गुमानी – Samachar Chakra

निशात आलम के ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे उनके आवास दिया जीत का बधाई
समाचार चक्र संवाददाता

गुमानी-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक निशात आलम के ऐतिहासिक जीत पर साहिबगंज एवं पाकुड़ से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर आवास पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दिया.निशात आलम ने बताया कि यह जीत कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को समर्पित है. पाकुड़ विधानसभा में जो अधूरा कार्य रह गया है उसे हम लोग पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हम लोग पाकुड़ विधानसभा सहित पूरे झारखंड में बेहतर काम करेंगे यह मुझे काफी भरोसा है.इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काफी जोश खरोस से नारा लगाया. जेल का ताला टूटेगा आलमगीर आलम छूटेगा. पाकुड़ विधानसभा कांग्रेस के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की परंपरागत सीट रही है. उनके जेल जाने के बाद यह सीट से उनकी पत्नी निशात आलम ने पहली बार चुनाव लड़ा और अपने पति आलमगीर आलम से भी अधिक मतों से जीत हासिल की. इधर चारों तरफ जीत के जश्न में लोग दुबे है. पटाखे फोड़े जा रहे है.

आपलोगों ने कहा पार्टी छोड़ दो मैं ने पार्टी छोड़ दी,अब बारी है आपकी-अकील अख्तर
फरोग अहसन@समाचार चक्र

गुमानी-प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड स्थित मिल्लत हाई स्कूल मैदान में पूर्व विधायक अकिल अख्तर के पाकुड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक अकील अख्तर का जोरदार स्वागत किया गया,जिनके नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को जनता ने सराहा। जनता के बीच से आई आवाज़ों ने स्पष्ट रूप से बताया कि अकील अख्तर ने जनहित में जिस प्रकार से कार्य किया है,उससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता ने यह भी कहा कि उनका समर्पण और ईमानदारी,जनता के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की उनकी नीति का प्रमाण है। पाकुड़ विधानसभा के अंतर्गत आयोजित कार्यकर्ता स्तरीय सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया,जो आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनकी मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।अफ़ीफ़ ने पत्रकार सुरक्षा क़ानून की वकालत की. कहा पत्रकार दिन रात आमजनता की सेवा में लगे है लेकिन इनकी दर्द को कोई बांटता नहीं है. जब अकील अख्तर विधायक बनेगे तो विधानसभा में सबसे पहले पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लागु कराएंगे.वहीं अकील अख्तर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा,”आपकी मेहनत और समर्पण ही हमारे संघर्ष की असली ताकत है। आज का सम्मेलन इस बात का गवाह है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।आप सभी के समर्थन से ही हम आने वाले समय में और भी बड़े परिवर्तन ला सकेंगे।”इस सफल आयोजन में संगठन की दिशा और भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं की सहभागिता और संगठन के सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।सम्मेलन के समापन के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता ने अकील अख्तर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

आकलन से अधिक पहुंचे लोग, मंच पड़ गया छोटा, तपती धूप में भी डटे रहे लोग—

उक्त कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी द्वारा अथक तैयारी किया गया था। प्रखंड, जोन एवं पंचायत स्तर पर प्रभारियों द्वारा एकजुटता के साथ उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मेहनत की गई थी। जिसके फलस्वरूप आकलन से भी अधिक लोग पूर्व विधायक अकिल अख्तर को सुनने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। आलम यह था कि श्रीकुंड बाजार सहित पलाशबोना तक वाहनों की लंबी कतार के कारण काफी जाम लग गया एवं हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम तक अंत तक पहुंच ही नहीं पाए। लोगों के लिए कुर्सियां एवं मंच भी छोटा पड़ गया, जिससे लोग तपती धूप में डटे रहकर पूर्व विधायक अकिल अख्तर को सुना। इससे पूरे कार्यक्रम स्थल में उत्साह का माहौल बना रहा।उक्त कार्यक्रम में युवा नेता मो. मोसब्बर,बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू,पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद,मो. सायेबान, मुजीबुर रहमान,अब्दुल मालिक, अशोक घोष, सरफराज अहमद, राजीव रंजन, रमजान अली, इकबाल अंसारी, अब्दुर रशीद, अफजल मुखिया, कमरुज्जमान, कमरुद्दीन, अब्दुल हाजी, मौलाना अंजारुल, मौलाना खैरुल, राहुल मुखिया, मौलाना केरामुल्लाह, मंजूर आलम, लखी कुमारी सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बहाने अकील अख्तर ने दिखाई ताकत—

जिस तरह मिल्लत उच्च विधालय मैदान में हजारों की भीड़ एक आवाज में जुटी थी, सैकड़ों छोटी वाहन भीड़ और जाम के कारण पहुँच नहीं पाई थी इससे विरोधियों के कान खड़े हो गए है. भीड़ की चर्चा चाय, होटल और पान दुकानों में होने लगी है. विरोधियों की निगाहेँ अकील अख्तर के आगे रणनीति पर जम गई है. बहरहाल आज के कार्यक्रम में अकील अख्तर ने अपने विरोधियो पर भारी पड़ गए है. बिना कोई झंडा बिना को सिम्बोल के हजारों की भीड़ जमा हो जाना कहीं न कहीं शुभ संकेत तो है.

अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज गुमानी में हुआ दस्तारबंदी, अलविदाई समारोह का आयोजन.
समाचार चक्र संवाददाता

बरहरवा-प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड गुमानी स्थित अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज गुमानी के प्रांगण में दस्तारबंदी समारोह का आयोजन हुआ। अस-सलाम एजुकेशनल सेंटर गुमानी की देखरेख में एक बहुत सक्रिय और गतिशील धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज गुमानी का शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए वार्षिक परीक्षाओं की श्रृंखला के बाद अस-सलाम एजुकेशनल सेंटर के निर्देशक अकील अख्तर की अध्यक्षता में दस्तारबंदी समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कई तरह के कार्यक्रम पेश किए गए। दस्तारबंदी समरोह उन छात्रों के सम्मान में आयोजित किया जाता है जो मदरसा शिक्षा के अंतिम चरण फज़ीलत संपन्न करते हैं,ऐसे ही छात्रों के सम्मान के लिए इस विदाई प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जो बच्चे सम्पूर्ण क़ुरआन को याद कर लेते हैं उन (हाफिज़ों) के सम्मान लिए भी यह प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस साल अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज गुमानी में कुल 18 छात्रों ने फज़ीलत की डिग्री प्राप्त की, साथ ही 10 छात्र पवित्र क़ुरआन के हाफ़िज़ बने। यह पल उन छात्रों के लिए बड़ा ही गौरवान्वित करने वाला था। कार्यक्रम में सभी भाषाओं अरबी, उर्दू, इंग्लिश, हिन्दी, बंगाली में छात्रों ने भाषण प्रस्तुत किए,बच्चों ने क़ुरआन की तिलावत से वातावरण को शुद्ध बना दिया, बच्चों के प्रदर्शन के समापन के बाद वार्षिक परीक्षा में पोजीशन लाने वालों को उपहार दिए गए, फारिग होने वाले छात्रों को दस्तार (पगड़ी) व असा (लाठी) दी गईं और सबको पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दस्तारबंदी कार्यक्रम हो जाने के बाद वहाँ उपस्थित अतिथि गण में से कुछ को अपनी प्रतिक्रिया तथा छात्रों के लिए मार्गदर्शन और सलाह प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया,जिसमें कई लोगों ने छात्रों की इस शानदार उपलब्धी पर बधाई दी और आगे के जीवन के लिए दुआएँ दीं,अंत में युवा नेता अफीफ अमसल ने छात्रों को क़ीमती बातेँ बताते हुए उन्हें समाज में सुधार लाने और अत्याचार को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाने की नसीहत दी, फिर समरोह के सभापति पूर्व विधायक अक़ील अख्तर ने छात्रों की इस उपलब्धी पर अल्लाह का शुक्र अदा किया और अपनी जेब से पुरस्कार भी दिया। साथ ही छात्रों को पैगंबर मुहम्मद (उन पर शांति हो) के उच्च चरित्र को अपनाने पर ज़ोर दिया। अंत में अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज के प्रिंसिपल शैख ख़ैरुल इस्लाम मदनी ने वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि यहाँ दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है, इस के लिए कई विभाग कार्यरत हैं जैसे स्पोकन इंग्लिश कोर्स,कम्प्यूटर कोर्स, सिलाई कोर्स आदि,इस्लाम के प्रति फैली गलतफहमियों को समाप्त करने के लिए इस्लामी शिक्षा में पारंगत होना अति आवश्यक है और कॉलेज की स्थापना का मूल उद्देश्य यही है, इस लिए छात्रों को चाहिए कि इसे हमेशा याद रखें।
मौके पर अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज गुमानी के सभी सदस्य छात्र शिक्षक के साथ साथ बाहर से अतिथि और अभिभावक गण उपस्थित रहे,युवा नेता अफीफ अमसल,अमीनुल हक़, आइशा सिद्दीक़ा कॉलेज के डीन शैख बुरहानुद्दीन सलफी,मोसब्बर आलम और मुईनुल हक़ साथ ही अबू बक्र सिद्दीक कॉलेज के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे. जिनमें शैख अब्दुल मुईद मदनी,शैख किफायतुल्लाह फारिस,शैख अशरफ शाकिर रियाज़ी,शैख रैहान सलफी,शैख महमूद सलफी,शैख वलियुल्लाह फैज़ी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

मदरसा इस्लामिया अब्दुल्लाहपुर में शिक्षक बहाली में गड़बड़ी की आशंका को लेकर शिक्षा सचिव को लिखा पत्र
समाचार चक्र संवाददाता

गुमानी । साहेबगंज जिला के बरहरवा अंचल अंतर्गत मदरसा इस्लामिया अब्दुल्लापुर आगलोई में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने सूबे के शिक्षा सचिव के. रवि कुमार एवं साहेबगंज जिले के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

दिए गए पत्र में उम्मीदवारों ने पूर्व में ही सात सीट फिक्स की आशंका जताते हुए नाम की भी खुलासा कर दिया। शिकायत करने वालों में अफजल हुसैन, आलमगीर आलम, मोहम्मद कासिम, अंबर आलम, मोहम्मद सनाउल सहित ग्रामीणों ने पत्र में उल्लेख किया है कि मदरसा इस्लामिया अब्दुल्लाह पुर में शिक्षकों की बहाली को लेकर एक दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से 5 मार्च 2023 को जानकारी मिली कि उक्त मदरसा में कुल सात पद को लेकर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षक बहाली में फ़ाज़िल पद के लिए एक, आलिम पद के लिए एक, मौलवी पद के लिए एक, स्नातक प्रशिक्षक पद के लिए एक, मैट्रिक प्रशिक्षित पद के लिए एक, लिपिक पद के लिए एक एवं आदेशपाल के लिए एक पद की बहाली के लिए आवेदन 25 मार्च 2023 तक उम्मीदवारों से जमा लिया जाएगा एवं 26 मार्च 2023 को परीक्षा लेने के लिए राजस्थान इंटर हाई स्कूल में सेंटर रखा गया है। जिसके आलोक में उम्मीदवारों ने अपना अपना फॉर्म निबंधित डाक द्वारा उक्त मदरसा के सचिव के नाम भेज दिया गया। जिसके बाद हम लोगों ने उक्त मदरसा के अध्यक्ष एवं सचिव और प्रधान मौलवी से मुलाकात कर परीक्षा के संबंध में जानकारी हासिल किया। परंतु उक्त तीनों जिम्मेवार लोगों द्वारा किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी, यहां तक के उक्त लोगों द्वारा हम उम्मीदवारों को यह कहकर दुत्कार दिया गया कि परीक्षा देने से कुछ नहीं होने वाला यहां पूर्व से ही सब कुछ तय है। यहां तक कि सीट पूर्व से ही फिक्स होने की जानकारी भी दे दी गई।

उम्मीदवारों ने यह भी बताया कि मदरसा के सचिव, अध्यक्ष एवं प्रधान मौलवी की मिलीभगत से बहाली प्रक्रिया में नियमानुसार मदरसा बोर्ड पर तथा आसपास के सूचना पट्ट पर किसी भी प्रकार का चयन संबंधित कोई नोटिस नहीं चिपकाया गया है और पूर्व से सुनियोजित षड्यंत्र करके शिक्षकों की बहाली को लेकर अपनी निजी लोगों का चयन रुपया लेकर किये जाने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है।

छात्रों ने उच्चाधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए बहाली प्रक्रिया को डीसी की दिशा निर्देश पर कराने की मांग की है। इधर इस सम्बंध में मदरसा इस्लामिया के प्रधान मौलवी के मोबाईल पर तीन बार घण्टी बजने के बाद भी रिसीव नही किये, इसलिए उनका पक्ष नही लिया जा सका।

भरष्टाचार की भेंट चढ़ रहा 5 करोड़ 34 लाख का मधुवापाड़ा ब्रिज
समाचार चक्र संवाददाता

गुमानी (साहेबगंज)-भ्रष्टाचार किसी भी देश के लिए एक गंभीर समस्या है। लालच एवं आलस्य इसके मुख्य कारणों में आते हैं। भ्रष्टाचार न केवल जनता का शोषण करता है अपितु शासन की नींव को भी हिलाकर रख देता है। इसका उपचार करने हेतु कई कार्य किये जा चुके हैं एवं कई तरह के उपाय अपनाये जा चुके हैं फिर भी काफी हद तक आज भी यह हमारे सिस्टम में मौजूद।

बात हम करते हैं साहेबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के मधुवापाड़ा में विशेष प्रमंडल विभाग से 5 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से गुमानी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। अनियमितता मामले को लेकर आजसू पार्टी के युवा नेता अफिफ अमसल व आजसू प्रखंड कमेटी बरहरवा ने प्रशासन से जांच की मांग की है।

Job alert: SBI RBO Recruitment 2023: Apply for 868 posts at sbi.co.in, details here

आजसू युवा नेता अफीफ अमसल ने निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीते कई दिनों से मधुवापाड़ा के ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि उक्त पुल निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण जब इसका विरोध जताने का प्रयास करते हैं तो उन्हें डरा धमका कर भगा दिया जाता है। इसको लेकर इस पुल के निर्माण स्थल का दौरा किया। जिसमें कई तरह की अनियमितता साफ तौर पर दिखाई दिया। ठेकेदार ज्यादा पैसा बचाने की नियत से पुल के गुणवत्ता से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। घटिया निर्माण कार्य के कारण अगर कोई दुर्घटना घट जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन होगा ?

अफीफ अमसल ने उपायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों से पुल निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग किया है।

वहीं ग्रामीण सरीफुल खान ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने को लेकर जब हम ग्रामीण मुंशी या ठेकेदार को शिकायत करते हैं तो वे लोग इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। उल्टा हम ग्रामीणों को सत्ता और पुलिस का भय दिखाकर धमकाया जाता है।

Job alert: JNU Non-Teaching Recruitment 2023: Last date to apply for 388 posts extended

वही आगे आजसू प्रखंड मीडिया प्रभारी फारोग अहसान ने कहा कि पुल निर्माण में अनियमितता खुली आंखों से साफ-साफ देखा जा सकता है। मुख्य अनियमितता पुल के अप्रोच वाल जो मिट्टी भरने के कारण अपने जगह से एक-दो फीट आगे निकल गया है। पुल के दोनों किनारे पर बन रहे सुरक्षा गार्डवाल बिना नींव व घटिया सामग्री से निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिसकी उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एन्टी करप्शन बयूरो व प्रवर्तन निदेशालय द्वारा किया जाना आवश्यक है।

मौके पर ग्रामीण मो. फोटीक, मो. बबलू,कदीम खान, मो. मोजम्मिल, लोरेन बागती, शिपुचंद बागती, इंतेसार आलम, सब्दुल शेख, कबातुल्लाह, रंजीत बागती, तस्लीम शेख, महबूब शेख, मो. रमजान, आजसू प्रखंड प्रभारी मो. मोसब्बर, उपाध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू, वरिष्ठ कार्यकर्ता अब्दुल मालिक, सद्दाम हुसैन, कमाल शेख, बशीर अहमद, बबलू, प्रणव साह, देवाशीष घोष, सज्जाद शेख,सोहेल अख्तर, राकेश साहा, हबीबुर रहमान, शाहरुख आलम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।