कॉमर्स इंस्टिट्यूट के संचालक विनोद तिर्थानी ने छात्रों को मतदान के लिए किया प्रेरित

0
104

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। कॉमर्स इंस्टिट्यूट सिंधीपाड़ा के संचालक विनोद तिर्थानी ने बुधवार को विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान को लेकर दूसरों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया। लोकतंत्र में मतदान की अहमियत को बताया गया। लोकतंत्र में मताधिकार और कर्तव्य के बारे में भी बताया। इंस्टिट्यूट के संचालक विनोद तिर्थानी ने छात्रों को मतदान जरूर करने की अपील की। उन्होंने छात्रों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए मतदान करने के लिए संकल्प भी दिलाया। उन्होंने छात्रों को मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना हर योग्य मतदाता का अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी हैं। इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले विद्यार्थियों में खुशी देखी गई। इनमें बीकॉम के छात्र रिक दास ने कहा कि मैं पहली बार मतदान करूंगा। यह मेरे लिए गर्व की बात है। पहली बार मतदान को लेकर मैं काफी खुश और उत्साहित हूं।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here