी और नियमित सफ़ाई का अभाव इसकी सुंदरता पर धूल की परत बनकर जम गया है।चारदीवारी के भीतर कैद यह विरासत आज लोगों की नज़रों से भी दूर होती जा रही है।मीनार तक पहुँचना भी आसान नहीं रह गया है।यह केवल एक स्मारक की उपेक्षा नहीं,बल्कि हमारी ऐतिहासिक चेतना की परीक्षा है।यदि आज भी इसके संरक्षण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई, तो आने वाली पीढ़ियाँ इस धरोहर को केवल पुरानी तस्वीरों या किताबों में ही देख पाएँगी।कोटालपोखर की यह ऐतिहासिक विरासत हमें याद दिलाती है कि इतिहास केवल तिथियों और किताबों में नहीं बसता। वह पत्थरों की दरारों में, मीनारों की ख़ामोशी में,अज़ान की गूंज में और लोगों की स्मृतियों में जीवित रहता है।आज ज़रूरत केवल इस विरासत को देखने की नहीं,बल्कि इसे सहेजने की है।यदि समाज और प्रशासन मिलकर इस स्मारक और शाही मस्जिद के आसपास नियमित सफ़ाई,सौंदर्यीकरण, सूचना-पट्ट और संरक्षण की व्यवस्था करें,तो कोटालपोखर न केवल अपनी पहचान बचाएगा, बल्कि झारखंड के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में भी अपना स्थान बना सकता है।क्योंकि जब विरासत बचती है, तभी इतिहास बोलता है… और जब इतिहास बोलता है,तब एक समाज अपनी पहचान को कभी खोने नहीं देता।

राख में बदला आशियाना, लेकिन उम्मीद नहीं टूटी, अग्निकांड पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचीं विधायक निसात आलम
मकसूद आलम

पाकुड़। कभी-कभी एक चिंगारी केवल घर नहीं जलाती,बल्कि वर्षों की मेहनत,सपने और जीवनभर की जमा-पूंजी को भी पलभर में राख कर देती है।ऐसा ही दर्दनाक मंजर पाकुड़ सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत के पृथ्वीनगर गांव में देखने को मिला, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के पांच मकानों को पूरी तरह निगल लिया।आग की लपटों ने घरों में रखा अनाज,कपड़े, बर्तन,जरूरी दस्तावेज, घरेलू सामान और जीवनभर की कमाई को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया। खुले आसमान के नीचे खड़े परिवारों की आंखों में अपने उजड़े आशियाने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया पति सेलिम हुसैन ने पाकुड़ की विधायक निसात आलम को पूरे मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही विधायक ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कराया और रविवार को स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।विधायक निसात आलम ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि “दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता,राशन,कपड़े एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया,ताकि तत्काल राहत मिल सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा सरकारी योजनाओं के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के निर्माण और उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल करने का भरोसा भी दिया।
विधायक ने प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और सभी सरकारी राहत योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए,ताकि वे जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवारों का हौसला बढ़ाते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

जब राख में उम्मीद तलाश रहा था परिवार…

पृथ्वीनगर की इस त्रासदी ने एक बार फिर याद दिलाया कि आग केवल ईंट-पत्थर के मकान नहीं जलाती,बल्कि इंसान की यादें,मेहनत और भविष्य के सपनों को भी राख कर देती है। ऐसे समय में यदि कोई संवेदना और सहयोग का हाथ बढ़ाता है, तो वह पीड़ित परिवारों के लिए राहत ही नहीं, बल्कि नई उम्मीद की किरण बन जाता है।

मानवता की मिसाल: आग से उजड़े अधिवक्ता हक साहब के परिवार की मदद को बढ़े पंचायत समिति सदस्य असीम अकरम
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। विपत्ति की घड़ी में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची इंसानियत है। इसी भावना का परिचय देते हुए चाँचकी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (सरपंच) असीम अकरम ने रविवार को पृथ्वीनगर निवासी अधिवक्ता हक साहब के परिवार से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक राशन सामग्री भेंट की।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भीषण आग लगने की घटना में अधिवक्ता हक साहब का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और वर्षों की मेहनत से संजोया आशियाना पल भर में राख में बदल गया।ऐसे कठिन समय में असीम अकरम ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और उन्हें चावल, दाल, आटा, तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को संभाल सकें।
असीम अकरम ने लोगों से भी अपील की कि आग पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आएं। उनका कहना था कि किसी भी संकट से उबरने में सामाजिक सहयोग सबसे बड़ी ताकत होता है।स्थानीय लोगों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना भी उसकी जिम्मेदारी है।एक ओर जहां आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं दूसरी ओर समाज के लोगों की संवेदनशीलता और सहयोग ने यह संदेश दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।