पाकुड़ – Samachar Chakra

निजी कोल कंपनियां और कारपोरेट सेक्टर्स लूट रहे हैं आदिवासियों की जमीन- वृंदा करात
ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। भारत की कम्यूनिस्ट राजनेता (सीपीआईएम- पोलित ब्यूरो सदस्य) सह पूर्व राज्यसभा सदस्य बृंदा करात रविवार को अमड़ापाड़ा पहुंची। बढ़ता विस्थापन, चौपट होती खेती, जानलेवा प्रदूषण एवं बढ़ती दुर्घटनाओं के खिलाफ संताल प्रमंडल क्षेत्र में जन आक्रोष जत्था व जन सुनवाई का अगुवाई कर रही आदिवासी, समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित तबकों व महिला अधिकारों के संघर्ष के लिए विख्यात करात ने पचुवाड़ा कोयला खादानों के द्वारा खनन का स्थानीय जनता पर प्रभाव सर्वेक्षण रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में बात किया। अपने विचारों को साझा करते हुए बताया कि जनता आगामी 24 मार्च को दिल्ली रैली में भारी तादाद में हिस्सा लें। इनकी समस्याओं को कोल मिनिस्ट्री में रखा जाएगा। बताया कि विस्थापन व पुनर्वास संताल प्रमंडल के खासकर पाकुड़ व गोड्डा जिलों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। फॉरेन कंपनीज और कॉरपोरेट सेक्टर्स की नजर यहां की जमीन और खनिज संपदा पर है। ये नीजी कंपनियां जिन्हें कोल ब्लॉक आवंटित हैं, एसपीटी एक्ट की धज्जियां उड़ा रही हैं। रैयतों की जमीन लूट ली गई है। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के आदिवासी रैयत कंपनी के विरुद्ध मुंह तक नहीं खोल पा रहे हैं। कामगारों के हित व रैयतों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। प्रदूषण चरमोत्कर्ष पर है। पर्यावरण संतुलन बिगड़ता चला जा रहा है। जमीनें बंजर हो रही हैं। पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड का दिशा-निर्देश महज कागजों तक सीमित रह गया है। सीपीआई (एम) यहां के इन ज्वलंत समस्याओं पर निरंतर अभियान चला रही है। आदिवासी अधिकार मंच की एक टीम ने प्रभावित इलाके का सर्वे कर एक रिपोर्ट जारी किया है। इसी क्रम में आक्रोष जत्था निकाल जन सुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि इनके खिलाफ आगे एक प्रभावी आंदोलन खड़ा किया जा सके।

पचुआड़ा अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति ने नॉर्थ ब्लॉक में कोयला खनन व परिवहन को किया ठप
ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। पचुआड़ा नार्थ कोल ब्लॉक परियोजना में विस्थापित और प्रभावित लोगों के लिए बनी अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति ने कोयला उत्खनन और परिवहन कार्य को अनिश्चतकाल के लिए बंद करा दिया है। समिति का यह पूर्व घोषित कार्यक्रम है। सोमवार को सार प्रोजेक्ट के गेट नम्बर एक के बगल में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले समिति ने इस बेमियादी बन्दी को लेकर बीते 28 फरवरी को ही डीसी, एसपी, एसडीएम सहित स्थानीय प्रशासन को भी लिखित सूचना दे दी गई थी।

ग्रामीणों की मांग

परियोजना क्षेत्र के लिए कार्य कर रही अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति ने कोल ब्लॉक प्रबंधन के समक्ष जिन मांगों को रखा है उनमें से मुख्य रूप से विशनपुर मौजा में हो चुके उत्खनन कार्य वाले जमीन का समतलीकरण, सुविधायुक्त अस्पताल, बेहतर शिक्षा के लिए प्लस टू स्कूल व दक्ष कामगार हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था, योग्यता आधारित नियोजन, नौकरी में अधिकतम वेतनमान शामिल हैं।

ये थे मौजूद

इस बेमियादी बंदी के दौरान धरनास्थल पर ग्रामीण भुनेश्वर टुडू, वकील बेसरा, महातन टुडू, आंद्रियास मूर्मू, प्रधान सोरेन, सोम हेंब्रम, शिवधन हेंब्रम, सुनिता हेम्ब्रम, सोनामुनी सोरेन, मंटू बेसरा, श्रीफूल मरांडी, लिट्टीपाड़ा के ग्राम प्रधान शिव बेसरा,सिंगदेहरी ग्राम प्रधान मांझी टुडू, डांगापाड़ा, ग्राम प्रधान राईसेन टुडू, सकलमा ग्राम प्रधान सोमाई हेम्ब्रम,
विशनपुर ग्राम प्रधान उमेश हेम्ब्रम, धमनीचुआं ग्राम प्रधान कार्तीक पहाडिया सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे।

आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का भव्य उद्घाटन
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़: शहर के अंबेडकर चौक, मेन रोड स्थित आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़, नयन कुमार, डी.एस.ई., पाकुड़, राहुल कुमार, डी.एस.ओ., पाकुड़, डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती, प्राचार्य, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पाकुड़ उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। बाद में सभी अतिथि गण को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया
वही मुख्य अतिथि अनिता पूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पुस्तकालय और कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करेगा। एवं आज के समय का यह डिमांड है सही शिक्षा सही दिशा की ओर ले जाता हैकार्यक्रम में रूपेश कुमार लाइब्रेरी इचार्ज दुर्गेश चौधरी, करण ठाकुर, गौरव कुमार, दीपांकर, राजीव कुमार एवं कई शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक किया गया।

जमीन कारोबारी देवराज सरकार हत्याकांड का खुलासा,दो आरोपी भेजे गए जेल
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– नगर थाना क्षेत्र के तलवाडागा गांव में चार मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कांड का उदभेदन कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुदु मंडल और कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है। खुदु मंडल के पिता का नाम स्वर्गीय योधमन मंडल है,जबकि कृष्णा मिश्रा के पिता का नाम राजीव मिश्रा है। दोनों मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बहिरग्राम के रहने वाले हैं।

चार मार्च को हुई थी घटना—

पुलिस के मुताबिक,चार मार्च 2026 को तलवाडागा गांव में देवराज सरकार उर्फ नेमुआ सरकार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव का माहौल बन गया था। इस मामले में मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मेघनाथ सरकार के आवेदन के आधार पर पांच मार्च को पाकुड़ नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की

एसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी—

घटना की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने मामले के जल्द खुलासे के लिए एसडीपीओ दयानन्द आज़ाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। एसआईटी की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

चार वाहन भी पुलिस ने किए बरामद–

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए चार वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, हीरो ग्लैमर,हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल और एक हुंडई कार शामिल है। पुलिस इन वाहनों की भी जांच कर रही है की आखिर इतने महंगे महंगे वाहन का श्रोत किया हैं. कहीं अपराध की दुनिया से काली कमाई के रूपये से तो नहीं खरीदी गई हैं.

धराये आरोपियों का रहा हैं आपराधिक इतिहास—

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी खुदु मंडल के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पाकुड़ नगर थाना में 2025 में हथियार और मारपीट से जुड़ा मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2022 में भी मारपीट और धमकी देने का एक मामला दर्ज किया गया था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी–

पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पाकुड़ में जमीन दलाली का धंधा जोरों—

जानकारों की माने तो पाकुड़ शहर में इन दिनों जमीन दलाली का धंधा बहुत ही जोर शोर से चल रहा हैं. हर एक चौक चौराहे पर जमीन दलाल देखने को मिल जायेंगे. जिस कारण हाल के दिनों में जमीन से जुड़े कई मामले देखने को मिले यहाँ हैं. यहाँ तक की गोली कांड की भी घटना हो चुकी हैं. जमीन दलाल ग्राहकों को एन केन प्रकारेन उलझने का काम करते हैं. जिस कराना जमीनी विवाद हाल के दिनों उलझता जा रहा हैं. प्रत्येक दिन थानो में जमीन से जुड़े मामले आते रहते हैं. जमीन के धंधे में अंचल कार्यालय के कुछ कर्मी भी जुड़े होने की बात सामने आ रही हैं. विवादित जमीन को पैसे के बाल सुलझाने का दावा भी किया जाता हैं. बहरहाल अगर समय रहते जमीन मफियाओं को अगर सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो आने वाला कल पाकुड़ शहर एक बार फिर खुनी संघर्ष से इंकार नहीं किया जा सकता.

छापेमारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल–

इस कार्रवाई में नगर थानेदार अनिल कुमार गुप्ता, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, सन्नी सुप्रभात, मिथुन रजक, तकनीकी शाखा के आरक्षी सूरज मुर्मू और नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठाना सीखें महिलाएं- प्रतिमा पांडेय
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा पांडेय ने अपनी टीम के साथ गरीब परिवारों के बीच मना कर समाज में महिला सम्मान का संदेश दिया है। यूं तो महिला सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा पांडेय पर्व त्योहारों की खुशियां गरीब बस्तियों में रहने वाले परिवारों के साथ बांटती रही है। इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ पर्व त्यौहारों की खुशी में गरीबों को भी शामिल करना मकसद रहा है। उन्होंने महिला दिवस को भी गरीब परिवारों के साथ मना कर अपने मकसद को जारी रखा। इस दौरान प्रतिमा पांडेय के साथ ममता जैन, सोनी चंद्रा, सुषमा, मोनिका, श्वेता भगत, प्रीति और रूपम भी शामिल थी। प्रतिमा पांडेय की टीम ने महिलाओं को साड़ी, सूट और बच्चों को कपड़ों के साथ-साथ मिठाई के पैकेट, बिस्कुट और चॉकलेट का भी वितरण किया। जिससे उन महिलाओं और बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सभी ने प्रतिमा पांडेय और उसकी टीम का आभार जताया। प्रतिमा पांडेय और उनकी टीम ने गांव की महिलाओं को महिला दिवस की जानकारी दी। उन्होंने महिला दिवस के मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया। महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। प्रतिमा पांडेय ने कहा कि हर साल आज के दिन महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसके पीछे महिला सशक्तिकरण मुख्य उद्देश्य रहता है। महिलाओं को समान अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिलाओं के सम्मान की बातें दोहराई जाती है। प्रतिमा पांडेय ने कहा कि एक महिला होने के नाते हमारी भी जिम्मेवारी बनती है कि महिलाओं के बीच जाकर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करें। इसलिए आज आप लोगों के बीच मैं और मेरी टीम आई है। आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। अगर कोई आपके अधिकारों का हनन करती है, तो इसके लिए आवाज उठाएं। अपने अधिकार और सम्मान के लिए महिलाएं आवाज उठाना सीखें।

बेसहारा बच्चों की परवरिश में मिल का पत्थर साबित हो रहा बाल आश्रय गृह
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत चापाडांगा गांव में स्थित जन लोक कल्याण परिषद के द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह बेसहारा बच्चों की परवरिश में मिल का पत्थर साबित हो रहा है। यहां अनाथ और दुर्व्यवहार के शिकार बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं रहती। एक बच्चे की परवरिश में जिन चीजों की सामान्य तौर पर जरूरत पड़ती है, वो तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। अनाथ और दुर्व्यवहार के शिकार बेसहारा बच्चों के लिए पढ़ाई से लेकर रहने और खाने की सारी बेहतरीन व्यवस्थाएं मौजूद हैं। यूं कहे कि व्यवस्थाएं ऐसी कि बच्चों को कभी भी खालीपन या अकेलेपन बिल्कुल भी महसूस नहीं होती। किसी परिवार में आमतौर पर जो रिश्ते नाते प्यार मोहब्बत देखने को मिलती है, वो सारी चीजें बाल आश्रय गृह में पुरी की जाती है। इस बाल आश्रय गृह में मौजूद पदाधिकारी और कर्मचारियों का कहना है कि आश्रय गृह में रह रहे बच्चों को न केवल सुरक्षित आवास और पोस्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए निशुल्क शिक्षा, खेलकूद और परामर्श की भी व्यवस्था है। कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आश्रय गृह में वर्तमान समय में 37 बच्चे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य पाकुड़ और आसपास के क्षेत्र से महिला तथा बाल संरक्षण सुरक्षित करना है। बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को खत्म करना है। जन लोक कल्याण परिषद न केवल बच्चों को आश्रय देती है, बल्कि समुदाय के स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलती है।

गैस चूल्हे से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचा परिवार
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर अंचल के ईलामी पंचायत के मध्य टोला में शनिवार की देर रात सेहरी के लिए भोजन बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। जिससे घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग इतकी भयावह थी कि घर में रखे सारे सामान जलकर बर्बाद हो गए और एक भी सामान नहीं बचा। पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। घर में रख खाने के सामानों में दाल, चावल सहित अन्य राशन, फसल सबकुछ जल गया। पहनने के कपड़े, सोने के लिए बिस्तर, खटिया, पलंग और भोजन बनाने के बर्तन भी जलकर बर्बाद हो गए। इतना ही नहीं आग लगने से घर में रखें कम से कम 30 से 35 हजार रुपए भी जल गए। इसके अलावा कुछ जेवर भी जल गए, जो घटना के बाद से नहीं मिल रहा है। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि पूरा परिवार आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर के सदस्य सोए हुए थे। किसी तरह भाग कर सभी ने जान बचाई। मकान मालिक युसूफ शेख ने बताया कि रमजान का महीना चल रहा है और घर में रोजेदारों के लिए सेहरी के लिए भोजन बनाने के दौरान घटना घटी है। पत्नी भोजन बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी। तभी अचानक से आग भड़क उठी। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। एक भी सामान नहीं बचा है। जिससे मेरा पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। उन्होंने कहा कि किस्मत अच्छी रही कि घटना में परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक रूप से नुकसान नहीं पहुंचा। जिस तरह से अचानक ही पल भर में आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया, उससे हमें शारीरिक रूप से भी बड़ा नुकसान होने का खतरा था। अल्लाह ताला का शुक्र है कि घर के सारे सदस्य आग के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मकान मालिक युसूफ शेख की पत्नी आसनारा बीवी ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे सेहरी में भोजन बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने गई, तभी अचानक से आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आस-पास के लोग हल्ला सुनकर दौड़े-दौड़े आए और आग को बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब-कुछ जलकर खाक हो चुका था। इधर घटना की खबर मिलते ही मुखिया अब्दुस समद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया और परिवारों से जानकारी ली। मुखिया अब्दुस समद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों से भी बात की और सरकारी मदद के लिए अनुरोध किया। मुखिया अब्दुस समद ने पीड़ित परिवार को तत्काल व्यक्तिगत रूप से आर्थिक मदद भी पहुंचाई। उन्होंने कहा कि घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। मैंने अंचल कार्यालय से बात की है और अपने स्तर से सहयोग किया है। आगे सरकारी प्रावधान के मुताबिक जो भी सहयोग होगा, इसके लिए मैं खुद पहल करूंगा। मुखिया ने कहा कि घटना की जानकारी स्थानीय विधायक को भी दी गई है।

पाकुड़ के हाईवा खलासी की बंगाल में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पाकुड़ के रहने वाले एक हाईवा के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। ईशाकपुर रेलवे फाटक के पास चापाडांगा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय कमरुल शेख मालदा जिले के आलमपुर में हादसे का शिकार हो गया। कमरुल शेख की दर्दनाक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक कमरुल शेख अपने पीछे पत्नी और छह छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। यह घटना दो वाहनों के टकराव से होने की बात कही जा रही है। पश्चिम बंगाल की स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मृतक खलासी कमरुल शेख के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव को घर लेकर आए। शव पहुंचते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे थे। इधर शव को घर पहुंचाने में ऑल राइट्स मजदूर ड्राइवर एसोसिएशन ने महती भूमिका निभाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष जर्जिस शेख ने कहा कि मृतक कमरुल शेख खलासी का काम करता था और एसोसिएशन से जुड़ा भी नहीं था। फिर भी एसोसिएशन ने मदद पहुंचाया। आगे हम लोग मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद करेंगे। एसोसिएशन हमेशा चालक या खलासी भाइयों के साथ उनके सुख-दुख में खड़ा है। एसोसिएशन को पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति है। परिवार को जो भी संभव होगा, जरुर मदद पहुंचाएंगे।

फेस संस्था ने उत्साहपूर्वक मनाया महिला दिवस, जागरूकता रैली निकाल समान अधिकार व सम्मान का दिया संदेश
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। फेस संस्था ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का नाम पावर ऑक फॉर लिबर्टी एंड जॉय दिया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश समाज तक पहुंचाना तथा महिलाओं के अधिकार और समान अवसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी मनीष कुमार एवं फेस की सचिव रितु पांडेय शामिल हुए। रैली की शुरुआत पाकुड़ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड से हुई। प्रतिभागी वहां से वीआईपी रोड होते हुए सिदो-कान्हू पार्क तक पहुंचे। जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि महिलाओं की भागीदारी और सम्मान के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। डीसी मनीष कुमार ने महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मां पर लिखा अपना एक भावपूर्ण लेख सुनाया। उन्होंने कहा कि मां, तुम्हारे बारे में क्या लिखूं, मैंने पहली बार लिखना भी तुमसे ही सीखा है। उन्होंने आगे कहा कि जब एक महिला शिक्षित होती है और आगे बढ़ती है, तो उसके साथ तीन पीढ़ियां शिक्षित और सशक्त होती हैं। उनकी यह बात कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के दिल को छू गई और सभागार में उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर फेस की सचिव सचिव रितु पांडेय ने बताया कि संस्था पिछले लगभग 23 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी आजीविका और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया है। क्योंकि समाज की वास्तविक शक्ति महिलाओं में ही निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्था आगे भी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस दौरान मिथिलेश सिन्हा, रतन सिंह, मेहबूब आलम, निकिता झा, देव ज्योति बनर्जी, शहादत हुसैन सहित फेस संस्था की शिक्षिकाएं तथा गांवों से आए लगभग दो सौ बच्चें मौजूद थे।

पापा,अब कभी मुलाकात नहीं होगी…कहकर ऑफ कर दिया मोबाइल,अगले दिन खेत में मिला डिलीवरी बॉय का शव
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पापा, हम आप लोगों से काफी दूर चले गए हैं, अब आप लोगों से कभी मुलाकात नहीं होगी…. कहकर डिलीवरी बॉय ने मोबाइल ऑफ कर दिया। यही था पिता पुत्र के बीच रात में मोबाइल पर हुई बातचीत का आखरी हिस्सा। अगले दिन युवक का खेत से शव बरामद हुआ। यह घटना सिर्फ एक युवक के सामान्य मौत की नहीं है, बल्कि संघर्ष के रास्ते बेबशी की दास्तां को बयां करती है। एक बेरोजगार युवक डिलीवरी बॉय के रूप में संघर्ष करते हुए खुद को स्थापित करने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है, लेकिन बीच रास्ते में ही परिस्थितियां उसे हार मानने को मजबूर कर देता है। यह घटना लिट्टीपाड़ा के उस युवक की है, जो पाकुड़ शहर में आकर डिलीवरी बॉय का काम करने लगा। ताकि पिता के कंधों पर परिवार चलाने का बोझ थोड़ा कम कर सके। इसके लिए किश्तों में एक बाइक भी खरीदा था। शहर में डिलीवरी बॉय का काम करने के लिए बकायदा किराए पर रूम भी ले रखा था। अब तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक किश्त जमा नहीं कर पाने से उसकी बाइक छीन गई। जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा। युवक के पिता से जो सुनने को मिला, उससे तो यही लगता है कि बाइक के छीन जाने से डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड का रास्ता चुना होगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहां मिली युवक की शव

नगर थाना की पुलिस ने पियादापुर गांव के पास खेत से युवक का शव बरामद किया है। शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। आस-पास के लोगों की नजर पड़ने के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा सरसा गांव निवासी 22 वर्षीय मनोहर मंडल के रूप में हुआ है। परिजनों के मुताबिक युवक बस स्टैंड के पास किराए के रूम में रहकर डिलीवरी बाॅय का काम करता था। शनिवार सुबह जब कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे तो युवक के शव पर नजर पड़ी। जिससे लोग कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से संदिग्ध पाउडर भी बरामद किया है। एक्सपर्ट से बरामद पाउडर की जांच कराई जा रही है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शव को देखकर भावुक होकर रोते रहे। उन्होंने कहा कि घर का सबसे बड़ा बेटा आज हम लोगों को अचानक छोड़ कर चला गया।

अंतिम बार पिता से देर रात फोन पर हुई थी बात

मृतक मनोहर मंडल के पिता प्रदीप मंडल ने बताया कि बेटा के साथ आखरी बार शुक्रवार की रात आठ बजे बात हुआ था। उन्होंने यह कहकर फोन ऑफ कर दिया कि हम आप लोगों से काफी दूर चले गए हैं। कभी भी आप लोगों से मुलाकात नहीं होगी। फोन ऑफ करने के बाद परिजन लिट्टीपाड़ा थाना में संपर्क कर घटना से संबंधित जानकारी दिया। रात में ही सभी लोग उसकी खोजबीन में पाकुड़ पहुंच गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह जब घर लौटने लगे तो व्हाट्सएप में उसका खेत में पड़ा शव देख अवाक रह गए। जब तक परिजन मनोहर मंडल के पास पहुंच पाते तबतक उसकी मौत हो गई थी।

बाईक छीन जाने के गम में युवक की चली गई जान

मृतक के पिता ने रोते हुए बताया कि उसका लड़का डिलीवरी बाॅय का काम करने के लिए एक बाईक किश्त में लिया था। किश्त जमा नहीं कर पाने पर शोरूम वालों ने तीन दिन पहले ही बाईक छीन लिया। इसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया।