भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय पर मनमानी का आरोप, जिला कार्यालय से उठे विरोध के सुर

0
783

अबुल क़ासिम@समाचार चक्र

विज्ञापन

add

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं। जिलाध्यक्ष पर संगठन में मनमानी का आरोप लगाए जा रहे हैं। यहां बड़ी बात तो यह है कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ जहां से विरोध के सुर उठ रहे हैं, वो जगह भी भाजपा का जिला कार्यालय है। जिला कार्यालय में चिंतन बैठक बुलाई गई और उसमें स्थानीय संगठन के साथ-साथ प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बैठक को लेकर जो प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है, उसके मुताबिक 12 अगस्त रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे की अध्यक्षता में चिंतन बैठक हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह एवं मीरा प्रवीण सिंह मौजूद थे। बैठक में जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने बैठक की विषय वस्तु को सबके सामने रखा। जिसमें मंडलों से आए नए पुराने कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए संगठन में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर किया। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित पांडेय पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा का संगठन जिलाध्यक्ष के मनमानी रवैया की वजह से मामला गंभीर होता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में तीनों विधानसभा में प्रदर्शन को भी असंतोषजनक बताया। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी जिक्र किया है कि दो महीने के अंदर विधानसभा का चुनाव है। अगर संगठन में वर्तमान कमजोर ढांचा बना रहा तो चुनाव लड़ना असंभव सा प्रतीत हो रहा है। इन सब बातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने समय रहते संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने की बात कही। तभी चुनाव मजबूती से लड़ा जा सकता है। वहीं चिंतन बैठक में जो बातें सामने निकल कर आई, उसे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। हालांकि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गैर मौजूदगी को लेकर आगामी 14 अगस्त को भी बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। ताकि प्रदेश पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यकर्ता अपनी बातों को रख सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, पूर्व जिला मंत्री रामचंद्र साह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष संपा साह, सुबोध मंडल, सुरेंद्र प्रसाद भगत, अनिकेत गोस्वामी, किस्टो सोरेन, शिलारानी हेंब्रम, शिवचरण मालतो, रूपाली सरकार, सविता देवी, सदानंद रजवाड़, अरुण चौधरी, कैलाश प्रसाद सिंह, तरुण साह, शिव प्रसाद पहाड़िया, तुहीन कांति शुक्ला, असीम मंडल, हिसाबी राय, भजन मंडल, गणेश मंडल, रवि जायसवाल, गणेश रजक, विजय कुमार भंडारी, सुलेमान मुर्मू, नरेंद्र प्रसाद साह, पार्वती देवी, रामसेन मंडल, निमाई ठाकुर, अनीता पहाड़िया, श्यामलाल मुर्मू आदि ने भी हिस्सा लिया। इधर बैठक में जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय पर मनमानी का आरोप और संगठन में व्याप्त अव्यवस्थाओं की खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

polytechnic

जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा

भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने अपने उपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि बिना किसी सूचना के जिला कार्यालय में बैठक की जानकारी मुझे मीडिया के माध्यम से मिली है। किस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, टीम बनाकर रिपोर्ट ली जा रही है। प्रदेश कमेटी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अमृत पांडेय ने कहा कि संगठन को लेकर जो भी बातें थी, संगठन के स्तर पर रखना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जो बेहद ही दुखद है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here