भाजपाइयों ने राहुल गाँधी का किया पुतला दहन

जिस व्यक्ति को अपना धर्म,जाति और गोत्र तक नहीं पता,वे प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं: अमृत पाण्डेय

0
34

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा पाकुड़ नगर के बिरसा चौक के समीप कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन

add

पुतला दहन कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कल फिर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबी, जाति, पेशा और ओबीसी समाज पर आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया गया है। नरेंद्र मोदी की जाति और पिछड़ा वर्ग पर प्रहार करना राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं की आदत हो गई है। जिस व्यक्ति को अपना धर्म, जाति और गोत्र तक नहीं पता, वो आज एक गरीब परिवार और तेली समाज में जन्मे प्रधानमंत्री को ओबीसी सर्टिफिकेट दे रहा है। यह सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का अपमान है। इसे पिछड़ा वर्ग कभी बर्दाश्त नही करेगा।

विज्ञापन

polytechnic

पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अभिलंब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे, यह भारतीय जनता पार्टी मांग करती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, जिला के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील शाह, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक बर्मन, जिला मंत्री धर्मेंद्र भगत, नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, अजय भगत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, सोनू भगत, किसान मोर्चा के नेता सुमित चौबे आदि मौजूद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here