इस्लाम ब्रदर्स ने डेढ़ सौ महिलाओं को ठंड से राहत दिलाने को ले बांटे कंबल

एक दुसरे की तकलीफों को दूर करना ही इंसानियत है- अजहर इस्लाम

0
126

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। युवा व्यवसाई एवं समाज सेवा में खास पहचान बन चुके अजहर इस्लाम और मजहर इस्लाम (इस्लाम ब्रदर्स) ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सदर प्रखंड के पियादापुर गांव की तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। असहाय गरीब परिवार से आने वाले महिलाओं ने समाजसेवी अजहर इस्लाम और मजहर इस्लाम का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में दोनों भाइयों ने हम गरीबों पर जो मेहरबानी की है, वो हमेशा याद रहेंगे। वहीं अजहर इस्लाम ने कहा कि एक दूसरे की जरूरत और परेशानियों को समझना ही इंसानियत है। इंसानियत ही एक दूसरे की परेशानी को दूर करने का काम करती है। मैं पिछले कई सालों से जानकी नगर, चांचकी, पृथ्वी नगर, गंधाईपुर, जयकिस्टोपुर, हरिहरा, हरिगंज, अंजना, सीतापहाड़ी, नसीपुर आदि गांवों में हर साल ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करता हूं। यहां पियादापुर में इस वर्ष पहली बार कंबल का वितरण किया गया। मुझे मेरे एक कर्मचारी से जानकारी मिली कि पियादापुर गांव में कई परिवार गरीबी के चलते गर्म कपड़े नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें मदद की सख्त जरूरत है। मैं अपने कर्मचारी की बातों को सुन कंबल वितरण का मन बनाया। फिर गांव में सर्वे कराया और आज उनके बीच कंबल वितरण किया। अजहर इस्लाम ने कहा कि आगे भी कंबल वितरण का काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इलामी, तारानगर, मनीरामपुर गांव में भी कंबल वितरण करेंगे। मौके पर भरत तीर्थानी, समरूल शेख, अजीम शेख, मस्तान शेख, आजाद शेख ने भी कंबल वितरण में सहयोग किया।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here