अमड़ापाड़ा – Samachar Chakra

विधायक का एकदिवसीय सखी संवाद कार्यक्रम आज
समाचार चक्र संवाददाता

अमड़ापाड़ा। क्षेत्र के विधायक हेमलाल मूर्मू दिनांक 17 फरवरी, दिन-सोमवार को छोटा तालडीह स्थित हैलीपेड मैदान पर 11 बजे दिन में जेएसएलपीएस के एक दिवसीय सखी -संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो आर्थिक सशक्तिकरण और स्वाबलंबन की दिशा में अग्रसर समुह की महिलाओं से मुखातिब होंगे। विधायक श्री मूर्मू उन्हें संबोधित करेंगे। महत्वपूर्ण विन्दुओं से वाकिफ होंगें, साथ-साथ उनके समग्र आर्थिक व सामाजिक विकास व उत्थान के लिए साकारात्मक पहल करेंगे। इस बाबत तमाम आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रखंड में 10 हजार दीदियां जेएसएलपीएस से जुड़ी हुई हैं। यहां अमड़ापाड़ा संथाली, पाडेरकोला, पचुआड़ा और डूमरचीर चार क्लस्टर हैं। 772 सखी मंडल हैं जिन्हें आरएफ, सीआईएफ और ओटीएमसी के तहत विभिन्न प्रकार के रोजगार अथवा व्यवसाय के लिए 5 करोड़, 95 लाख, 5 हजार रुपए के ऋण दिए गए हैं। वहीं एसभीईपी के तहत 50 लाख रुपए के ऋण दिए गए हैं। उपरोक्त जानकारी जेएसएलपीएस के बीपीओ राजेश प्रसाद ने दिया है।

ड्रीम मेमोरियल स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़: सरस्वती पूजा के अवसर पर अमड़ापाड़ा प्रखंड के ड्रीम मेमोरियल स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। इस सांस्कृतिक में 40 छोटे बड़े बच्चों ने अपना मन पसंद गीत पर नृत्य किया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम विद्या सुमन, द्वितीय गुंजन कुमार, इस्माइल किस्कू तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मैडल एवं ट्रॉफी देखर पुरष्कृत किया गया। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार, प्रिंसिपल आशीष रंजन, शिक्षक विनोद गौतम, शिक्षिका सोनम कुमारी एवं अभिभावक विनोद कुमार सहित सभी अभिभावक मौजूद थे।

आलूबेड़ा नॉर्थ व सेंट्रल कोल ब्लॉक के विस्थापितों के साथ सांसद विजय हांसदा ने की बैठक
ललन झा @समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। पचुआड़ा सेंट्रल व नॉर्थ कोल ब्लॉक के सभी गांवों के विस्थापितों व प्रभावितों ने विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की बहाली के नाम शुक्रवार को झामुमो के क्षेत्रीय सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में कोयला खुदाई व ढुलाई ठप कर दिया। लाल झंडी गाड़ कोल वाहक डंपरों को सड़क पर खड़ा कर दिया। विस्थापित ग्रामीण रोजगार , शिक्षा, चिकित्सा,आवास , नियमित पेयजल व बिजली की आपूर्ति आदि तमाम नागरिक सुविधा बहाली के साथ-साथ फसल क्षतिपूर्ति की राशि भुगतान करने की मांग पर बीजीआर व डीबीएल कोल कंपनी के खिलाफ अड़ गए हैं।

आलूबेड़ा में विस्थापितों को समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

सेंट्रल व नॉर्थ कोल ब्लॉक के सभी गांवों के विस्थापित व प्रभावित ग्रामीण प्रधान मूर्मू के आवास पर सांसद विजय हांसदा की अगुवाई में बैठे। विस्थापितों ने दोनों कोल कंपनियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी सामुहिक बुनियादी समस्या से अवगत कराया। सांसद को बताया कि उक्त दोनों ही कंपनियों ने कोल बीयरिंग एक्ट, आर ऐंड आर पॉलिसी का अनुपालन किया ही नहीं है। बीजीआर ने न तो गांवों में गोचर जमीन की सुविधा दिया है न तो पूजा स्थलों की व्यवस्था किया है और न ही कब्रिस्तान ही बनवाया है। गांवों में सामुहिक तालाब भी नहीं खुदवाया है। एलआईसी की एक-एक लाख रुपए भी लंबित है। किसी भी प्रकार की ठोस आधारभूत संरचना का विकास विस्थापित हित में नहीं किया गया है। 2019 से डब्लूबीपीडीसीएल अथवा बीजीआर नॉर्थ कोल ब्लॉक का संचालन कर रही है लेकिन स्थानीय इक्षुक ग्रामीणों को रोजगार के लिए ट्रांसपोर्टिंग से भी वंचित रखी हुई है। सेंट्रल कोल ब्लॉक अंतर्गत पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों ने भी कमोबेस यही समस्या सांसद को सुनाया। बिशनपुर, सकलमा, लिट्टीपाड़ा, चिलगो, सिंगडेहरी के ग्रामीणों ने प्रदूषित पेयजल पीने सहित संबंधित कंपनी द्वारा शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं कराए जाने, रोजगार के नाम सिर्फ भरोसा देने अथवा सात-आठ हजार प्रति माह पगार की नौकरी देने, फसल की क्षति-पूर्ति राशि का वर्तमान दर से भुगतान न करने, घटिया गिट्टी से आवास की ढलाई करने, महिलाओं को पत्ता-प्लेट निर्माण में समान पैसे न देने , बाहर पढ़ रहे बच्चों को स्टाइपेंड न देने सहित अन्य कई तकलीफें सांसद को सुनाया।विस्थापितों की अंतहीन समस्यासों को सुनने के बाद सांसद ने सभा में उपस्थित बीजीआर के लाइजनिंग ऑफिसर सुमन राय तथा डीबीएल के लाइजनिंग मैनेजर पंकज द्विवेदी और लौगेस्टिक मैनेजर संजय सिंह चौहान को यह निर्देश दिया कि आप इन सभी समस्याओं को कंपनी के सक्षम अधिकारी तक एक निश्चित समय के अंदर पहुंचाएं।किसी भी हाल में इन तमाम समस्याओं का हल होना चाहिए, अन्यथा खादान बंद करा दिया जाएगा।

विस्थापितों को उनका हक मिलेगा, सांसद

बैठक के बाद सांसद ने मीडिया कर्मियों से कहा कि चुनाव की व्यस्तता की वजह से मैं विस्थापितों को समय नहीं दे पा रहा था। इस बैठक में जितनी भी समस्याएं आलोक में आईं सबों का बिंदूवार निदान कंपनी और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

बैठक में मुख्यतः ये थे मौजूद

सेंट्रल व नॉर्थ कोल ब्लॉक के विस्थापित व प्रभावित ग्रामीणों के अलावे बैठक में झामुमो के वरीय व कनिय पदाधिकारी श्याम यादव, सुलेमान बास्की, मु शमद अली, अजीजूल इश्लाम, संजीत भगत, संतोष भगत, मंटू भगत , कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, जहीरुद्दीन मियां सहित ग्रामीण रंजन मरांडी, प्रधान मूर्मू आदि मौजूद थे।

अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश का विजय पर्व है दुर्गापूजा
ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। दुर्गा पूजा सनातन धर्म के अनुयायियों का एक महान पर्व है। जब दुर्गा का पूजन-वंदन शुरू होता है तब इनका निवास धरती लोक पर मनुष्यों के बीच होता है। मां दुर्गतिनाशिनी हैं। मोक्ष दायिनी मां दुर्गा अधर्म पर धर्म , असत्य पर सत्य और अंधकार व अज्ञानता रूपी राक्षसी शक्तियों से रक्षा करने वाली ममतामयी और कल्याणकारिणी हैं। शांति, समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली आसुरी शक्तियों से मानवता की रक्षा करती हैं देवी दुर्गा। दुर्गा शब्द का अर्थ ही अभेद्य और अजेय है। महिषासुर के कहर से परेशान देवताओं ने जब एक दिव्य शक्ति का आह्वान किया तब दुर्गा का प्राकट्य हुआ। महिषासुर से नौ दिनों तक देवी का युद्ध हुआ दसवें दिन इस असुर का वध हुआ। इसलिए दसवें दिन दुर्गोत्सव मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान मुख्यतः माता की नौ स्वरूपों या शक्तियों की आराधना होती है। शास्त्रों में हर एक शक्ति का अपना विशिष्ट महत्व है। ऐसे में दुर्गा पूजा को शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है। आइए इनके अलग-अलग नौ स्वरूपों के महत्व को जानें ।

शैलपुत्री है मां का पहला रूप

शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। धार्मिक मान्यता है कि शक्ति व उपासना के इस महापर्व के पहले दिन इनके दर्शन और पूजन से जीवन की हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं। मां कायह रूप सौम्यता , करुणा और धैर्य का प्रतीक है।

ब्रह्मचारिणी है दूसरा स्वरूप

मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या किया था इसलिए इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। दूसरे दिन इसी स्वरूप की पूजा होती है। ये भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ये ज्ञान और विद्या की देवी हैं।

चंद्रघंटा है तीसरा स्वरूप

इनकी आराधना से साधक के समस्त कष्ट और बाधा नष्ट हो जाते हैं। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी होता है।

कूष्मांडा है देवी का चौथा रूप

इनके अंदर सृजन की शक्ति होती है। इनके मंद मुस्कुराहट से ही सृष्टि रचित हुई थी। इसलिए इन्हें आदि शक्ति माना गया है। कूष्मांडा की पूजा से व्यक्ति दीर्घ जीवन पाता है।

स्कंदमाता है पंचम स्वरूप

इनकी उपासना से भक्तों को संतान , धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ये मातृत्व और शक्ति का प्रतीक हैं।

कात्यायनी है माता का छठा स्वरूप

नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा होती है। ये भक्तों को मोक्ष, धर्म और अर्थ देती हैं। इन्हें ब्रह्मा का मानस पुत्री कहा गया है।

कालरात्रि सप्तम स्वरूप

ये मां के नौ अवतारों में बहुत ही क्रोधी देवी मानी गई हैं। ये पापियों का संहार करती हैं। कालरात्रि को अंधकार की देवी भी कहा जाता है। इनकी उपासना से साधक को जीवन के सभी भय से मुक्ति मिलती है।

महागौरी है मां का अष्टम स्वरूप

नौ रूपों में महागौरी पूजन का विशेष महत्व है। ये कठिन समस्याओं का निदान भी करती हैं। इनकी पूजा से साधक को सुख , शांति, यश , वैभव और मां-सम्मान प्राप्त होता है।

सिद्धिदात्री माता का नवम स्वरूप है

सभी सिद्धियों को देती हैं मां सिद्धिदात्री। इनका रूप अत्यंत समय है। ये अपने भक्तों पर स्नेह और कृपा बरसाती हैं। ये भक्तों को अलौकिक शक्ति, ध्यान और क्षमता प्रदान करती हैं।

एसडीपीओ विजय कुमार ने अमडा पाड़ा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
सौरभ भगत@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा-प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को महेशपुर प्रक्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने अमड़ापाड़ा एवं बासमती गांव के दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैष्णवी दुर्गा मंदिर,बासमती दुर्गा मंदिर के पूजा पंडाल का जायजा लिया। वहीं समिति के अध्यक्ष बबलू भगत के साथ सदस्यों की सूची,गर्भगृह में महिलाओं के लिए व्यवस्था, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बैठने की अलग अलग व्यवस्था,विधि व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरा,बाहर से आने वाले वाहनों के लिए ठहराव,अग्निशमन सिलेंडर, आपातकालीन संपर्क नम्बर, पानी टैंकर आदि पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी साझा किया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिससे किसी भी परिस्थितियों में उत्पन्न समस्या का समाधान किया जा सके।वहीं बासमती में भी उन्होंने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर एसआई अजय महतो,समिति सदस्य दशरथ भगत, मंटू भगत,सुमन कुमार,राहुल भगत, उत्तम भगत,श्याम कुमार,हंसराज, राजा,नितेश,गौतम मंडल आदि उपस्थित थे।

करोड़ों के खाली पड़े सरकारी भवनों का जनहित में उपयोग के लिए पहल जरूरी
ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई पुराने सरकारी भवन ऐसे हैं जो उपयोग में आ सकते हैं किंतु खाली पड़े-पड़े ये डेड असेट बनकर रह गए हैं। उल्लेखनीय है कि किसी उद्देश्य के निमित्त एक सामान्य भवन के निर्माण में भी सरकार या विभाग का लाखों खर्च हो जाता है। जन सामान्य के लिए एक पक्का मकान सपना होता है। झोपड़ी में जिंदगी गुजर जाती है।ऐसे में यदि यहां नए अथवा पुराने भवनों पर गौर किया जाय तो ये भवन बेकार और उपयोगहीन पड़े हुए हैं।समय के साथ अपनी मजबूती और टिकाऊपन खोते चले जा रहे हैं। इनपर प्रशासनिक नजर होनी चाहिए। इन्हें किसी सार्वजनिक या सामुदायिक हित में उपयोग में लाया जाना चाहिए। एक प्रशासनिक मुहिम के तहत इनके अस्तित्व को बचाया जाना चाहिए।

बेकार पड़े हैं ओल्ड सीएचसी भवन

बाजार अंतर्गत दुर्गा मंदिर के निकट पड़ा सीएचसी का बड़ा सा भवन कई वर्षों से बेकार व खाली पड़ा हुआ है। पहले सीएचसी इसी में संचालित था। जबसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में शिफ्ट हो गया तबसे यह उपयोगी बिल्डिंग यूं ही पड़ा हुआ है। इसके कैम्पस में बकरियां चरती हैं। यह मवेशी के आराम फरमाने का अड्डा बन चुका है।अगर साफ-सफाई या उचित निर्वहन करा इस भवन का उपयोग सार्वजनिक हित में किया जाय तो भवन का औचित्य बना रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

पब्लिक डिमांड पर बीडीओ ने यहां पुस्तकालय संचालन का डीसी से किया है अनुरोध

बीडीओ श्रीमान मरांडी ने पब्लिक की मांग पर इस डेड पड़े बिल्डिंग में पुस्तकालय संचालन का आग्रह किया है। संज्ञान में आते ही डीसी ने इस ओर उचित पहल का भरोसा भी दिया है। अगर ऐसा होता है तो बिल्डिंग का अस्तित्व भी बचेगा और जनहित का लक्ष्य भी पूर्ण होगा।

झामुमो प्रखंड कमिटी ने लिया सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का जायजा
समाचार चक्र संवाददाता

अमड़ापाड़ा। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार जनता को दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की दिशा में अग्रसर है। सीएम हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जन समस्याओं का हल त्वरित रूप से किया जा रहा है। विभिन्न गांवों के ग्रामीण कार्यक्रम स्थल तक पहुंच कर समस्याओं से जुड़ा आवेदन दे रहें हैं। पदाधिकारियों द्वारा भी समस्याओं का शीघ्र निदान किया जा रहा है।ऐसे में झामुमो प्रखंड कमिटी अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम के नेतृत्व में सोमवार को पचुवाड़ा में आयोजित जनता दरवार में पहुंची। जरूरतमंद जन सुविधा के लिए लगाए गए प्रत्येक स्टॉल का जायजा लिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी ली गई। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आवेदन करने में निरंतर सहयोग किया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां,जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य सुशील भगत, आरीफ अंसारी, आनंद मुर्मू, संतोष हंसदा, हीरामन मरांडी,कारण मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पेयजल की किल्लत व बिजली की अनियमित आपूर्ति से हलकान ग्रामीण
ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। पेयजल की किल्लत का निदान यहां की ज्वलंत समस्या है। इस समस्या का स्थायी और दूरगामी हल कैसे निकले सिस्टम को गंभीरता से सोचना चाहिए। यह पब्लिक की बुनियादी परेशानी है। जल के बिना जीवन संभव नहीं। उल्लेखनीय है कि 15 सौ परिवारों को प्रदूषण मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत राशि से बना अमड़ापाड़ा का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी फेल है। यह लक्षित परिवारों को पहले भी पानी नहीं दे सका और मौजूदा हालात में भी जल उपलब्ध कराने में विफल है। मसलन, यदि बासमती पंचायत के रेंगा टोला की बात की जाय तो यहां करीब दो सौ की संथाल आबादी एक मात्र चापानल पर आश्रित है। ऐसे में यहां के युवकों की प्रतिक्रिया ली गई तो ये बात सामने आई।

गंगाराम मरांडी– कहा कि 40 परिवारों का यह टोला शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से महरूम है। एक मात्र चापानल के सहारे ग्रामीण काम चला रहे हैं। मुखिया इस टोले में आजतक एक सोलर चालित वाटर प्लांट भी नहीं लगा पाए। सिर्फ ग्रामीणों को भरोसे की घूंटी पिलाते रहे।

निरोज हेंब्रम– पेयजल यहां की पुरानी समस्या है।न तो प्रशासन गंभीर है और न ही जन प्रतिनिधि। इस दिशा में साकारात्मक पहल होना चाहिए।

सरोज हेंब्रम– अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पानी टोले में नहीं आती।पूर्व में यदि कभी-कभार पानी आती भी तो प्रदूषित

मदन टुडू– कहा कि पेयजल का निदान न होना दुर्भाग्य की बात है। हमलोग बड़ी मुश्किल से पानी का जुगाड़ कर पाते हैं। ग्रामीणों को हर हाल में पर्याप्त पानी चाहिए। अन्यथा, व्यवस्था से भरोसा टूट जाएगा।

बहरहाल, यही नहीं। इस टोले में बिजली आपूर्ति भी अक्सर बाधित रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों को शहरी बिजली की जगह ग्रामीण बिजली की आपूर्ति होती है। बिल शहरी बिजली का भरना पड़ता है। केरोसिन तो अब मिलता नहीं। छात्रों की स्टडी बाधित होती है चूंकि जब लोग खा-पीकर सोते हैं तब बिजली आती है। इस समस्या का समाधान भी होना चाहिए

उपायुक्त ने अमड़ापाड़ा में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का किया उद्घाटन
lalan jha

अमड़ापाड़ा। उपायुक्त मृत्यंजय कुमार बरनवाल ने बीजीआर माइनिंग ऐंड इंफ्रा लिमिटेड द्वारा खोले गए स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर और रिबन काटकर गुरुवार को किया। सीएसआर के अंतर्गत संचालित होने वाले इस केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान बीजीआर के एभीपी गुर्रम वेंकटेश नारायण, डब्लूबीपीडीसीएल के जीएम रामाशीष चटर्जी , डीपीआरओ राहुल सिंह ,बीडीओ श्रीमान मरांडी, सीओ औसफ़ अहमद खान सहित बीजीआर के अन्य अधिकारी संजय बेसरा व अन्य मौजूद थे। उद्घाटनोपरांत समारोह के मुख्य अतिथि डीसी ने इस अवसर पर एकत्रित बेरोजगार, मजदूर, किसान एवं जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि यह माइनिंग एरिया है।लोग यहां ट्रकों से कोयला उतारते हैं और दिन-रात प्रदूषण की चपेट में रहते हैं। दो पैसे कमाने के लिए बीमारी मोल ले लेते हैं जो बेहद अफसोसजनक है। चूंकि यह कार्य गैरकानूनी है , मजबूरन प्रशासन को कदम उठाना पड़ता है और गरीबों पर कार्रवाई करनी पड़ती है।

मैं सबों को प्रोमोट करना चाहता हूं। ऐसे में सामुदायिक उत्थान और सार्वजनिक विकास के लिए यह कौशल विकास केंद्र खोला गया है। यहां बुनियादी कम्प्यूटर प्रशिक्षण, टेलरिंग और एलएमभी ड्राइविंग ट्रेनिंग के जरिए युवक-युवतियों अथवा महिला-पुरुषों को प्रशिक्षित कर रोजगारोन्मुख बनाया जाएगा। यहां के बेरोजगार यहीं रोजगार करेंगे। उन्हें अन्य राज्यों में रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने महिलाओं से यह आग्रह भी किया कि वो टेलरिंग का ट्रेनिंग ले सिर्फ महिलाओं का ही नहीं पुरुषों के कपड़े भी सीएँ इससे उन्हें बाजार उपलब्ध होगा और रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे। रोजगार के लिए ब्यवसायिक प्रशिक्षण जरूरी हैं।

सभी हुनरमंद होंगे और सबों को रोजगार का मौका मिलेगा। लोगों का जीवन शैली बदलेगा। वहीं इस उद्घाटन समारोह को बीजीआर के एभीपी, डब्लूबीपीडीसीएल के जीएम, बीडीओ आदि ने भी संबोधित किया। फिलहाल इस केंद्र के सभी ब्रांच में 150 प्रशिक्षणार्थी नामांकित हो चुके हैं। उन्हें दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

लिट्टीपाड़ा विधानसभा से टिकट मिला तो बेशक लड़ूंगा चुनाव-हेमलाल मूर्मू
ललन झा @समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। झामुमो के वरिष्ठ व कद्दावर नेता सह पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मूर्मू का लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र भ्रमण कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गत मंगलवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के कोल परियोजना क्षेत्र अंतर्गत आलूबेड़ा, पचुआड़ा, लिट्टी सहित पकलो, डूमरचीर आदि गांवों में जन संपर्क और जनता का उनके प्रति आस्था व विश्वास ने झामुमो के ही एक कुनबे को सकते में डाल दिया है। आसन्न विधान सभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है। अहम इसलिए कि इस विधानसभा क्षेत्र के अगले प्रत्याशी कहीं हेमलाल मूर्मू ही न बना दिए जाएं। जैसा कि पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मैं बोरियो, बरहेट, पोड़ैयाहाट, लिट्टीपाड़ा, गोड्डा आदि सभी स्थानों पर घूमता रहता हूं। इसका आशय चुनाव लड़ना ही नहीं है। वैसे मैं झामुमो का केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य व केंद्रीय प्रवक्ता भी हूं। लोगों से मिलने-जुलने, उनकी समस्याओं को जानने क्षेत्र का दौरा करता ही रहता हूं। मैं पार्टी का सिपाही हूं। हाईकमान जिस बॉर्डर पर भेजेंगे, वहां जाना पड़ेगा। अगर हाईकमान लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र से टिकट देंगे तो बेशक चुनाव लडूंगा। बहरहाल, उनके दौरे और जन संपर्क से क्षेत्र के पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई स्फूर्ति व ऊर्जा देखी गई।