Homeपाकुड़भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी ने किया विरोध...
Maqsood Alam
(News Head)

भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।‌ भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य सरकार के खिलाफ गुरुवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में स्टेशन परिसर से रैली निकाली गई। जिसमें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजमहल के प्रभारी बाबूधन मुर्मू, वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, वरिष्ठ नेता दुर्गा मरांडी, शर्मिला रजक, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं रैली रेलवे स्टेशन परिसर से निकलकर शहर के मुख्य सड़क से होते हुए सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क तक पहुंची। पार्क पहुंचकर रैली का समापन हुआ। पूरे रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उन्हें ईडी का कई बार समन आया। लेकिन संवैधानिक प्रणाली पर हमला करते हुए वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में हर तरफ लूट मची है। झारखंड के जल जंगल और जमीन को खतरे में डाल दिया है। झारखंड की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुए। इससे झारखंड को बदनामी हासिल हुआ है। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार और उनके मुख्यमंत्री और मंत्रियों के भ्रष्टाचार की नीतियों की भर्त्सना करती है। मौके पर नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, पार्थ रक्षित, अरुण चौधरी, मनोरंजन सरकार, सदानंद रजवार, कैलाश तरुण साह, विजय भगत, गौतम पाल, प्रणव सिंह, तपन मंडल, सुमित्रा मरांडी, अश्वनी झा, योगेश टुडू, रतन भगत, मंगल हांसदा, दिलीप सिंह, सोहन मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, पिंका पटेल, रवि शंकर झा, जीतू सिंह, जामू मरांडी, वापी साह, मनोज साह, एलियन हांसदा, राजीव भंडारी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments