प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, निदान का दिया भरोसा

0
56

पाकुड़। प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंंसारूल हक ने फरियादों की समस्याओं को सुना।

विज्ञापन

add

नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक के समक्ष रखा। प्रखंड अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कई मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारी से बातें भी की और हल करने को कहा।

विज्ञापन

polytechnic

इस दौरान प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मंसारुल हक ने कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। लोग बड़ी उम्मीद लेकर पहुंचते है। मंत्री आलमगीर आलम पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। इसलिए जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचते है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम जनता की समस्याओं को सुनें और समाधान का प्रयास करें। ताकि लोगों का विश्वास बना रहे। आज के जनता दरबार में जितने भी लोग पहुंचे सभी की समस्याओं को सुना गया। निश्चित रूप से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मौके पर कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, आबु ताहिर शेख आदि मौजूद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here