Samachar Chakra

झारखंड प्रीमियर लीग के लिए सिंटू कुमार यादव का चयन, कोयलांचल सुपर किंग्स ने 55 हजार में खरीदा
अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। पाकुड़ के युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव के नाम की गूंज राज्य के बड़े-बड़े टूर्नामेंट में भी सुनाई पड़ने लगी है। इस होनहार क्रिकेटर का नाम अब झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 में जुड़ गया है। आगामी 10 जून से रांची के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित होने वाले झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में सिंटू कुमार यादव कोयलांचल सुपर किंग्स टीम से खेलेंगे। कोयलांचल सुपर किंग्स के फ्रेंचाइजी ने सिंटू कुमार यादव को 55 हजार से खरीदा है। गत 30 मई को जमशेदपुर में 6 टीमों के लिए नीलामी के माध्यम से 151 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इन्हीं में सिंटू कुमार यादव का नाम भी शामिल हो गया। कोयलांचल सुपर किंग्स के लिए सिंटू कुमार यादव को खरीदा गया है। इस टूर्नामेंट में छोटा नागपुर रॉयल्स, धनबाद डायमंड, जमशेदपुर स्टीलर्स, रांची टाइटंस, संथाल स्ट्राइकर और कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम शामिल है। इस संबंध में सिंटू कुमार यादव के कोच रहे गणपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड प्रीमियर लीग के लिए पाकुड़ जिले से पांच क्रिकेटरों के नाम दिए गए थे। इनमें से फ्रेंचाइजी ने सिंटू कुमार यादव को खरीदा है। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट प्रेमियों और पाकुड़ वासियों के लिए गर्व की बात है। पाकुड़ क्रिकेट के लिए सिंटू कुमार यादव ने इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब पाकुड़ का कोई क्रिकेटर झारखंड के इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि 10 जून को रांची के जेएससीए स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। यह टूर्नामेंट डे नाइट आयोजित होना है। इसका सीधा प्रसारण जिओ हॉटस्टार में देखा जा सकता है। इधर झारखंड प्रीमियर लीग के लिए सिंटू कुमार यादव के चयन से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरा जिला वासी गर्व महसूस कर रहे हैं। पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सिंटू कुमार यादव को शुभकामनाएं दी है। एसोसिएशन के सचिव प्रणय तिवारी, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, लेखाकार रणवीर सिंह, पूर्व सचिव वीरेंद्र पाठक आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गहना चमकाने के नाम पर ठगी,बिहार के शातिर गिरोह का पाकुड़ में पर्दाफाश
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर सोना-चांदी के गहनों को साफ और चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का महेशपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पुलिस ने बिहार के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले रसायन,नकली उपकरण, मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन तथा एक चांदी की अंगूठी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 31 मई को महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पाड़ा,लखीपुर गांव की महिला संजोना बीबी ने शिकायत दर्ज कराई कि दो युवक मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे और सोना-चांदी साफ करने का दावा किया। आरोपियों ने महिला के सोने की नथुनी और चांदी की अंगूठी लेकर उन्हें एक विशेष पाउडर और प्लास्टिक में पैक कर दिया तथा कुछ समय बाद खोलने की सलाह देकर वहां से निकल गए।जब महिला ने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए। सोने की नथुनी और चांदी की अंगूठी गायब थी। इसके बाद पीड़िता ने महेशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पहले भी दे चुके हैं वारदात को अंजाम—

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी महेशपुर थाना क्षेत्र के धमालगढ़ी गांव में इसी तरह की ठगी कर चुके हैं। वहां भी एक महिला को सोना-चांदी साफ करने का झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए थे। उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी—

सुभाष कुमार (25 वर्ष), जिला भागलपुर,बिहार
सुमित कुमार गुप्ता (32 वर्ष), जिला खगड़िया, बिहार

ठगी का तरीका—

यह गिरोह गांवों में महिलाओं को निशाना बनाता था। गहनों को चमकाने के नाम पर रसायनों और पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल कर असली गहनों को गायब कर देता था। ग्रामीण महिलाओं का विश्वास जीतना और फिर मौके का फायदा उठाकर फरार हो जाना इनकी कार्यशैली थी।

पुलिस की बड़ी सफलता—

महेशपुर पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामानों में मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन,केमिकल, पाउडर,पलास्टिक पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण शामिल हैं।

ग्रामीणों के लिए चेतावनी—

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को घर के कीमती गहने या सामान न सौंपें। गहने साफ करने,चमकाने या किसी अन्य बहाने से घर आने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

चौदह वर्षों से प्यासा रेलवे कॉलोनी का सपना, पेयजल के लिए मचा हाहाकार
मकसूद आलम की रिपोर्ट

पाकुड़।शहर के नई रेलवे कॉलोनी में रहने वाले हजारों रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल आज भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या के समाधान के लिए पिछले 14 वर्षों से नगर परिषद, जिला प्रशासन और रेलवे के बीच पत्राचार,बैठकें और प्रस्तावों का दौर चल रहा है,लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2013 में ही पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रेलवे कॉलोनी को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए नई रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे भूमि पर ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन और अन्य आवश्यक संरचनाओं के निर्माण की योजना बनाई गई थी। जिला प्रशासन और नगर परिषद ने कई बार रेलवे से भूमि उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) मांगा,लेकिन आज तक यह मामला फाइलों में ही उलझा हुआ है।

हजारों लोग प्रभावित—

जानकारी के अनुसार पाकुड़ में लगभग एक हजार रेलवे कर्मचारी कार्यरत हैं और करीब 150 रेलवे क्वार्टर मौजूद हैं। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और उनके परिवार भी इसी क्षेत्र में निवास करते हैं। रेलवे परिसर में मौजूद अधिकांश बोरवेल खराब स्थिति में हैं,जिसके कारण लोगों को हर तीन-चार दिन पर जल संकट का सामना करना पड़ता है।

टैंकर बना अस्थायी सहारा-—

बीते वर्षों में रेलवे कॉलोनी,स्टेशन और सार्वजनिक शौचालयों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया गया,लेकिन यह केवल अस्थायी व्यवस्था साबित हुई।स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद ने रेलवे कॉलोनी को शहरी जलापूर्ति योजना से जोड़ने का प्रस्ताव दिया,जिस पर विभिन्न स्तरों पर सहमति भी बनी थी।

रेलवे पर टालमटोल का आरोप–

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद रेलवे विभाग एनओसी जारी करने के मामले में टालमटोल की नीति अपना रहा है।यदि समय पर अनुमति मिल जाती तो वर्षों पहले ही रेलवे कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकता था।

वार्ड 11, 12 और 17 भी प्रभावित—

नगर परिषद के दस्तावेजों के अनुसार रेलवे भूमि पर ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं होने से केवल रेलवे कॉलोनी ही नहीं,बल्कि उससे जुड़े वार्ड संख्या 11, 12 और 17 के लोगों को भी जलापूर्ति योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

नई उपायुक्त से जगी उम्मीद–

वर्षों से लंबित इस समस्या के समाधान को लेकर अब लोगों की निगाहें जिले की नई उपायुक्त मेघा भारद्वाज पर टिकी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों और रेलवे कॉलोनी के निवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन की पहल से रेलवे और नगर परिषद के बीच समन्वय स्थापित होगा तथा एनओसी की बाधा दूर कर जल्द ही पेयजल योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।

जनता का सवाल—

आखिर 14 वर्षों से चल रही रेलवे द्वारा टाल मटोल की नीति के कारण इस योजना का लाभ लोगों तक कब पहुंचेगा? क्या रेलवे और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर हजारों लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाई जा सकेगी? यह सवाल आज भी रेलवे कॉलोनी के हर घर में गूंज रहा है।पानी जीवन की सबसे बुनियादी आवश्यकता है,लेकिन पाकुड़ की नई रेलवे कॉलोनी में यह आवश्यकता आज भी एक अधूरा सपना बनी हुई है।

पेयजल योजना के लिए रेलवे भूमि बनी अड़चन, बोर्ड बैठक में वार्ड पार्षद निभा देवी ने उठाया मुद्दा

पाकुड़-शहर में पेयजल संकट और शहरी जलापूर्ति योजना के अधूरे कार्य को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक में गंभीरता से मामला उठाया।उन्होंने कहा कि रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में ओवरहेड टैंक निर्माण और जलापूर्ति पाइप बिछाने का कार्य रेलवे की जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण लंबित है,जिससे स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने पूर्व रेलवे,हावड़ा मंडल से पत्राचार कर रेलवे भूमि उपयोग के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने का अनुरोध किया हैं। इसके जवाब में रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि को सीधे उपलब्ध कराने के बजाय नगर परिषद को निर्धारित प्रक्रिया के तहत भूमि लीज या लाइसेंस पर लेने के लिए आवेदन करना होगा। रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता (चतुर्थ) द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं के लिए रेलवे भूमि के लाइसेंस/लीज संबंधी सभी आवेदन IR-LSPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। साथ ही रेलवे ने यह भी बताया कि भूमि के प्रचलित बाजार मूल्य का 1.5 प्रतिशत वार्षिक शुल्क तथा प्रत्येक वर्ष 6 प्रतिशत की वृद्धि लागू होगी।रेलवे के इस जवाब के बाद अब नगर परिषद को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क जमा करना होगा।
वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से लोगों को वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की,ताकि लोगों को जल्द से जल्द पेयजल योजना का लाभ मिल सके।

48 घंटे में हत्या का खुलासा,जंगल में मिली लाश,दो आरोपी गिरफ्तार
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जंगल में सड़ी-गली हालत में मिले एक शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।किसी को अंदाजा नहीं था कि आखिर यह शव किसका है और उसकी हत्या क्यों की गई।लेकिन पाकुड़ पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया की 28 मई 2026 को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा चटकम जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।

पहचान बनी जांच की पहली कड़ी—-

जांच के दौरान पुलिस ने शव की पहचान गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र निवासी करीब 35 वर्षीय सुनील पहाड़िया के रूप में की।शव सड़-गल चुका था,जिससे जांच चुनौतीपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का सहारा लेकर अपराधियों तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र ने खोला राज—

एसआईटी ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और जुटाए गए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी—

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है,जिनमे जलिया पहाड़िया (28 वर्ष), बड़ा चटकम, लिट्टीपाड़ा एवं धर्मा पहाड़िया (30 वर्ष), बड़ा चटकम, लिट्टीपाड़ा

हत्या के पीछे क्या था कारण?—

पुलिस ने अभी हत्या के कारणों का विस्तृत खुलासा नहीं किया है। हालांकि जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश,आपसी विवाद या कोई अन्य कारण था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय—

घटना के महज 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर ऐसे मामलों के खुलासे में लंबा समय लग जाता है,लेकिन इस मामले में एसआईटी की सक्रियता और तकनीकी जांच ने अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

ईद की खुशियों में घुली इंसानियत की मिठास, पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गरीबों संग लुत्फ़ल हक ने बांटा निःशुल्क भोजन
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-ईद-उल-अज़हा का पर्व जहां एक ओर त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, वहीं दूसरी ओर इस पर्व की असली रौनक जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में दिखाई देती है। इसी भावना को साकार करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता लुत्फ़ल हक ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले तीन वर्षों से लगातार संचालित निःशुल्क भोजन सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर गरीब,असहाय एवं यात्रियों के बीच भोजन वितरण किया।ईद की खुशियों के बीच जब रेलवे स्टेशन पर मौजूद जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन परोसा गया,तो उनके चेहरों पर दिखी मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।इस अवसर पर लुत्फ़ल हक ने स्वयं लोगों के बीच जाकर भोजन वितरित किया और उनका हालचाल भी जाना।उन्होंने कहा कि ईद केवल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशियां मनाने का नाम नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी इन खुशियों में शामिल करना हमारी जिम्मेदारी है। गरीबों और जरूरतमंदों के साथ ईद की खुशियां बांटने में जो सुकून मिलता है, वह किसी और चीज़ में नहीं मिलता। गौरतलब है कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन वर्षों से लगातार निःशुल्क भोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसमें प्रतिदिन जरूरतमंदों,बेसहारा लोगों एवं यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह सेवा मानवता और सामाजिक समर्पण की एक अनूठी मिसाल बन चुकी है।ईद के अवसर पर आयोजित इस विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।लोगों का कहना था कि त्योहार की वास्तविक खुशी तभी पूरी होती है, जब समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को भी उसमें बराबर की भागीदारी मिले।मौके पर राणा शुक्ला मौजूद थे.

तकनीकी जांच और एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कई चोरी की वारदातों का खुल सकता है राज
CRIME REPORTER

पाकुड़।जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल से चोरी हुए एसी के आउटडोर यूनिट स्टैंड मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल के बाहर लगा एसी का आउटडोर यूनिट स्टैंड अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।मामले को लेकर आनंद मंडल द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 119/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमान शेख (पिता- हुसैन शेख) एवं मुहर्रम शेख (पिता- बेलाल शेख),दोनों निवासी अंजना,थाना पाकुड़ मुफस्सिल के रूप में हुई है।निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एसी आउटडोर यूनिट का स्टैंड, एक प्लास,एक पेचकस तथा चोरी के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस ने इनके कब्जे से पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 107/2026 में चोरी हुए दो कांसा की थालियां एवं एक गैस सिलेंडर भी बरामद किया है। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर इलाके में सक्रिय थे।

पहले भी दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रहमान शेख और मुहर्रम शेख के खिलाफ पहले से भी चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों का नाम पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 107/2026 में भी सामने आया था। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

तकनीकी जांच से मिली सफलता–

एसआईटी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के विरुद्ध बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नजर पड़ी तो बेणी बाबू से मिलने दौड़ पड़े बाबूलाल मरांडी, हाल-चाल पूछा, व्हीलचेयर पर बैठे देख हुए भावुक
अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। झारखंड का पहला मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी है। यह तस्वीर शुक्रवार रात की पाकुड़ रेलवे स्टेशन की है, जिसमें वे पाकुड़ के दिग्गज नेताओं में शुमार और पाकुड़ में भाजपा को खड़ा करने वाले सर्वगुण संपन्न बेणी प्रसाद गुप्ता (बेणी बाबू) से मिल रहे हैं। अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव पर व्हीलचेयर में बैठे बेणी प्रसाद गुप्ता से हाल-चाल पूछते बाबूलाल मरांडी की यह तस्वीर इसलिए चर्चाओं में हैं, कि यह तस्वीर मानवीय संवेदनाओं से सजी हुई है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को पाकुड़ में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्हें रात को ही रांची के लिए रवाना होना था। रात्रि में ही पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर वनांचल एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। संयोग से पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता जी भी स्वास्थ्य कारणों से रांची जाने वाले थे और वे भी व्हीलचेयर पर बैठे वनांचल एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक बाबूलाल मरांडी जी की नजर उन पर पड़ी और नजर पढ़ते ही पलक झपकने की भी देर किए बिना वे बेणी बाबू के पास पहुंचे। यह मुलाकात कुछ ऐसी थी कि लोग मन ही मन कहने लगे… मिलो किसी से ऐसे कि जिंदगी भर की पहचान बन जाए, पड़े कदम जमीं पर ऐसे कि लोगों के दिलों पर निशान बन जाए। यह पल वाकई में भावुक करने वाला था, जिसमें झारखंड का चर्चित चेहरा बाबूलाल मरांडी में मानवीय संवेदनाएं साफ झलक रही थी। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने जैसे ही बेणी बाबू को व्हीलचेयर पर देखा, खुद को रोक नहीं पाए और दौड़े-दौड़े उनके पास पहुंचे और हाल-चाल पूछने लगे। उनके कंधों पर बाबूलाल मरांडी ने अपना हाथ रखा और हाल-चाल पूछते हुए थोड़ी देर के लिए भावुक भी हो गए। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं लोगों में चर्चा है कि नेता समय के साथ-साथ डूबते हुए सूरज की तरह होते हैं। आमतौर पर उम्र और स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूरी बनाने को मजबूर नेताओं को भुला दिए जाते हैं। वहीं बेणी बाबू से बाबूलाल मरांडी की यह मुलाकात दूसरे नेताओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह अपने आप में एक मिसाल है।

नवपदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक का युवाओं की टीम ने किया स्वागत
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष नसीम अंसारी के नेतृत्व में युवाओं की एक टीम ने नवपदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान झामुमो के अल्पसंख्यक नगर कोषाध्यक्ष खालिद आलम, युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष इंताज अंसारी एवं वार्ड पार्षद उज्जवल हाड़ी मौजूद थे। इन युवाओं ने पुलिस उपाधीक्षक से परिचय प्राप्ति के बाद विधि-व्यवस्था संधारण में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस उपाधीक्षक को युवाओं की टीम ने कहा कि पाकुड़ बहुत ही शांत जिला है। यहां के लोग शांतिप्रिय है और भाईचारा में विश्वास रखते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग रहेगा।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं पुत्र तनवीर आलम ने अदा की ईद उल अज़हा की नमाज़
समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं उनके पुत्र तनवीर आलम ने ईद उल अज़हा के मुबारक मौके पर ईस्लामपुर स्थित आमबगान ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद दोनों ने क्षेत्रवासियों,समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ईद उल अज़हा त्याग, मोहब्बत और इंसानियत का पर्व है।उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, इंसानियत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना ही देश और समाज को मजबूत बनाती है।वहीं तनवीर आलम ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।ईद के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

दो वर्षों बाद ईदगाह पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों और आमजनों में दिखी डबल खुशी-—

ईद उल अज़हा के मुबारक मौके पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अपने पुत्र तनवीर आलम के साथ ईदगाह पहुंचे और नमाज़ अदा की। जेल से रिहाई के बाद करीब दो वर्षों पश्चात पहली बार ईदगाह पहुंचने पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ईदगाह परिसर में जैसे ही आलमगीर आलम पहुंचे, लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कई लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें अपने बीच देखकर ईद की खुशी दोगुनी हो गई। समर्थकों ने गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।नमाज़ के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि ईद उल अज़हा त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि नफ़रत से किसी का भला नहीं होता, इंसानियत और भाईचारा ही समाज को मजबूत बनाता है। वहीं तनवीर आलम ने भी सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से अमन-चैन और सामाजिक सद्भाव कायम रखने का संदेश दिया।ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर खुशी जाहिर की और पूरे माहौल में अपनापन एवं भाईचारे की झलक देखने को मिली।

मोहब्बत और भाईचारे का पर्व बकरीद जिलेभर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
मकसूद आलम
पाकुड़-त्याग,कुर्बानी, मोहब्बत और भाईचारे का पर्व ईद उल अज़हा (बकरीद) जिलेभर में शांति,सौहार्द और अमन के साथ मनाया गया।जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह लगातार सुरक्षा व्यवस्था का पल-पल जायजा लेते रहे।

दोनों वरीय अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। अधिकारियों ने नमाज स्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी का जायजा लिया।प्रशासन की ओर से जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों, ईदगाहों एवं मस्जिदों के पास पुलिस बल,क्विक रिस्पॉन्स टीम तथा गश्ती दल तैनात रहे.अधिकारियों ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।बकरीद के मौके पर जिलेभर में उत्साह, भाईचारा और सौहार्द का अनोखा दृश्य देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की खुशियां साझा कीं।

नमाज के बाद अदा की गई क़ुरबानी, गरीबों और दोस्तों के बीच बांटा गया गोश्त-—

जिलेभर में ईद उल अज़हा का पर्व धार्मिक आस्था,भाईचारे और इंसानियत के साथ मनाया गया। ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुन्नत के अनुसार बकरे की क़ुरबानी दी।क़ुरबानी के बाद गोश्त को इस्लामी परंपरा के अनुसार तीन हिस्सों में बांटा गया।एक हिस्सा अपने परिवार के लिए रखा गया,जबकि दो हिस्से गरीब,जरूरतमंदों एवं दोस्तों के बीच वितरित किए गए।लोगों ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर क़ुरबानी का गोश्त बांटा और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर लोगों ने कहा कि ईद उल अज़हा सिर्फ क़ुरबानी का पर्व नहीं,

बल्कि त्याग, मोहब्बत और एक-दूसरे की मदद करने का पैगाम देता है।पर्व के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।जिलेभर में प्रशासन की सतर्कता एवं लोगों के सहयोग से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।