साहिबगंज – Samachar Chakra

जनसेवक के आवास से दो मोबाइल समेत हजारों की चोरी
नवीन गणेश चौधरी@समाचार चक्र

बरहेट। थाना क्षेत्र के बरहेट संथाली गांव में एक जनसेवक के आवास से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो एंड्राइड मोबाइल समेत नगद करीब दस हजार रुपया चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. इस मामले में जन सेवक मानिक चंद्र हेंब्रम ने थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की शिकायत दर्ज की है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

घटना के संबंध में जन सेवक मानिक चंद्र हेंब्रम ने बताया कि शनिवार की रात को मोबाइल चलाते-चलाते सो गए थे. रविवार सुबह जब नींद खुली तो कमरे के सामने जमीन पर पर्स पड़ा मिला. जब पर्स को देखा तो उसमें रखे करीब दस हजार रुपए नगद गायब थे. साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल मे विभो टी वन 5G तथा रियलमी 7 प्रो दोनों मोबाइल भी अज्ञात चोर उड़ा ले गए. इस मामले में बताया कि अंदेशा है कि कोई आसपास का व्यक्ति ही रात्रि को मौका देख चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस चोरी की घटना से आसपास के लोग भी दहशत में है.

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में छानबीन करते हुए प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है.

भाजपा देश में राजतंत्र लाना चाहती है,लेकिन देश की जनता भाजपा के मनसूबे को नाकाम कर देगी-तनवीर आलम
समाचार चक्र संवाददाता

साहेबगंज -भारतीय जनता पार्टी देश में राजतंत्र लाना चाहती है,लेकिन देश की जनता भाजपा के मनसूबे को नाकाम कर देगी उपरोक्त बातें झारखण्ड के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने पत्रकारों से कहीं.
रविवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की जनता के बीच यह मैसेज पहुँचाने का काम किया है की लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व चुनाव के समय भी प्रमुख विपक्षी पार्टी का अकाउंट फ्रिज करके लोकतंत्र से विपक्ष को खत्म करने का काम करना चाह रही है. प्रमुख विपक्षी पार्टी को वित्तीय तौर पर पूरी तरह से पंगु बनाना चाहती है ऐसा करके विपक्ष कोई भी काम नहीं कर पायेगा.कभी किसी के ऊपर पैसा नहीं खर्च कर सकेगा.अपने कैंडिडेट को पैसा नहीं दे सकेगा तो फिर चुनाव किस बात का,जबकि चुनावी घोषणा हो चुकी है पिछले एक महीने से कांग्रेस पार्टी का बैंक अकाउंट में पड़े हुए 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.वहीं इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के जरिये 2018 और 2024 के बीच, भाजपा को चुनावी बांड में कुल 16518 करोड़ में से 8252 करोड़ मिले है. कांग्रेस पार्टी को केवल 1950 करोड़ मिले और इसे भी फ्रीज कर दिया गया है.जबकि भाजपा अपनी लूट को खर्च करने के लिए स्वतंत्र है. उन्होंने कहा की कई पार्टियों को चुनावी बांड के माध्यम से धन प्राप्त हुआ है. क्यूंकि सभी दान दाताओं ने गुमनाम रूप से देना पसन्द किया. हालांकि केवल भाजपा सरकार चल रही है जिसके कारण उसका ईडी, सीबीआई,आयकर जैसी एजेंसियों पर नियंत्रण है. इसलिए भाजपा ही बड़े पैमाने पर कंपनियों को मजबूर और ब्लैकमेल कर रही है।उन्होंने कहा भाजपा का फंडा है चंदा दो धंधा लो, कुछ मामले में तो कंपनी ने दान दिया और फिर ठेके प्राप्त किया. जबकि अन्य मामले में उन्हें ठेके मिले और फिर दान के रूप में रिश्वत दी गई. 37 व्यापारिक समूहों ने चुनावी बांड दान दिए जिसके बाद उन्होंने 4 लाख करोड रुपए की 243 परोयोजनाएँ सौपी गई.4000 करोड़ का चंदा पैदा हुआ और 4 करोड़ का धंधा. प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने जनता से इसका फैसला चुनाव में करने को कहा और कहा कि यह आपकी भी लड़ाई है यह लोकतंत्र की लड़ाई।यह कहां की डेमोक्रेसी है, यह कहां का लोकतंत्र रह गया है. इसलिए हम आपसे कहना चाहते हैं कि केवल हमलोग तो अपनी लड़ाई लड़ेंगे लेकिन आप लोग भी लड़ाई में शामिल होंगे और मीडिया भी लड़ाई में आगे आएं,देश की जनता को बचाने के हम और आप मिलकर लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.अगर हमें समर्थन नहीं करेंगे तो लोकतंत्र जिंदा नहीं रहेगा और ना आप रहेंगे ना हम रहेंगे.मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,मीडिया प्रभारी नाबीद अंजुम,दिलदार आलम,नेहाल अख्तर मौजूद थे.

आजसू प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली मिंटू ने किया रक्तदान, कहा रक्तदान महादान, सभी को रक्तदान करने को किया आह्वान
फोरोग अहसन@समाचार चक्र

साहेबगंज। बड़हरवा प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर की एक महिला को आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू ने पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं, एवं उन्हें नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। उक्त महिला को ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने की सूचना पाकर आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने तत्काल पाकुड़ पहुंचकर रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता की एक उत्कृष्ट सेवा में से एक है। इससे किसी की जीवन बच सकती है। इसलिए तमाम लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से न केवल रक्तशोधिता बढ़ती है, बल्कि यह सामाजिक सद्भावना और सहानुभूति की भावना को भी बढ़ाता है। यह एक ऐसा सामाजिक प्रयास है जो समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाता है।आपातकाल में, जब किसी को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है, तो रक्तदान जीवन का एक अद्वितीय उपहार हो सकता है। रक्तदान से न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समुदाय को भी बचाव मिलता है।

मौके पर आजसू केंद्रीय समिति सदस्य अशोक घोष, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष असराउल शेख, युवा कार्यकर्ता फेका बाबू सहित अन्य मौजूद थे।

12वीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या , छानबीन में जुटी पुलिस
राकेश रमन सरकार@समाचार चक्र

साहिबगंज। शहर के दहला दुर्गा स्थान के समीप साहिबगंज मंडल कारा में पदस्थापित सुरक्षा कर्मी सह रिटायर्ड आर्मी जवान कृष्णकांत ओझा के 19 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार ओझा उर्फ ओमजी ओझा ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, एसआई सौरभ कुमार, जगरनाथ पान, मुरली मनोहर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

नगर थाना पुलिस को जांच के क्रम में मृतक ओम जी के नाना सियाराम मिश्र ने बताया कि ओम जी के पिता कृष्ण कांत ओझा, मां व भाई बीते 30 जुलाई को राजगीर घूमने गए हैं। मंगलवार को वे और उनका नाती घर पर अकेले थे। पूर्वाह्न 10 से 11 बजे उन्हें नाश्ता के लिए पूछा तो नाती ने सत्तू बनाकर उन्हें पिलाया और वे बाहर के कमरे में आकर बैठ गए। इस बीच ओम अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दोपहर में खाना खाने के लिए कई बार उसके कमरे के बाहर से आवाज लगाया। लेकिन कुछ जवाब नहीं मिला। शाम तक बाहर नहीं आने पर उसके नाना ने शोभनपुर भट्ठा स्थित पैतृक आवास पर चाचा गोविंद ओझा को फोन किया और ओम के द्वारा कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की बात बताई। इसपर चाचा गोविंद ओझा भी आए और आवाज दिया। जब नहीं खुला तो मिस्त्री को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि शव कमरे में फर्श पर पड़ा है। खून पूरे फर्श पर बिखरा पड़ा था। दोनाली बंदूक पास में गिरा हुआ था। मोबाइल पड़ा हुआ था।

नगर थाना पुलिस ने शव के साथ मोबाइल व दोनाली बंदूक को जब्त कर लिया है। छानबीन की जा रही है। परिजनों के अनुसार ओमजी संत जेवियर स्कूल से पिछले वर्ष 2022 मैट्रिक पास किया था। अभी 12 वीं कक्षा में साहिबगंज कॉलेज में नामांकन कराया था।

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना
समाचर चक्र संवाददाता

साहेबगंज । मारवाड़ी समाज के शीतला अष्टमी पर रेलवे माल गोदाम के समीप बड़ी शीतला मंदिर और महाजन पट्टी गुड बाजार के समीप मां शीतला मंदिर में मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं द्वारा शीतला अष्टमी के अवसर पर उपवास कर दोनों शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की गई वैशाख मास में मारवाड़ी समुदाय के लोग शीतला अष्टमी का व्रत रखते हैं और इसमें माता रानी को ठंडा भोजन ठंडा पकवान चढ़ाया जाता है।

जो पकवान रात में बना कर सुबह मां शीतला रानी को भोग लगाकर वही भोजन किया जाता है। महिलायों ने बताया शीतलाष्टमी वैशाख मास में किया जाता है।

अनीता वर्मा शिवांगी वर्मा सारिका सुरेखा रानू वर्मा नेहा वर्मा निक्कू खुडानिया अंजू तमाकू वाला ऐसे कई महिलाओं ने दो जगह का शीतला स्थान में पूजा कर अपने व्रत को पूर्ण किया।

चोर नहीं, त्याग और बलिदानों का परिवार है गांधी परिवार, जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में बोले कांग्रेस के पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय
राकेश रमण सरकार@समाचार चक्र

साहिबगंज । साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल के मटियाल स्थित चरवाहा मैदान में नवनिर्मित अंतर राज्य बस अड्डा परिसर में सोमवार को जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा आयोजित हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री विधायक दल के नेता आलमगीर आलम पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय झारखंड कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जिला प्रभारी सह कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो उपस्थित हुए।

अतिथि गणों ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

वही इस दौरान कांग्रेस प्रोफेशनल्स के प्रमुख चंदेश्वर सिन्हा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि 13 दिनों तक झारखंड राज्य के सभी 24 जिलों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत राजमहल से की गई। इसका मुख्य उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव टोला मुहल्ले के प्रत्येक घरों में जाकर लोगों को जागरूक करने तथा कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के विचारधारा से अवगत कराना तक तक पहुंचाना है। तथा केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई फरमान तथा राहुल गांधी के बातों को दबाने के लिए झूठा मुकदमा दायर करने की बात को आम लोगों है।

देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात – जलेश्वर महतो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी जलेश्वर महतो ने कहा कि ये लोग राहुल गांधी की बात को दबाना चाहते हैं। सदन के अंदर जो बात कहीं जाती है उसे मिटा दिया जाता है। मीडिया उनकी बातों को कवर नहीं करता है। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। आम लोगों के जमा पूंजी पैसे को बड़े-बड़े कॉरपोरेट के हाथों लाभ के लिए दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने दो ही सवाल पूछा था। पूछा था कि यह 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं और अडानी से आपका क्या संबंध है। उन्होंने कई प्रमाण दिया।

अब अडानी भारत सरकार के जहाज में सफर कर रहे हैं इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। देश को बेचा जा रहा है। रेल बेचा जा रहा है सेल बेचा जा रहा है कॉल बेचा जा रहा है। एयरपोर्ट बेचा जा रहा है। देश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। यह देश किसान मजदूर और एक-एक व्यक्ति की यह देश है। सबका समान अधिकार है यही लोकतंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव में जन जागरण अभियान और नुक्कड़ सभा के माध्यम से बताइए कि भारतीय जनता पार्टी इस देश को फिर से गुलाम बनाना चाहती है लोगों को ठगने का काम कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम हमलोग करेंगे।

यहां के गरीब किसान मजदूर कि नहीं कॉरपोरेट के लिए काम कर रही केंद्र सरकार : बादल पत्रलेख

झारखंड सरकार के बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा कि यह देश में कैसी हालात है और यह क्या चल रहा है कभी गैस सिलेंडर के नाम पर तो कभी प्याज के नाम पर सल्तनत बदल जाती थी। पर एक से बढ़कर एक हमले हो रहे हैं संविधान पर, आपके अभिमान पर, इस देश की संपत्ति पर और हम लोग चुप बैठे हैं। आप अगर मुर्दे बनकर बैठे रहेंगे तो यह शक्तियां आप पर हमेशा काबिज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सवाल जरूर करनी चाहिए जो केंद्र में बैठे हैं उनसे केंद्र की नीतियों पर सवाल होना चाहिए हम राज्य में हैं हमसे हमारी नीतियों पर सवाल करनी चाहिए। हममें अगर पारदर्शिता है तो हम घूंघट उठाकर चलेंगे। मुंह मोड़ कर नहीं भागेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कंपनी वर्ष 2014 में 609 नंबर के पायदान पर थी वह गुजरात की कंपनी थी गुजरात के एक व्यक्ति का उदय होता है और वह दिनों दिन तरक्की करता जाता है गुजरात का मुखिया होने के साथ-साथ इस देश का भी मुखिया बन बैठता है और वह कंपनी 609 नंबर से ऊपर उठकर देश ही नहीं पूरे विश्व में की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के रूप में शुमार हो जाता है हमें वैसी कंपनी पर गर्व होनी चाहिए कि वह पूरे विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जो भारत की है। जब इतनी बड़ी कंपनी है तो देश को बड़ी रोजगार भी देते होंगे और देश को टैक्स भी देते होंगे। लेकिन यह कंपनी भारत में रोजगार देने के दृष्टिकोण से देश में 26 वें स्थान पर है। टैक्स देने में भारत की टॉप 10 कंपनियों में भी इनका नाम नहीं है। और मात्र 23 हजार लोगों को रोजगार देती है। यह आंकड़ा बता रही है कि मामला गरबार झाला का ही है। तो सवाल जरूर बनता है कि यह चोरी आम आवाम की गाढ़ी कमाई का चोरी है। उदारीकरण के नाम पर राष्ट्रीय संपत्ति का निजीकरण है किया जा रहा है।

उन्होंने 1969 की एक घटना की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्रालय के अंतर्गत प्लैनिंग कमिशन की चेयरमैन भी थी। उन्होंने समीक्षा किया तो पता चला कि बैंकों में जो पैसे हैं। उसका 98 प्रतिशत उद्योगपतियों को लोन दे दिए जाते हैं। इससे यहां के किसानों को या आम लोगों को कोई फायदा नहीं मिलता है। रातों-रात इंदिरा गांधी ने एक आपात बैठक बुलाई। 14 वैसे प्राइवेट बैंक जिनमें पूंजीपतियों के जमा 50 करोड़ से भी अधिक थे। बैंकों को एक झटके में राष्ट्रीय कृत करते हुए सभी पूंजी पतियों के रुपए को फ्रीज करते हुए राष्ट्र के नाम कर दी। जो गरीब किसानों के लाभ में लगाया गया। एक वह प्रधानमंत्री थी जो उस समय के 80 प्रतिशत आम लोगों की चिंता की। और आज इसके उलट हो रहा है। यह देश किसान मजदूर और आम लोगों का देश है हम उद्योग लगाने के लिए पूंजीपतियों का जरूर सहयोग करेंगे। लेकिन उनके हाथों ईमान को नहीं भेजेंगे। आज इसी बात की आत्म चिंतन करने का समय है।

चोर नहीं, त्याग और बलिदानों का परिवार है गांधी परिवार : सुबोध कांत सहाय

कांग्रेस पार्टी इस देश की संविधान और परंपरा की लक्ष्मण रेखा को कभी पार नहीं किया है। यह लोग गांधी परिवार को देशभक्ति और देशद्रोही का पाठ पढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय ने उक्त बातें कही। कहा कि इंदिरा गांधी ने सहादत दिया। राजीव गांधी ने सहादत दिया। वर्ष 2004 में सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री लगभग बन गई थी। लेकिन 1 सप्ताह बाद सोनिया गांधी ने कहीं कि वे प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया। 2009 में डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया। लेकिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बने। गांधी परिवार दुनिया में एक मिसाल है। यह चोर नहीं त्याग और बलिदानों का परिवार है।

उन्होंने कहा कि जब स्टेशन में पॉकेटमार चोरी करके भाग रहा होता है और लोग उसके पीछे जोर-जोर कहकर चिल्लाते हुए भागते हैं तो पॉकेट मार भी चोर चोर चिल्लाकर भीड़ में छुपने का काम करता है वही काम मोदी जी कर रहे हैं। उनकी चोरी पकड़ी गई है ।राहुल गांधी उस चोरी को पकड़कर जनता के सामने ला दिया है। वहीं उन्होंने झारखंड की राजनीति पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीते 3 वर्षों से झारखंड में सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। हम उनके मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

साहिबगंज, राजमहल और उधवा के लोग आजादी के बाद से कर रहे कांग्रेस की राजनीति : आलमगीर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जिला से कांग्रेस पार्टी का पुराना संबंध है। आजादी के बाद से ही यहां के लोग कांग्रेस की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस क्षेत्र को बहुत करीब से देखा है । साहिबगंज, राजमहल और उधवा क्षेत्र में आज भी कांग्रेसी किसी अन्य राजनीतिक दल की तुलना में कम नहीं है। यहां के लोग 60-70 वर्षों से कांग्रेस की राजनीति करते आए हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ हम लोग हमेशा देश हित में खड़े रहेंगे। चाहे इसके लिए कितनी भी लड़ाई क्यों ना करना पड़े हम हमेशा संघर्ष करने को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विचारों और उनके सवालों को गांव गांव जाकर नुक्कड़ सभा और अन्य माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाना है। आज से सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों के निर्वहन में लग जाएं। आने वाले समय में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

जय भारत सत्याग्रह संविधान बचाने की लड़ाई – राजेश ठाकुर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह देश और संविधान बचाने की लड़ाई है जिसमें हम कांग्रेसियों को संघर्ष करना पड़ेगा। कहा कि प्रदेश स्तरीय नेता जिलों तक आ रहे हैं ,जिले के कार्यकर्ता प्रखंड तक और प्रखंड के कार्यकर्ता पंचायतों तक जाएंगे तभी इस संघर्ष में हम सफल हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में गोडसे की पूजा करने वालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। ललित मोदी और नीरव मोदी का नाम लेते हुए कहा कि इसी बात को राहुल गांधी कहते हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या कभी गांधी सरनेम के लोगों को देश छोड़कर भागते देखा है क्या। महात्मा गांधी ने विदेश में पढ़ाई करने के दौरान देश में आकर देश की लड़ाई लड़ने का काम किया देश छोड़कर नहीं भागे। और अगर कोई देश छोड़कर भाग रहा है उसे चोर कहने से किसी को दिक्कत हो रही है तो यह समझना होगा कि चोर चोर मौसेरा भाई वाला संबंध है। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक पूर्वजों ने महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल मौलाना कलाम ने सब लोगों ने मिलकर इस देश को बनाया है बाबा साहब अंबेडकर ने देश में संविधान बनाया है। इसलिए इस देश के संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

जय भारत सत्याग्रह के मकसद को जन जन तक पहुंचाना कांग्रेसियों का कर्तव्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अविनाश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेसी पार्टी के विचारों को जय भारत सत्याग्रह के तहत डोर टू डोर जाकर जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेसियों का कर्तव्य है। इस देश में क्या चल रहा है और इस समय जय भारत सत्याग्रह आंदोलन की आवश्यकता क्यों आन पड़ी इससे देश के जिम्मेदार नागरिक अनभिज्ञ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां किस तरह से बदलती जा रहे हैं आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के सुर वीरों ने शहीदों की शहादत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से लड़ने के लिए पूरी दुनिया में सत्याग्रह का जो अस्त्र दिया इस अस्त्र की ताकत अंग्रेजों की तानाशाह और जो राजतंत्र चला उस राजतंत्र के विरोध में देश की जनता को जागरुक करने का काम किया। कहा कि यह कोई आमसभा नहीं है यह कोई भीड़ जुटाने वाली आमसभा नहीं है। यह कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता तथा कांग्रेस के सभी इकाई के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों की सभा बुलाई गई है।

यह भी थे उपस्थित

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी उदय लखवानी, प्रदेश सचिव सह बरहेट विधानसभा प्रभारी रवि रंजन सिंह, प्रदेश सचिव सह बोरियो विधानसभा प्रभारी अरबी खातून, प्रदेश सचिव सह राजमहल विधानसभा प्रभारी देवीलाल मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष बरकत खान, अशोक दास, रसूल अहमद, फूलवती देवी, देवेंद्र ठाकुर, मोहम्मद बदरुद्दीन, राजमहल नगर अध्यक्ष नीरज आनंद, नावेद अंजुम व अन्य उपस्थित थे।

सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम

जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर मटियाल स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा व आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त जिला बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल राधा नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार एवं तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामणि रजक दल बल के साथ मौके पर तैनात थे।

बिहार मैट्रिक परीक्षा में अव्वल रहे छात्र, जश्न का माहौल
समाचर चक्र संवाददाता

मंडरो । मिर्जाचौकी शाहाबाद स्तिथ आर. डी. पब्लिक स्कूल शाहाबाद के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त कर आर. डी. पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया।

वही आर. डी. पब्लिक स्कूल के प्राचार्य चंद्रशेखर ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही जिसमे वैष्णवी कुमारी 438, सत्यम कुमार 437, शिवम् 430, आशीष कुमार 429, अकांक्षा कुमारी 420, वर्षा कुमारी 416, नीरज कुमार 401, अमृता कुमारी 359, किसलय यादव 352, पल्लवी कुमारी 330, गुलशन कुमार 310, हिमांशु कुमार 306, शिवम रजक 304 और रिशा कुमारी ने 300, अंक प्राप्त किया।

आर. डी. परिवार इन सभी बच्चों के मंगल भविष्य की कामना करती है।

वही आर. डी. पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक अनदीप कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सात दिवसीय रामकथा का हुआ आयोजन,भक्ति में डूबा बरहेट
अजित झा@समाचार चक्र

बरहेट– प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसमा गांव में राम दरबार मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया।
शनिवार को राम कथा के दूसरे दिन कथावाचक संजय कृष्ण महाराज जी ने रामायण और महाभारत पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि लोग कभी नहीं चाहते कि उनके घर महाभारत हो और यह तभी संभव है जब हम अपने परिवार में परिवार के सदस्यों का हक उन्हें प्रेम और न्याय संगत रूप से दिया करेंगे। इसके विपरीत महाभारत होना निश्चित है इसके साथ ही उन्होंने बताया की रामायण एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें चर्चित राम कथा हमें धर्म संस्कृति, राजनीति, सभ्यता, प्रेम यात्रा सहित सभी प्रकार की वह शिक्षा प्रदान करता है जो मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

60-40 नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, घंटों किया प्रदर्शन
राकेश रमन सरकार

साहेबगंज । राज्य सरकार के नियोजन नीति के विरोध में शनिवार को साहिबगंज में आदिवासी कल्याण छात्रावास के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर कर घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र लाठी डंडा सहित पारंपरिक शस्त्र के साथ सड़कों पर उतरे थे। इसका नेतृत्व छात्र नायक मनोहर टुडू ने किया।

बताया कि सरकार की 60-40 नियोजन नीति को निरस्त करने की मांग को लेकर सरकार के विरुद्ध संथाल परगना के सभी जिलों में बंद का आवाह्न किया गया था। इसी के तहत साहिबगंज में शनिवार को छात्रावास के सैकड़ों छात्रों सहित युवाओं ने बंद के समर्थन में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्य रुप से खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने, 60-40 नियोजन नीति को निरस्त करने, तृतीय और चतुर्थ वर्गीय नौकरी में 90% झारखंड वासियों के लिए पद सुरक्षित करने, जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा में स्थानीय भाषा विषय को अनिवार्य करने, उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट देने तथा पास कट ऑफ मार्क अनारक्षित के लिए 40 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं महिला के लिए 32%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूची 1 के लिए 34%, पिछड़ा वर्ग अनुसूचित दो के लिए 36.5%, आदिम जनजाति के लिए 30% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40% रहने देने की मांग कर रहे थे।

छात्र संघ रैली, फोटो- राकेश रमन सरकार

बताया कि सरकार 60-40 की नियोजन नीति लेकर आई है। जिसमें स्थानीय युवाओं का 100 में मात्र 60 पद पर कब्जा होगा। छात्रों ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए स्थानीय युवाओं के लिए 90 प्रतिशत वाली नियोजन नीति लागू करने की मांग की। वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सुबह करीब 7:30 बजे से छात्र सड़क पर उतरकर टमटम स्टैंड से लेकर ग्रीन होटल मोड से स्टेशन मुख्य मार्ग होते हुए चौक बाजार एलसी रोड की दुकानों को बंद कराते हुए मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन ने चैती दुर्गा पूजा को लेकर स्थापित किए गए प्रतिमा के विसर्जन को लेकर छात्रों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटाया।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनाती पुलिस

छात्रों द्वारा बंद के आवाहन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए थे। जिसमें नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, जिरवावाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश , अनुमंडल पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद दुबे ,इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी सभी मोर्चा संभाले हुए थे।

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का मिला समर्थन

नियोजन नीति के विरुद्ध सरकार के विरुद्ध बंद के समर्थन में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के कई सदस्य प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ सड़क पर उतरे थे। जिसमें संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष मैरिलेना सोरेन कार्यकारी सदस्य संतोष कुमार यादव रणधीर प्रसाद चौरसिया शकल मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।

ये भी थे मौजूद

नोहर टूडू, मर्लिया सोरेन, मंजरीला सोरेन, सुनील सोरेन, अमन बेसरा, दिलीप कुमार दास, यशवंत हादसा, मोहन हेंब्रम, अजय टुडू, रंजन कुमार, मेरी बास्की, शर्मिला बेसरा, विकास मुर्मू व अन्य सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन
समाचार चक्र संवाददाता

साहिबगंज । सोमवार को स्थानीय विद्यालय जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के द्वितीय दिवस का उद्घाटन रामदेव राम, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं किरण गुप्ता, वरिष्ठ आचार्या ने सरस्वती माता, ओंकार सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।

प्रथम सत्र में वंदना सत्र के उपरांत विद्यालय की कार्य योजना निर्माण पर पूर्ण चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक की उत्कृष्टता पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष में भी चर्चा की गई। तृतीय सत्र में समय सारणी पर चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में पाठ्यक्रम क्रियान्वयन पर विचार किया गया। अंग्रेजी संभाषण एवं संस्कृत संभाषण की व्यवस्था पर चर्चा की गई। पंचम सत्र में गृह कार्य एवं कक्षा कार्य के निष्पादन पर चर्चा की गई। अध्यापन कौशल के विकास पर चर्चा की गई। आचार्य कार्यशाला में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।