समाचार चक्र संवाददाता – Samachar Chakra

सिटी ट्रेनिंग सेंटर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन, नृत्य व गीत-संगीत से बांधा समां
पाकुड़। शहर के रविंद्र भवन में सिटी ट्रेनिंग सेंटर की ओर से रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस एवं हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिससे मौजूद तमाम अतिथि और दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक एवं अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तस्वीर पर सिटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक हैदर अली एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों ने सिटी ट्रेनिंग सेंटर के प्रयासों की जमकर सराहना की। कंप्यूटर की शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को रोजगार से जोड़ने का जो प्रयास सिटी ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा लगातार किया जा रहा है, इसकी विशेष रूप से प्रशंसा हुई।

निदेशक हैदर अली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2017 में मैंने सिटी ट्रेनिंग सेंटर को पाकुड़ में स्थापित किया। उस वक्त मेरे पास साधन की काफी कमी थी, मेरे पास टीम की कमी थी। इसके बाद धीरे-धीरे छात्रों और ट्रेनरों के रूप में जुड़ने लगे। आज जिस मुकाम पर भी सिटी ट्रेनिंग सेंटर पहुंची है, इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ यहां के छात्रों को और ट्रेनरों को जाता है। जिनके बदौलत सिटी ट्रेनिंग सेंटर को पहचान मिली है। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि कंप्यूटर की शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को रोजगार से जोड़ा जाए। इससे छात्र जो सीख रहे हैं और उसका जो उद्देश्य है, वह पूरा होगा।

निदेशक हैदर अली ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकुड़ में बेरोजगारी काफी है। इस बेरोजगारी को दूर करने की जिम्मेदारी हमारी भी बनती है। इसी सोच के साथ छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास करता हूं। मेरा अनुशासन पर विशेष ध्यान रहता है। अनुशासन सफलता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपने सिटी ट्रेनिंग सेंटर को यहां तक पहुंचा है, इसके लिए आप सबों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आने वाले समय में सिटी ट्रेनिंग सेंटर और आगे बढ़े, इसके लिए मैं आप सबों से सहयोग की अपील करता हूं। निश्चित रूप से आपके सहयोग से ही आगे चलकर हम इससे भी बड़ा आयोजन करेंगे।

आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य और संगीत से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले कलाकारों को मार्क्स दिए गए। मार्क्स के आधार पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फल हक ने सफल प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कृत किया। वहीं केक काटने के कार्यक्रम ने आयोजन को और भी खूबसूरत बना दिया।

प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप के साथ युवक गिरफ्तार
मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर बस स्टैंड के पास 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क किनारे से प्रतिबंधित सिरप के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से प्रतिबंधित फेंसिड्रिल सिरप की 70 बोतलें मिला है।

गिरफ्तार युवक का नाम मो. नासिर अली बताया जा रहा है। वह सूति थाना क्षेत्र के मदना का निवासी हैं।

इधर शमशेरगंज थाना के आईसी सुब्रतो घोष ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि कोई युवक फेंसिडिल सिरप लेकर जाने वाला है। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक को वासुदेवपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप की 70 बोतलें बरामद हुआ है। यह प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप किसी दूसरे को देने वाला था।

प्रावि उदय नारायणपुर के नए भवन निर्माण की मांग को ले मुख्यमंत्री से मिला स्कूल प्रबंधन
पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर के भवन की स्थिति बेहद ही खतरनाक और जर्जर स्थिति में है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग कोई पहल नहीं कर रही है। जबकि कई बार नए भवन निर्माण की मांग लिखित रूप से भी की गई है। इससे निराश होकर स्कूल प्रबंधन ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नए भवन निर्माण की गुहार लगाई है। प्रबंध समिति की ओर से सहायक अध्यापक रकीबुल शेख ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है।

मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में स्कूल भवन की वर्तमान जर्जर हालत से अवगत कराते हुए नए भवन निर्माण की मांग की है। पत्र में कहा है कि स्कूल भवन की स्थिति जर्जर है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पठन-पाठन करने को मजबूर हैं। यह भी कहा गया है कि भवन की ऐसी स्थिति है कि कभी भी बच्चे दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर में 630 बच्चों का नामांकन है। इस विद्यालय को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण भी किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूरति ने पिछले साल 17 दिसंबर 2024 को स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद दूसरे जगह पर भवन निर्माण के लिए स्थल का भी चयन किया गया था। उदय नारायणपुर मौज संख्या 183, जमाबंदी नंबर 163, प्लॉट नंबर 485 में 02 बीघा 19 कट्ठा खास जमीन है। इसी जमीन पर मुख्यमंत्री से स्कूल के नए भवन निर्माण की मांग की है।

इधर सहायक अध्यापक रकीबुल शेख ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आश्वासन दिया है कि बच्चों के हित में जल्द ही इस पर पहल किया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है मुख्यमंत्री जी का पहल कारगर साबित होगा और बच्चों को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर का दो मंजिला भवन काफी वर्षों से इतनी जर्जर स्थिति में है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षा विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगती है। शिक्षा विभाग को मालूम होना चाहिए कि अगर कोई दुर्घटना हो जाती है, तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा। इस बात को लेकर बच्चों के अभिभावकों में भी नाराजगी है।

फरक्का में 96.660 केजी गांजा के साथ दो गिरफ्तार
मुर्शिदाबाद। फरक्का थाना और क्राइम सेल जंगीपुर के संयुक्त तत्वावधान अभियान चला कर नगर थाना अंतर्गत न्यू फरक्का मोड़ के समीप एनएच 12 नंबर सड़क पर नाका चेकिंग करते हुए मालदा से बरहमपुर की ओर जाती हुई एक सुजुकी अर्टिका गाड़ी संख्या डब्लूबी 38 एएफ 9875 से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान वाहन को रोक कर तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा 96 केजी 660 ग्राम गांजा मिला है। इसके बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक का नाम कार्तिक भगत(उम्र 34 वर्ष) है, जो उत्तर 24 परगना, गायघाटा चांदपाड़ा के निवासी हैं। जबकि दूसरे का नाम बापी प्रामाणिक (उम्र 38 वर्ष) है, जो नदिया के चकदह कथलपल्ली का निवासी हैं।

इसकी जानकारी शुक्रवार को फरक्का थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। फरक्का एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन तथा फरक्का के आईसी नीलोत्पल मिश्र ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक सुजुकी आर्टिका गाड़ी में गांजा लेकर जाने वाला हैं। इसी सूचना के तहत पुलिस ने क्राइम सेल जंगीपुर के साथ एक अभियान चलाया गया और यह अभियान सफल रहा। पुलिस के अनुसार दोनों को जंगीपुर के एक अदालत में पेशी के बाद सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

लूट के असफल प्रयास के बाद भागे एक अपराधी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
पाकुड़। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास की टीम ने लूट के असफल प्रयास के बाद भागने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। जबकि मामले में शामिल एक अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। लूट के असफल प्रयास के बाद बस स्टैंड में छिपे जिस अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है, उसका नाम रिशु रंजन है। वह बिहार के पटना जिले के रामकृष्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्णा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़ाए अपराधी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एसपी निधि द्विवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 31 जुलाई को सूचना मिली थी कि शहरकोल बायपास रोड पर दो अज्ञात अपराधी के द्वारा छिनतई करने का प्रयास किया गया। इस दौरान अपराध कर्मियों ने गोली भी चलाई। जिस व्यक्ति से छिनतई का प्रयास किया गया, उनके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर धारा 126 (2), 115 (2), 109 (2), 351 (2), 61 (2), 312 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 210/25 दर्ज किया गया। इसके बाद एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रयाग दास के साथ पुलिस अवर निरीक्षक राहुल गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप बास्की, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक महादेव मंडल, सहायक अवर निरीक्षक सुशीला मार्डी, हवलदार रिंकू यादव, आरक्षी कुंदन कुमार साह, अंकित कुमार एवं प्रकाश कुमार को शामिल किया गया। यह टीम पीड़ित व्यक्ति से जानकारी लेकर अपराध कर्मियों के भागने की दिशा तय कर छापेमारी के लिए निकली। इसी दौरान बस स्टैंड के यात्री शेड में एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। पीड़ित व्यक्ति से पहचान कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान तलाशी में अपराध कर्मी के पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके पास से एक स्मार्टफोन भी मिला है। गिरफ्तार अपराध कर्मी से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ किया गया। जिस पर बताया गया कि अंधेरा का फायदा उठाकर वह भाग निकला है।

एसपी ने कहा कि घटना में शामिल भागने वाले अपराध कर्मी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अपराधी रिशु रंजन का इतिहास खंगाल रही है।

इधर जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के महुआडांगा के रहने वाले विश्वजीत कर्मकार से बाइक लूटने का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें अपराधी कामयाब नहीं हो पाया और भाग निकला। इसके बाद पीड़ित विश्वजीत कर्मकार ने नगर थाना पुलिस को उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर छापेमारी टीम बनाई गई और टीम को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

विधायक ने आदिवासी सरना धर्म कोड पर की चर्चा
लिट्टीपाडा। प्रखंड के रोडगो स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, जोग मांझी, गुड़ीत एवं नायकी सहित आदिवासी समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ एक विशेष बैठक हुई। आदिवासी सरना धर्म कोड लागू करने के बाद ही जातीय जनगणना करने के विषय पर विचार विमर्श विस्तार पुर्वक किया गया।

वहीं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी को दिया गया। उन्होंने कहा कि जो भी जनकल्याणकारी योजना आपके क्षेत्र में दी जा रही है। उसका लाभ ग्रामीणों को दिलाना है। इसमें आप सभी ग्रामीणो का सहयोग करना है। ताकि इस क्षेत्र में सभी को सरकारी लाभ पहुंच सके और हर एक समस्या का निदान हो सके। साथ ही सभी को बताया कि गांव में कोई भी समस्या हो इसकी सूचना तुरंत मुझे दें।

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य विकाश मुर्मू, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड सचिव जावेद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, संगठन सचिव शामियल मुर्मू, वरिष्ठ कार्यकर्ता दानियल किस्कू, दिनेश मुर्मू, आंसूर आलम सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवान को बनाया बंधक, छोड़ा
मुर्शिदाबाद। भारत-बंगलादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मुर्शिदाबाद जिला के नूरपुर में 71 नंबर बटालियन के एक बीएसएफ जवान को कुछ बांग्लादेशियों ने सीमा से पकड़ कर बंधक बना लिया। जिससे सनसनी फैल गई और खबर मिलने पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिस्थिति को देखते हुए दोनों देशों के बीच आपातकालीन फ्लैग बुलाना पड़ा। यह घटना बुधवार का बताया जा रहा है।

वहीं बांग्लादेशियों ने बंधक बनाकर बीएसएफ जवान को बंगलादेश के बीजीबी के हवाले कर दिया‌। इसके बाद बीजीबी ने जवान को देश के 71 नंबर बटालियन को सौंप दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। बंधक बनाए गए बीएसएफ जवान का नाम श्री गणेश बताया जाता है। इधर नारायणपुर के यूनियन सचिव मो. नाजिर होसैन ने बताया कि नूरपुर के समीप 71 नंबर बटालियन के बीएसएफ जवान श्री गणेश को कुछ संदेह जनक गतिविधियां नजर आई। जीरो पॉइंट से एक बकरी तथा कुछ बंग्लादेशियों को सीमा से बेंगलादेश की ओर भागते देखा। बंग्लादेश सीमा के पास जाते ही कुछ बंग्लादेशियों ने उसे पकड़ कर लेकर चला गया। इसके बाद पेड़ से बांध दिया।

इस खबर के बाद हमारे देश के जवान आक्रोशित हो गए। उन्होंने बताया कि नूरपुर के 71 बटालियन ने बंग्लादेश के चपाइनबाबगंज बटालियन 51 के बीजीबी लेफ्टीनेंट करनाल फहाद महमूद (रिंकू) फ़्लैग मीटिंग बुलाई गई। इसके बाद बंधक जवान को वापस लिया गया।

पीडब्ल्यूडी में कन्वर्ट कुसमाफाटक-पाली सड़क का जल्द होगा कायाकल्प
40 करोड़ 39 लाख 98,300 रुपए होंगे खर्च

पाकुड़। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के सपनों को साकार करने घर की दहलीज से निकली पाकुड़ की महिला विधायक निसात आलम और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के सफल प्रयासों से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आलमगीर आलम की धर्मपत्नी विधायक निसात आलम और पुत्र तनवीर आलम के प्रयास से गत 04 जून 2025 को मंत्री परिषद की बैठक में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क निर्माण की एक योजना के लिए 40 करोड़ 39 लाख 98,300 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का कभी सपना रहा कुसमाफाटक से पाली गगनपहाड़ी होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक मुख्य सड़क के निर्माण की ना सिर्फ प्रशासनिक स्वीकृति मिली है, बल्कि इस आरईओ सड़क को पीडब्ल्यूडी में कन्वर्ट भी किया गया है। इसकी लंबाई 6.630 किलोमीटर है। जिसे ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण, मजबूती और पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए भू-अर्जन के तहत अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। ताकि सड़क के चौड़ीकरण में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पोल को व्यवस्थित करने की भी योजना बनाई गई है।

वहीं सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण की भी योजना है। इसे अगर आसान भाषा में कहे तो सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसमें बिजली पोल खंबे बाधक नहीं बनेंगे। अगर बिजली पोल खंबे सड़क के किसी भी हिस्से में आती है, तो उसे हटाकर व्यवस्थित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ सड़क के दोनों तरफ पेड़ पौधा भी लगाए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में सड़क के निर्माण की स्वीकृति और पीडब्ल्यूडी में कन्वर्ट की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण से पाकुड़ जिले के गगन पहाड़ी, पाली, जमशेरपुर, मदनमोहनपुर, पोड़ाबगान, नरोत्तमपुर, सेजा, दादपुर, कुसमाफाटक आदि दर्जनों गांवों के साथ-साथ साहिबगंज जिले के कोटालपोखर के लोगों को भी बंगाल आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इस सड़क के खास तौर पर चौड़ीकारण हो जाने से इस इलाके के लोगों के व्यवसाय का दायरा भी बढ़ जाएगा।

उधर कैबिनेट में सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद विधायक निसात आलम, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर धन्यवाद किया। इस मौके पर तनवीर आलम की धर्मपत्नी तथा पुत्र भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र भ्रमण में यहां की जनता को भरोसा दिलाया था कि कुसमाफाटक से पश्चिम बंगाल सीमा तक सड़क की मजबूती से निर्माण कराएंगे। अपने भाषण में हमेशा इस सड़क का जिक्र किया करते थे। उनके साथ हुए घटनाक्रम के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली उनकी धर्मपत्नी विधायक निसात आलम ने पति के सपनों को पूरा करने का प्रयास शुरू किया।

उनके पुत्र कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम साए की तरह साथ रहे और दोनों के अथक प्रयास से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली। इधर क्षेत्र की जनता ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विधायक निसात आलम एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

इंटर साइंस में परचम लहराने वाले टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर के छात्र हुए सम्मानित
पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर में गुरुवार को इंटर साइंस में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर में पढ़ने वाले इंटर साइंस के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया‌। जिन्होंने या तो जिला टॉप 10 में जगह बनाई या फिर अपने-अपने स्कूलों में टॉप किया। इन सारे छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वरिष्ठ पत्रकार मकसूद आलम, अबुल काशिम, ट्यूशन सेंटर के निदेशक वकील अहमद, शिक्षक नजरुल अंसारी, मोतिउर अंसारी, सारीफुल खान, सरफराज आलम, नसीर अहमद, नदीम अंसारी ने छात्रों को मोमेंटो प्रदान किया। इसके अलावा ट्यूशन सेंटर में पढ़ने वाले वैसे छात्रों को भी मेडल देकर सम्मानित किया, जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर छात्रों को आगे की सफलता के लिए प्रेरित किया गया। वहीं छात्रों ने भी समारोह में अपनी-अपनी बातों को रखा। अपनी सफलता में ट्यूशन सेंटर के शिक्षकों की भूमिका को अहम बताया। निदेशक वकील अहमद ने कहा कि इस संस्थान से वर्ष 2025 में 12वीं साइंस में पाकुड़ जिला में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप टेन में जगह बनाई।

इसी संस्थान से 18 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 500 में से 400 से अधिक मार्क्स प्राप्त किए। इसी संस्थान से सुहाना परवीन ने 500 में 451 मार्क्स लाकर पूरे जिले में 6वीं रैंक तथा दृश्यमान मंडल ने 446 मार्क्स लाकर जिले में आठवां रैंक प्राप्त किए। इसी संस्थान से मासूम राजा ने 437 अंक, अजीजा सुल्ताना 431 अंक, जमीमा परवीन 429 अंक, इफ्तिखार अहमद 427 अंक, रोमन मंडल 425 अंक, इंतजार आलम 412अंक, महजबीन अंजुम 412 अंक, रॉनी इस्लाम 412 अंक, तहफिमा शरमीन 412 अंक, साइस्ता परवीन 407 अंक, साइबर रहमान 408 अंक, समीम अंसारी 405 अंक प्राप्त किया है।

निदेशक वकील अहमद ने बताया कि टैलेंट सर्च ट्यूशन सेंटर पाकुड़ में वर्ष 2019 से चल रहा है। जिसमें हर वर्ष यहां के छात्र-छात्राओं ने साइंस और आर्ट्स संकायों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला में नाम रोशन किया है।

दादपुर के मेहंदीपुर में लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र, भूमि का किया निरीक्षण
पाकुड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत के मेहंदीपुर गांव में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के पश्चात सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को लेकर भूमि का निरीक्षण किया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि हम लोग सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली की कमी को दूर कर सकते हैं। पूरे देश और प्रदेश में बिजली की लगातार खपत बढ़ रही है, ऐसे में उत्पादन क्षमता भी बढ़ाना होगा। इसलिए पाकुड़ भी अब बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। हम लोग सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजें। ताकि यहां पर हम लोग सौर ऊर्जा संयंत्र आसानी से लगा सके।

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि उन्नत पाकुड़ और विकसित पाकुड़ को आगे ले जाने के लिए हम सबको मिलकर पहल करना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है। अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि हम लोग पर्यावरण को पहले प्रदूषित होने से बचाएंगे। इसके लिए पौधारोपण काफी आवश्यक है। हम लोग जो ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, आज वह ऑक्सीजन हमें वृक्ष से ही प्राप्त होती है। इसलिए हम लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पाकुड़ विधानसभा में झारखंड कैबिनेट से एक महत्वपूर्ण सड़क जो कुसमा फाटक मेहंदीपुर पाली गगन पहाड़ी होते हुए पश्चिम बंगाल को जाएगी, उसकी स्वीकृति झारखंड कैबिनेट से प्रदान की गई है। उक्त सड़क पर आरईओ सड़क थी। अब उसे पीडब्ल्यूडी में स्थानांतरित भी कर दिया गया है। इसके लिए पाकुड़ जिला प्रशासन को झारखंड सरकार बधाई के पात्र है।

मौके पर साहिबगंज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान, पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मो. दिलदार, मो. शफातउल्ला सहित अन्य मौजूद थे।