अवैध लॉटरी के साथ चांचकी का कादिर गिरफ्तार

0
236
फ़ोटो-पुलिस गिरफ्त में, सोर्स-समाचार चक्र
फ़ोटो-पुलिस गिरफ्त में, सोर्स-समाचार चक्र

पाकुड़। अवैध लॉटरी के खिलाफ थाना प्रभारी सतीश कुमार का अभियान जारी है। पिछले कई मामलों का खुलासा करने और धंधेबाजों को सलाखों के पीछे भेजना का काम किया है। इधर थाना प्रभारी को एक और कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मंगलवार की देर शाम चांचकी गांव में छापेमारी कर कादिर शेख नामक युवक को लॉटरी बेचते रंगे हाथ धर दबोचा है। अगले दिन बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

add

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चांचकी गांव में छापेमारी किया गया था। मौके पर कादिर शेख को 1130 पीस लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने गैर कानूनी धंधे से जुड़े लोगों को सख्त चेतावनी दी है।

विज्ञापन

polytechnic

इधर सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए कदिर शेख किसी बादल के लॉटरी गैंग का हिस्सा था। कादिर और बादल दोनों मिलकर धंधे को चला रहा था। यह चांचकी सहित आसपास के गांवों में चर्चा बना हुआ है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि बादल भी पुलिस की नजरों से नहीं बच पाएंगे। बहरहाल मुफस्सिल पुलिस की अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here