महेशपुर – Samachar Chakra

पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की दर्दनाक मौत
नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर। थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा-भेटाटोला मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप मंगलवार को पिकअप वाहन एवं बाइक के आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सद्दाम शेख, 20 वर्षीय साजिर शेख एवं सेनपुर गांव के 15 वर्षीय अजीम शेख के रूप में हुई है। तीनों ही युवक एक ही बाइक संख्या जेएच 16 एच 7870 से उर्स के लिए पीर पहाड़ जा रहा था। इसी दौरान बदमसिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन संख्या जेएच 15 वी 5090 के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में घटनास्थल पर ही सद्दाम शेख एवं अजीम शेख की मौत हो गई। जबकि साजिर शेख गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआइ रोहित भंडारी एवं कैला उरांव घटनास्थल पर घटना की छानबीन करते एंबुलेंस के माध्यम से दोनों मृतक एवं जख्मी को महेशपुर भिजवाया। दोनों के शव को महेशपुर थाना में रखा गया। जबकि जख्मी साजिर शेख को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया। पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट ले जाने के दौरान साजिर शेख की मौत रास्ते में ही हो गई। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन एवं बाइक को जब्त कर थाना ले आई। इस दर्दनाक घटना से हर किसी की आंख नम थी। मृतक के स्वजन थाना पहुंचकर दहाड़ मारकर रो रहे थे। पुलिस तीनों शव के पोस्टमार्टम के लिए आगे की तैयारी में जुटी हुई थी।

क्रिकेट के फाइनल में बीबी फाउंडेशन एवं दादा इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर। प्रखंड के काठसल्ला मैदान में आयोजित केपीएल सीजन थ्री प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल खेल आयोजन किया गया। फाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, एसडीपीओ विजय कुमार, आरपीएफ के एसआइ प्रभाकर कुमार, समाज सेवी पाकुड़ राजीव पांडेय एवं पिंटू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। फाइनल खेल बीबी फाउंडेशन एवं दादा इलेवन के बीच खेला गया। बीबी फाउंडेशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाया। वहीं 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दादा इलेवन की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। इस तरह बीबी फाउंडेशन टीम ने 24 रनों से दादा इलेवन टीम को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज किया। वहीं विजेता टीम को एसडीपीओ विजय कुमार ने 45 हजार रुपए एवं बड़ा ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने 35 हजार रुपए एवं छोटा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज को मैन ऑफ़ द सीरीज से घोषित किया। फाइनल में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए 53 रनों का अर्ध सतकीय पारी खेलने वाले सूरज कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच से घोषित किया गया। खेल में अंपायर की भूमिका रंजीत यादव एवं सोनू कुमार ने निभाया। खेल के सफल आयोजन में कमेटी के सागर झा, आनंद झा, दीपक सिंह, राहुल झा, बिट्टू चौधरी के अलावे और कमेटी के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाया।

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार, उत्क्रमित प्राथमिक विधालय बाहापुर की चौथी क्लास की छात्रा से छेड़खानी का आरोप
Nazir hussain

महेशपुर– गुरु-शिष्य का रिश्ता सबसे पवित्र और पाक माना जाता है। वहीं  पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी के एक स्कूल में एक शिक्षक ने इस रिश्ते को शर्मसार किया है।यहां एक अध्यापक ने अपने ही स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाली 11वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है.रद्दीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाहापुर के प्रधान शिक्षक अशराफूल हक ने विद्यालय के ही कक्षा चार की 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी किया. घटना बीते सोमवार की है। विद्यालय से जब छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिजनों ने रोने का कारण पूछा तो छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया।उसके बाद परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत रद्दीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार से किया।ओपी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम आरोपित शिक्षक के गंगड्डा  गांव स्थित घर पंहुचकर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपित शिक्षक को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की काली करतूत के खिलाफ मंगलवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ कानून से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में कुल 107 छात्र नामांकित है। विद्यालय में गंगड्डा गांव के आरोपित प्रधान शिक्षक अशराफुल हक एवं उसकी पत्नी अलिदा बेगम के अलावे गांव के ही एक अन्य शिक्षक पदस्थापित है।ग्रामीणों के अनुसार प्रधान शिक्षक का चरित्र पहले से ही गंदा किस्म का है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित शिक्षक पहले भी कई छात्राओं के साथ छेड़खानी किया था। परंतु बच्चे डर के कारण घटना की जानकारी नहीं देते थे। घटना उजागर होने के बाद कई छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी की बातें कही है. ग्रामीणों का कहना था कि आरोपित शिक्षक विद्यालय के ऊपरी मंजिल में नाबालिग छात्रा को बुलाया। उसके बाद उसके साथ छेड़खानी किया। छेड़खानी करने के बाद छात्रा को शिक्षक ने धमकी दिया कि इसकी जानकारी किसी को नहीं देना है,नहीं तो विद्यालय से नाम काट देंगे। परंतु छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को बता दिया. उसके बाद आरोपित शिक्षक के खिलाफ नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाया।

शिक्षक के खिलाफ कड़ी सजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला—

छेड़खानी की घटना को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया। साथ ही प्रधान शिक्षक के खिलाफ कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी विवेक कुमार गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि विद्यालय शिक्षा की मंदिर है। विद्यालय बंद होने से बाकी छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कत होगा। जब तक गांव समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास होना मुश्किल है। शिक्षा से ही समाज का निर्माण किया जा सकता है। ओपी प्रभारी की बात सुनकर ग्रामीणों ने बुधवार से सुचारू रूप से विद्यालय शुरू करने का बात कहा।इधर इस मामले में ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना को लेकर पीड़ित छात्रा की पिता ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को जेल भेज दिया गया। साथ ही नाबालिक छात्रा को उसका बयान दर्ज करने एवं मेडिकल के लिए पाकुड़ भेजा गया है।

शिविर में जरुरतमंदों ने आवेदन देकर योजना का मांगा लाभ
समाचार चक्र संवाददाता

महेशपुर। प्रखंड के बड़कियारी, सीलमपुर, धर्मखापाड़ा एवं देवीनगर पंचायत में बुधवार को आपकी सरकार, आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। बड़कियारी में विधायक पुत्री उपासना मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित हुई। उन्होंने लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी दिया। उक्त शिविर में लगाए गए स्टालों में सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जाति, निवासी, आय, आबुवा आवास, मईया योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट आवेदनों निष्पादन भी किया गया। शिविर में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सहायक अभियंता उत्तम बैद्य, अभिजीत शील के अलावे अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में अबुआ आवास के मिले 340 आवेदन
महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण नागरिकों तक पहुंचाने को लेकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर में मंच पर डीपीआरओ राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में लगाए गए स्टालों में सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जाति,निवासी, आय,आबुवा आवास, मईया योजना सहित विभिन्न विभागों से कुल 18 प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर के माध्यम से आबुवा आवास योजना स्टॉल से कुल 340 आवेदन प्राप्त किया गया। साथ ही विभिन्न स्टालों में प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट आवेदनों निष्पादन भी किया गया। वहीं इस शिविर में डीपीआरओ राहुल कुमार, डीईईओ अनीता पूर्ति के द्वारा 21 एसएचजी समूह दीदियों के बीच कुल 22लाख 50 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना के तहत डीईईओ अनीता पूर्ति के द्वारा रूपश्री राय को गोद भराई किया गया। साथ ही रमजान शेख को अन्नप्राशन करवाया गया। वहीं 5 पेंशन लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। साथ ही इस शिविर में लगाए गए स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल से लोगों का रक्त जांच के साथ स्वास्थ परिक्षण कर निशुल्क दवा भी दिया गया। इस अवसर पर डीपीआरओ राहुल कुमार डीईईओ अनीता पूर्ति के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीईईओ बाबूराम मुर्मू,सहायक अभियंता उत्तम वैद्य,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा,पशु चिकित्सक डॉ. कलीमुद्दीन,पंचायत मुखिया,बबिता पहाड़िन डॉ. रुद्राणी, बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल अदूद,सहित अंचल निरीक्षक उपेन्द्र यादव,महेंद्र सिंह जेएसएलपीएस के एफटीसी बिपिन मंडल,सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी और भीएलई मौजूद थे।

इश्तिहार चिपकाने गए पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
समाचार चक्र संवाददाता

महेशपुर। थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में बीते वर्ष दो सगे भाइयों की हत्या का दर्ज मामले को लेकर न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस के द्वारा नामजद आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाने पंहुचे पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों ने चार घंटे तक घेर रखा। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन के सामने पत्थर एवं बोल्डर लगाकर सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस कांड में बेकसूर लोगों का नाम भी जोड़ दिया गया है। इसलिए इश्तिहार चिपकाने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में गणेशपुर गांव में आपसी विवाद में दो सगे भाई वकील मुर्मू एवं देवीधन मुर्मू की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया था। हत्या की घटना को लेकर थाना में कांड संख्या 98/2023 दर्ज किया गया था। इसमें से कुछ नामजद आरोपितों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। बाकी 26 नामजद आरोपित फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर सभी आरोपितों को एक माह के अंदर आत्म समर्पण करने को लेकर इश्तिहार चिपकाने का निर्देश हुआ था। बुधवार को ढोल बजाते हुए पांच नामजद आरोपितों के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया था। इसी दौरान महिला ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस कांड में कई निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसाया गया है। बूढ़ा बुजुर्ग सभी के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी दलबल के साथ इश्तहार चिपकाए बिना गांव से निकल गए। इस संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर 26 नामजद आरोपित के घर पर गिरफ्तारी के लिए इश्तहार चिपकाने का निर्देश प्राप्त हुआ था। अगर एक माह के अंदर नामजद सारे आरोपित आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो एक माह के बाद न्यायालय के निर्देश पर कुर्की जप्ती का वारंट जारी होगा।

मादाडंगा गांव में नहीं पहुंची विकास की रौशनी, मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ग्रामीण
नाजिर हुसैन@समाचार चक्र
महेशपुर। प्रखंड क्षेत्र के बलियाडंगाल अंतर्गत मादाडंगा गांव के दो टोला राय टोला है। जिसमें लगभग 60 परिवार बसे हुए हैं। जहां उक्त ग्राम विकास की रौशनी से कोसों दूर है। इस गांव में सड़क के निर्माण तथा पेय जल की व्यस्था नहीं होने से लोग परेशान है। कहीं न कहीं विकास के नाम पर यह गांव ठगी का शिकार हुआ है। जनप्रतिनिधि चुनाव समय इस गांव के लिए विकास को लेकर बड़े बड़े वादे किए गए। मगर आज तक सिर्फ जुमले बाजी के सिवा कुछ नहीं मिला है। इस गांव को प्रखंड मुख्यालय तथा स्थानीय बाजार से जोड़ने वाली सड़क कच्ची है। सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस क्षेत्र से राजनीति दल चुनाव के समय अपना काम निकालने के बड़े- बड़े वादे किये जाते हैं, लेकिन अपने किये गये वादे पर खरा नहीं उतरे। जहां सरकार आज चौमुखी विकास की बात करती है। वही इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग यातायात समस्या से आज भी जूझ रहे हैं। बताते चलें कि इस सुदूर ग्रामीण में सबसे बड़ी समस्या सड़क होने के कारण प्रखंड मुख्यालय एवं बीमार से पीड़ित रोगी तथा गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाने के लिए चारपाई के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाने के लिए लगभग पांच से छः किलोमीटर कच्ची सड़क का सफर तय करना पड़ता है। साथ ही पेय जल को लेकर दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को तरह तरह के बीमारी से जूझना पड़ता है। वहीं उक्त गांव के निमकी देवी,राशि देवी, सुगिया देवी,बिटिया देवी,रूपा देवी,मोहन प्रसाद राय,कंचन राय,कालेश्वर राय,शिवपूजन राय, रतन राय सहित दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने बताया कि पेयजल और सड़क को लेकर सालों से परेशान हैं। उक्त गांव में तीन सरकारी चपानल तथा जल मीनार है। जिसमें से दो चपालन और जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। लेवल एक चपानल है जो पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। जिसका मुख्य कारण है पानी जल स्तर काफी कम है।वहीं गर्मियों के समय में ग्रामीण पथरीली पगडंडियों से चलकर गांव से बाहर जोरिया से लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर गंदे पानी से प्यास बुझाते हैं।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती सड़क को लेकर होती है। बरसात के दिनों में खेतों के बीच से बनी पगडंडी ही गांव से बाहर निकलने का सहारा है। बरसात होने पर यहां की स्थिति यह होती है कि ग्रामीण पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह है कि गांव के लोग बाइक लेकर भी बरसात में इस पगडंडी से बाहर नहीं निकल सकते हैं। विषम परिस्थितियों में एंबुलेंस व अन्य चारपहिया वाहनों के गांव में आने की कल्पना भी यहां नहीं की जाती है।

क्या कहते हैं ग्राम प्रधान

ग्राम प्रधान शिवपूजन राय ने बताया कि किसी की तबियत खराब हो जाने पर मरीज को कंधों में उठाकर बाहर लाया जाता है और इसके बाद वाहनों की मदद मिलती है। बरसात में स्थिति यह होती है कि कुछ लोगों के पास बाइक है, तो उसे गांव के बाहर दूसरे गांव में रखना पड़ता है। गांव की पगडंडी को सड़क में तब्दील करने भी ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन गांव में पेयजल व सड़क के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।

क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि उक्त गांव के ग्रामीणों की पेय जल समस्या की इस गंभीर समस्या को यथा शीघ्र दूर किया जाएगा। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उक्त गांव के ग्रामीण जूझ रहे सड़क समस्या को लेकर गंभीरता से लिया गया है। जिसका निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृति जारी किया जा चुका है। बहुत जल्द गुमामोड़- महेशपुर मुख्य सड़क स्थित पत्थरभंगा से मादाडंगा होते हुए डुमरघाटी- तालवा मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

पाकुड़: बालू लदे ट्रैक्टर की रफ्तार ने दो युवकों की ली जान
नाज़िर हुसैन @समाचार चक्र

महेशपुर। महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर रविवार की देर शाम चमरखी गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर की रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रैक्टर ने सामने से बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाईक में सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के कागजपुर गांव निवासी अरुण सरकार (22 वर्ष) एवं भटंडा गांव निवासी कमल सरकार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना में पदस्थापित एसआई घनश्याम यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। वहीं दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं बाईक को भी जब्त कर लिया। घटना स्थल स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दोनों युवक दोस्त थे। दोनों राजमिस्त्री का काम करता था। घर से रविवार की सुबह दोनों एक ही बाइक में सवार होकर शहरग्राम काम करने गया था। घर वापस लौटने के दौरान महेशपुर की ओर से बालू ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 एम 0980 के लापरवाह चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी।

सरकार सरना धर्म कोड को 31 मार्च तक करें घोषणा वरना सात अप्रैल को भारत बंद होगा: रुबिलाल
नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर। आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा है कि आदिवासी समाज बर्बादी की कगार पर खड़ा है।सरना धर्म कोड,मरांग बुरु, कुर्मी महतो,सीएनटी/एसपीटी,विस्थापन-पलायन, झारखंडी डोमिसाइल,आदिवासी भाषा-संस्कृति, संताली राजभाषा, इज्जत, आबादी, रोज़गार आदि का मामला खतरे में है।दूसरी तरफ लगभग सभी आदिवासी गांव-समाज नशापान,अंधविश्वास, डायन प्रथा, सामाजिक बहिष्कार, ईर्ष्या द्वेष, महिला विरोधी सोच, धर्मांतरण, वंशानुगत स्वशासन व्यवस्था, वोट की खरीद- बिक्री आदि से ग्रसित है।अतएव बृहद आदिवासी एकता और निर्णायक जन आंदोलन के बगैर कुछ भी बचाना मुश्किल है।

सालखन मुर्मू ने कहा है कि दुर्भाग्य है कि आदिवासी समाज बेफिक्र दिखता है।अधिकांश आदिवासी मांझी- परगाना, मानकी मुंडा,पढ़े-लिखे युवा- छात्र, नौकरी पेशा में शामिल आदिवासी और आदिवासी जनसंगठनों के नेता तथा आदिवासी एमएलए,एमपी आदि उपरोक्त मामलों पर चुप हैं।आखिर क्यों फिलवक्त पार्टियों और उसके वोट बैंक को बचाने से ज्यादा समाज को बचाना जरूरी है। सेंगेल ने सरना धर्म कोड के लिए सरकारों को अल्टीमेटम दिया है की 31 मार्च तक घोषणा करे वरना सात अप्रैल को भारत बंद होगा।परंतु क्या केवल सेंगेल और कुछ एक संगठनों के रेल-रोड चक्का जाम से यह हासिल हो सकता है शायद नहीं।इसलिए आदिवासी समाज से अपील है 31 मार्च तक सहयोग की सार्वजनिक घोषणा करें अन्यथा आप आदिवासी समाज के दोस्त हैं या दुश्मन। खुद विचार करें।

उक्त आशय की जानकारी आदिवासी सेंगेल अभियान के जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष रुबिलाल किस्कु ने दिया है.

आपदा मित्रों का प्रशिक्षण शुरू, सीखेंगे बचाव के गुर
महेशपुर। प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में गुरुवार को एसडीआरएफ के मास्टर ट्रेनर (रांची) के द्वारा महेशपुर, पाकुड़िया एवं अमड़ापाड़ा प्रखंडों के सभी कुल 98 आपदा मित्रों का 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा,अंचल निरीक्षक राजेश साहा,अंचल नाजिर प्रह्लाद मंडल मौजूद थे।

इस संबंध में एसडीआरएफ के एएसआई दशरथ यादव ने बताया कि आपदा के समय क्षति कम करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से आपदा मित्र परियोजना चलाई जा रही है। इसके तहत युवाओं को आपदा से बचाव के लिए तैयार किया जा रहा है। इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण में आपदा मित्रों को भूकंप, आग, बाढ़, अकासीय बिजली, सड़क दुर्घटना, भू खलन सीवीआरएन सहित अन्य आपदाओं से लोगों को बचाने के तरीकों और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई ताकि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व घायल को अस्पताल पहुंचाने में आसानी हो। वहीं प्रशिक्षण में आपदा मित्रों को आपदा के पूर्व की तैयारियों को बताया गया। भूकंप आने पर अपने को बचाने के तरीके के साथ दूसरों को बाहर से निकालने के बारे में,आग से घिरे व्यक्ति को बचाने की जानकारी, रसोई गैस रिसाव से आग लगने, सिलेंडर फटने का अनुमान लाकर उसमें लगी आग बुझाने तथा जैविक आपदाएं और महामारी किस तरह से निपटना है के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर एसडीआरएफ के मास्टर ट्रेनर रांची के एएसआई दशरथ यादव के अलावे,आरक्षी दीपक पासवान,सोनू देवगन, चंद्रमोहन, जोलेतेहस लकड़ा सहित दर्जनों आपदा मित्र उपस्थित थे।