पाकुड़ – Samachar Chakra

सिटी ट्रेनिंग सेंटर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन, नृत्य व गीत-संगीत से बांधा समां
पाकुड़। शहर के रविंद्र भवन में सिटी ट्रेनिंग सेंटर की ओर से रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस एवं हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिससे मौजूद तमाम अतिथि और दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक एवं अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तस्वीर पर सिटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक हैदर अली एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों ने सिटी ट्रेनिंग सेंटर के प्रयासों की जमकर सराहना की। कंप्यूटर की शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को रोजगार से जोड़ने का जो प्रयास सिटी ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा लगातार किया जा रहा है, इसकी विशेष रूप से प्रशंसा हुई।

निदेशक हैदर अली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2017 में मैंने सिटी ट्रेनिंग सेंटर को पाकुड़ में स्थापित किया। उस वक्त मेरे पास साधन की काफी कमी थी, मेरे पास टीम की कमी थी। इसके बाद धीरे-धीरे छात्रों और ट्रेनरों के रूप में जुड़ने लगे। आज जिस मुकाम पर भी सिटी ट्रेनिंग सेंटर पहुंची है, इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ यहां के छात्रों को और ट्रेनरों को जाता है। जिनके बदौलत सिटी ट्रेनिंग सेंटर को पहचान मिली है। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि कंप्यूटर की शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को रोजगार से जोड़ा जाए। इससे छात्र जो सीख रहे हैं और उसका जो उद्देश्य है, वह पूरा होगा।

निदेशक हैदर अली ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकुड़ में बेरोजगारी काफी है। इस बेरोजगारी को दूर करने की जिम्मेदारी हमारी भी बनती है। इसी सोच के साथ छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास करता हूं। मेरा अनुशासन पर विशेष ध्यान रहता है। अनुशासन सफलता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपने सिटी ट्रेनिंग सेंटर को यहां तक पहुंचा है, इसके लिए आप सबों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आने वाले समय में सिटी ट्रेनिंग सेंटर और आगे बढ़े, इसके लिए मैं आप सबों से सहयोग की अपील करता हूं। निश्चित रूप से आपके सहयोग से ही आगे चलकर हम इससे भी बड़ा आयोजन करेंगे।

आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य और संगीत से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले कलाकारों को मार्क्स दिए गए। मार्क्स के आधार पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फल हक ने सफल प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कृत किया। वहीं केक काटने के कार्यक्रम ने आयोजन को और भी खूबसूरत बना दिया।

प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप के साथ युवक गिरफ्तार
मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर बस स्टैंड के पास 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क किनारे से प्रतिबंधित सिरप के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से प्रतिबंधित फेंसिड्रिल सिरप की 70 बोतलें मिला है।

गिरफ्तार युवक का नाम मो. नासिर अली बताया जा रहा है। वह सूति थाना क्षेत्र के मदना का निवासी हैं।

इधर शमशेरगंज थाना के आईसी सुब्रतो घोष ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि कोई युवक फेंसिडिल सिरप लेकर जाने वाला है। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक को वासुदेवपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप की 70 बोतलें बरामद हुआ है। यह प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप किसी दूसरे को देने वाला था।

प्रावि उदय नारायणपुर के नए भवन निर्माण की मांग को ले मुख्यमंत्री से मिला स्कूल प्रबंधन
पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर के भवन की स्थिति बेहद ही खतरनाक और जर्जर स्थिति में है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग कोई पहल नहीं कर रही है। जबकि कई बार नए भवन निर्माण की मांग लिखित रूप से भी की गई है। इससे निराश होकर स्कूल प्रबंधन ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नए भवन निर्माण की गुहार लगाई है। प्रबंध समिति की ओर से सहायक अध्यापक रकीबुल शेख ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है।

मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में स्कूल भवन की वर्तमान जर्जर हालत से अवगत कराते हुए नए भवन निर्माण की मांग की है। पत्र में कहा है कि स्कूल भवन की स्थिति जर्जर है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पठन-पाठन करने को मजबूर हैं। यह भी कहा गया है कि भवन की ऐसी स्थिति है कि कभी भी बच्चे दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर में 630 बच्चों का नामांकन है। इस विद्यालय को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण भी किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूरति ने पिछले साल 17 दिसंबर 2024 को स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद दूसरे जगह पर भवन निर्माण के लिए स्थल का भी चयन किया गया था। उदय नारायणपुर मौज संख्या 183, जमाबंदी नंबर 163, प्लॉट नंबर 485 में 02 बीघा 19 कट्ठा खास जमीन है। इसी जमीन पर मुख्यमंत्री से स्कूल के नए भवन निर्माण की मांग की है।

इधर सहायक अध्यापक रकीबुल शेख ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आश्वासन दिया है कि बच्चों के हित में जल्द ही इस पर पहल किया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है मुख्यमंत्री जी का पहल कारगर साबित होगा और बच्चों को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर का दो मंजिला भवन काफी वर्षों से इतनी जर्जर स्थिति में है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षा विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगती है। शिक्षा विभाग को मालूम होना चाहिए कि अगर कोई दुर्घटना हो जाती है, तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा। इस बात को लेकर बच्चों के अभिभावकों में भी नाराजगी है।

विधायक निसात आलम ने किया गांवों का दौरा, समस्याओं से हुए रूबरू
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने रविवार को ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जयकिस्टोपुर पंचायत, पृथ्वीनगर पंचायत और चांदपुर पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक निसात आलम ने जयकिस्टोपुर पंचायत के नारायणखोर गांव के मध्यपाड़ा बेलतल्ला पोखर और अंजना गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद विधायक निसात आलम पृथ्वीनगर केलाबगान और चांदपुर में भी कार्यक्रम में शिरकत किया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को विधायक निसात आलम के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने गांवों में व्याप्त जनसमस्याओं को भी रखा और दूर करने का अनुरोध किया। इस पर विधायक निसात आलम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित में उनकी जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर करेंगे। ग्रामीणों की ओर से पेंशन, आवास, बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का अनुरोध किया। वहीं विधायक निसात आलम ने कहा कि मैं जनहित में कोई भी समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास करुंगी। इसके लिए आप सबों से गुजारिश है कि अपनी समस्याओं को इसी तरह मेरी जानकारी में देंगे। इससे मुझे आपकी समस्याओं का समय पर हल करने का मौका मिलेगा। किसी भी तरह की समस्या हो, बेहिचक रखें। किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होना चाहिए। आपकी सक्रियता और जागरूकता से ही समस्याओं को समय पर दूर किया जा सकता है। विधायक निसात आलम ने कहा कि आपके समर्थन से ही मैं विधानसभा पहुंची हूं। आपके समर्थन के बिना यह बिल्कुल भी संभव नहीं था। इसलिए आप लोग मुझे अपने परिवार की सदस्य की तरह ही मानकर चलें। मैं आपसे वादा करती हूं कि जो वचन मैंने चुनाव के दौरान दिया, उसी पर चलने का काम करुंगी। आपकी आवाज बनकर आपकी बातों को विधानसभा में उठाऊंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित में हर वो कदम उठा रही है, जिसकी जरूरत है। गरीबों को आवास, जरुरतमंदों को पेंशन, बच्चों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सैंकड़ों योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। आप सब ग्रामीण जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, रामविलास महतो, मुखिया प्रतिनिधि मो. सलीम, मुखिया प्रतिनिधि मरफुल शेख आदि मौजूद थे।

सरस्वती शिशु मंदिर के वर्ग कक्ष निर्माण में आर्थिक मदद करेंगे लुत्फल, भूमि पूजन में शामिल हो धार्मिक सौहार्द का दिया मिसाल
समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर । एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे? यह फेमस डायलॉग साल 1970 में आई बॉलीवुड फिल्म कटी पतंग की है। यह डायलॉग फिल्म की कहानी में भावनात्मक गहराई और संघर्ष को दर्शाता है। लेकिन यहां इस डायलॉग का इस्तेमाल किसी फिल्मी कलाकारों के लिए नहीं है, बल्कि देश विदेश में सम्मान हासिल कर चुके पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक के लिए है। जिन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने में कभी पीछे नहीं हटे हैं। किसी भी गरीब जरूरतमंद को मदद पहुंचाने की बात हो या शिक्षण संस्थानों या फिर मंदिर-मस्जिद या मदरसों में आर्थिक सहयोग देना हो, हमेशा आगे रहते हैं। लुत्फल हक की दरियादिली का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, उनके द्वार पर आने वाले खाली हाथ नहीं लौटते। इधर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के भक्तिमय माहौल के बीच समाजसेवी लुत्फल हक ने धार्मिक सौहार्द का वो मिसाल कायम किया है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा करें कम है। दरअसल समाजसेवी लुत्फल हक सोमवार को पड़ोसी जिला साहिबगंज के कोटालपोखर में पिछले करीब 27-28 साल से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। उन्हें सरस्वती शिशु मंदिर के नए वर्ग कक्ष के निर्माण को लेकर आयोजित भूमि पूजन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। शिशु मंदिर परिसर में भूमि पूजन का कार्य विधिवत संपन्न हुआ। जिसमें समाजसेवी लुत्फल हक मुख्य रूप से शामिल हुए। लुत्फल हक ने भूमि पूजन में हिस्सा लेकर जहां धार्मिक सौहार्द का अनोखा मिसाल पेश किया, वहीं उन्होंने इसी दौरान वर्ग कक्ष के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा भी कर दिया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन को दो नए वर्ग कक्ष के निर्माण में आर्थिक सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान भूमि पूजन में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद मंडल, सचिव भवेश साह, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संरक्षक मुनीलाल शर्मा, अशोक साह सहित सैंकड़ों बच्चें और उनके अभिभावक मौजूद थे। शिशु मंदिर के वर्ग कक्ष के निर्माण में लुत्फल हक के सहयोग की घोषणा से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में खुशी छा गई। अभिभावकों ने समाजसेवी लुत्फल हक की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सहित प्रबंध समिति के तमाम पदाधिकारी ने समाजसेवी लुत्फल हक का धन्यवाद किया। लुत्फल हक ने कहा कि समाज और देश के विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। मेरा दिली ख्वाहिश है कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा मिले। इसके लिए हम सबको आगे आना होगा। मैं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद मंडल, सचिव भवेश साह, संरक्षक मुनीलाल शर्मा और अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित तमाम लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे शिक्षा के इस मंदिर में अतिथि के रूप में शामिल किया गया। लुत्फल हक ने कहा कि मुझे खुदा ने सेवा का मौका दिया है, मैं इसके लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं। यह मेरे जैसे व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मेरे पास जो भी लोग उम्मीद लेकर आते हैं, जहां तक हो पाता है, मैं उन्हें मदद करने का प्रयास करता हूं। शिक्षा के मामले में सहयोग की जब भी बात आती है, मुझे ज्यादा खुशी होती है। इस सरस्वती शिशु मंदिर के दो वर्ग कक्ष के निर्माण में जितना भी हो पाएगा, सहयोग करूंगा। ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को वर्ग कक्ष में बैठने और पढ़ाई करने में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि खुदा ने चाहा तो मैं आगे भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मदद करता रहूंगा। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद मंडल ने बताया कि इस शिक्षण संस्थान की स्थापना साल 1997 में हुई थी। उस दौरान भवन नहीं होने से एक सरकारी पुस्तकालय में पठन-पाठन का काम होता था। आगे चलकर खपरैल का एक छोटा सा भवन बनाया गया। अपने स्थापना काल से ही सरस्वती शिशु मंदिर भवन की कमी झेल रही है। जिससे बच्चों को पढ़ने और पढ़ाने में दिक्कतें आती है। इसलिए सरस्वती शिशु मंदिर का पक्का भवन निर्माण के लिए पहल शुरू किया गया। इसके लिए समाजसेवी लुत्फल हक जी से मुलाकात कर उन्हें हमने समस्याओं को रखा और वर्ग कक्ष निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया। प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद मंडल ने कहा कि मैंने लुत्फल हक जी के बारे में सुन तो था, लेकिन पहली ही मुलाकात में उनकी दरियादिली देख भी लिया। उन्होंने एक ही अनुरोध पर सरस्वती शिशु मंदिर के लिए वर्ग कक्ष के निर्माण के लिए सहयोग के अनुरोध पर हामी भर दी। लुत्फल हक जी से आश्वासन मिलने के बाद वर्ग कक्ष निर्माण के लिए आज भूमि पूजन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन समाजसेवी लुत्फल हक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है।

पशुरोग पर नियंत्रण, नस्ल में सुधार व उत्पादन में वृद्धि के लिए समर्पित भाव से काम करने का निर्देश
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग एवं गव्य विभाग के पदाधिकारियों, झारखंड मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों, जिले के सभी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, पशु टीका कर्मी, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पशुधन गणना, सूचीबद्ध पशु आपूर्तिकर्ता के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं टीका कर्मियों को समर्पित भाव से कार्य करने का निर्देश दिया। ताकि जिले में पशुरोग पर नियंत्रण, पशुओं के नस्ल में सुधार एवं उत्पादन में वृद्धि हो सके। साथ ही टीका पशुधन गणना के कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने तथा अन्य विभागीय कार्यों को त्वरित एवं प्रभावपूर्ण क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया।वहीं सूचीबद्ध पशु आपूर्तिकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण पशुधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं बरतनें का सख्त निर्देश दिया गया। इसके अलावा झारखंड मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों के द्वारा पाकुड़ जिले में दुग्ध सहकारी समितियां के गठन एवं सशक्तिकरण तथा फेडरेशन के उत्पादों को पाकुड़ में उपलब्ध कराने हेतु अलग-अलग स्थानों पर मिल्क पार्लर अधिष्ठापन तथा दूध संग्रहण केंद्र (बीएमसी) अधिष्ठापन के विषय पर चर्चा की गई। इस संबंध में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि पाकुड़ जिले को दुग्ध उत्पादक का हव बनाने की दिशा में हमें कार्य करना है। इसके लिए जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग रहेगा।

आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने वाली बजट में सभी वर्गों का रखा गया है विशेष ध्यान- डॉ मिसफीका हसन
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ मिसफीका हसन, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय भी शामिल हुए।अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ मिसफीका हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प की दृढ़ इच्छाशक्ति को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने संसद में बजट 2025 पेश किया। जिसमें मध्यम वर्ग पर खासा ध्यान दिया गया है। इस बजट में गरीबों, मध्यम वर्गीय सहित सभी के लिए शानदार बजट पेश किया है। नई कर (टैक्स) व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई आयकर देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वेतन भोगी करदाताओं के लिए यह सीमा 75,000 की मानक कटौती के कारण 12 लाख 75000 होगी। यह नई संरचना मध्यम वर्ग के कर को काफी काम करेगी और घरेलू उपयोग बचत तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए उनके पास अधिक धनराशि उपलब्ध होगी। इस बजट में सब्जियों और फलों के लिए व्यापक कार्यक्रम लिए गए हैं। उत्पादन प्रभावित आपूर्तियों पर संस्करण और किसानों के लिए लाभकारी मूल्य को बढ़ावा देने के लिए राज्यों की भागीदारी से एक व्यापक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन शुरू किया जाएगा। जिसका उद्देश्य अनुसंधान इकोसिस्टम को मजबूत करना, लक्षित विकास और उच्च पैदावार वाले बीजों का प्रसार करना और बीजों की एक से अधिक किस्मों को वाणिज्यिक स्तर पर उपलब्ध कराना होगा। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए जाने वाले ऋणों के लिए ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में अगले 5 वर्षों में 75000 और सिम बढ़ाने के लक्ष्य की दिशा में अगले वर्ष 10000 अतिरिक्त सिम बढ़ाए जाएंगे। अगले 3 वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की सुविधा प्रदान करेगी। वर्ष 2025-26 में 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। विकास के चतुर्थ इंजन के रूप में निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। निर्यात संवर्धन मिशन के अंतर्गत वाणिज्य मंत्रालय एमएसएमई और वित्त मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित निर्यात संवर्धन मिशन स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्र और मंत्रालयों के लिए लक्ष्य तय किए जाएंगे।

अनाथों के आंसू पोंछने वाले एलेक्स सैम को मिला राष्ट्रीय युवा प्रेरणा अवार्ड
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। “एलेक्स सैम” का नाम सुनते ही आंखों में अनाथ और बेसहारा बच्चों को ना सिर्फ सहारा देने वाले, बल्कि माता-पिता की तरह देखभाल करने वाले शख्शियत की छवि उभरकर सामने आ जाती है। अनाथों का नाथ कहे जाने वाले एलेक्स सैम आज पहचान के मोहताज नहीं है। पत्नी सुनीता मरांडी संग सैंकड़ों अनाथ और बेसहारा बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने वाले एलेक्स सैम पाकुड़ जिला ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी अपनी छाप छोड़ी है। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। एलेक्स सैम के लिए यह कहते कोई हिचक नहीं होती कि दुख में जो हमारे आंसू पोंछे, हमें संभाले वह हमारे दिल के बेहद करीब होते हैं, भले ही उससे हमारा कोई भी करीबी रिश्ता ना हो या फिर रिश्ता ही ना हो, ऐसे लोगों से हमारा दिल का रिश्ता होता है। आज इन बातों को कहते गर्व महसूस होना चाहिए कि सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखने वाले एलेक्स सैम को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा प्रेरणा पुरस्कार 2025 से नवाजा गया है।

नई दिल्ली में एलटीजी ऑडिटोरियम हाउस में प्राथमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश चंद्र द्विवेदी ने उन्हें अपने हाथों से यह अवार्ड दिया है। यह अवार्ड महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में दिया गया है। इस पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उनके सामाजिक कार्यों को मान्यता देना है। एलेक्स सैम को यह पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यों और युवाओं को प्रेरित करने के प्रयासों के लिए दिया गया है। इन्होंने अपने जिला ही नहीं, बल्कि राज्य और देश का नाम रौशन किया है। एलेक्स सैम सामाजिक कार्यों में करीब 18 साल से जुड़े हुए है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कारों से देश एवं विदेशों में भी नवाजा गया है।

एलेक्स सैम एवं उनकी धर्म पत्नी सुनीता मरांडी निरंतर समाज के उत्थान में किसी न किसी रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते है। इस अवसर पर एलेक्स सैम ने कहा कि मैं इस पुरस्कार के लिए आभारी हूं। मैं अपने सामाजिक कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए काम करना जारी रखूंगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजी, फिजिक्स वल्लाह के निदेशक मंडल व अन्य उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस, स्थापना दिवस व सदस्यता अभियान की सफलता को ले सौंपी गई जिम्मेदारी
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पुराने डीसी ऑफिस प्रांगण में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक मंडली के प्रमुख एजाजुल इस्लाम, समद अली एम संयोजक श्याम यादव शामिल हुए। बैठक में तीन बिंदुओं पर मुख्य रूप से गहन चर्चा हुई। इनमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने, 2 फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने और सदस्यता अभियान की सफलता शामिल है। जिला संयोजक मंडली के प्रमुख अजीजुल इस्लाम ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को तीनों बिंदुओं पर विस्तार से बताया। इन तीनों अवसर को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस, स्थापना दिवस और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाना है। आगामी 2 फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस को केवल सफल ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होना है। अपने-अपने स्तर से सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को समारोह में शामिल करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हर साल ऐतिहासिक रूप में मनाया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। जिस तरह से पिछले कार्यक्रमों में तमाम कार्यकर्ता शामिल होकर झारखंड स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाया, इस बार भी इस प्रयास को दोहराना है। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जिन्हें जो जिम्मेदारी दी जा रही है, उसकी इमानदारी से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ है और इस कथन को सदस्यता अभियान में सही साबित करना है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे झारखंड में मजबूती के साथ स्थापित हुआ है। इसलिए कार्यकर्ता अपने महत्व को समझे। अपने दायित्वों को हर बार की तरह ईमानदारी से निभाएं। आपकी मेहनत तीनों कार्यक्रम को सफल बनाएगी। इस मौके पर हबिबुर रहमान, उमर फारुख, मुस्लोद्दीन शेख आदि मौजूद थे।

समाजसेवी लुत्फल हक के सहयोग से फेस के प्रशिक्षण भवन का निर्माण कार्य शुरू
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत चापाडंगा गांव में फेस संस्था के प्रशिक्षण केंद्र का भवन निर्माण के शुभारंभ पर मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चर्चित समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए। आयोजित मिलन समारोह में संस्था के बालिका शिक्षण केंद्र की शिक्षिका, प्रशिक्षक एवं संस्था से जुड़े कर्मियों ने हिस्सा लिया। फेस संस्था की सचिव रितु पांडेय, शिक्षिका तथा कर्मियों ने समाजसेवी लुत्फल हक का जोरदार स्वागत किया। फेस सचिव रितु पांडेय ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद फेस की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत के साथ उनका अभिवादन किया। आयोजित मिलन समारोह में समाजसेवी लुत्फल हक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिव रितु पांडेय ने फेस संस्था के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। फेस की ओर से संचालित बालिका शिक्षण केंद्रों के बारे में विस्तार से बताया। फेस सचिव रितु पांडेय ने कहा कि शिक्षा के मामले में पाकुड़ पिछड़े जिले के रूप में शामिल हैं। फेस संस्था शिक्षा का अलख जगाने का काम करती है। ग्रामीण इलाकों में 63 बालिका शिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 25 गांवों में शिक्षण केंद्र संचालित। हैं इन शिक्षण केंद्रों में गरीब परिवार से आने वाली बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा मुहैया कराया जाता है। फेस का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में जो बच्चियां स्कूल नहीं जाती है या शिक्षा से वंचित है, उन्हें शिक्षित बनाकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। पूर्व में भी फेस के शिक्षण केंद्रों में सैंकड़ों अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा से जोड़ा गया। फेस के द्वारा संचालित शिक्षण केंद्रों में शिक्षा हासिल कर कई महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में काम कर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने बताया कि फेस के द्वारा संचालित बालिका शिक्षण केंद्र की बच्चियों को पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं के लिए त्रैमासिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी जगह प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। लेकिन भवन एवं अन्य कमियों की वजह से प्रशिक्षण देने में परेशानी होती है।

इसलिए प्रशिक्षण केंद्र के भवन का निर्माण जरूरी थी। इस दौरान समाजसेवी लुत्फल हक ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि समाज के निर्माण में हमारी बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। फेस संस्था के द्वारा बेटियों को पढ़ाने का जो काम किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। मैं हमेशा फेस के उद्देश्य और बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए साथ खड़ा हूं। प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण में मेरा भरपूर सहयोग रहेगा। लुत्फल हक ने प्रशिक्षण केंद्र भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की। वहीं फेस संस्था से जुड़े मौके पर मौजूद तमाम लोगों के चेहरे खिल उठे। फेस सचिव रितु पांडेय ने समाजसेवी लुत्फल हक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी लुत्फल हक के सहयोग से प्रशिक्षण भवन का निर्माण शुरू किया गया।

यह हमारे लिए बेहद ही खुशी की बात है। मैं फेस संस्था की ओर से समाजसेवी लुत्फल हक जी का आभार व्यक्त करती हूं। मौके पर सहादत हुसैन, अजीजुर रहमान, प्रिया दास, हिना परवीन, देव ज्योति बनर्जी, काजल खातून, शाहिना खातून आदि मौजूद थे।