शिविर में 150 पशुओं के बांझपन का इलाज

0
22

हिरणपुर। प्रखंड के हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट परिसर में पशुधन जागृति अभियान के तहत शुक्रवार को पशु बांझपन शिविर सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।

विज्ञापन

add

इस शिविर का उद्घाटन रांची वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ. सुशील प्रसाद ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए डीन डॉ. सुशील प्रसाद ने कहा कि पशुओं की बांझपन सबसे बड़ी समस्या है। इसकी समय पर उपचार जरूरी है।जिससे गाय अथवा भैंस निश्चित रूप से गर्भवती होगी और इसका लाभ पशुपालकों को मिलेगा। इस शिविर में क्षेत्र के करीब 150 पशुपालकों ने अपने पशुओं का इलाज कराया।

विज्ञापन

polytechnic

वहीं लगभग 90 पशुओं को निःशुल्क इलाज के पश्चात मिनरल मिक्सर, कृमिनाशक, कैल्शियम आदि दवा वितरित की गई।

मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कलीमुद्दीन अंसारी, पशुरोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश, डॉ. धनेश उरांव, डॉ. बसंत के अलावा अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here