झामुमों ने निकाली झारखंडी अधिकार मार्च,कहा मोदी सरकार झारखंड विरोधी

0
83

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़-एक तरफ भाजपा युवा आक्रोश रैली निकाल रही है.वही दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंडी अधिकार मार्च व विरोध प्रदर्शन कर रही है.विभिन्न हिस्सों में झामुमों के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर केंद्र सरकार को झारखंड विरोधी बताया और जमकर नारेबाजी की.पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में धनुषपूजा स्थित झामुमों कार्यालय से रविंद्र चौक तक गई जहां झामुमों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मोदी सरकार को किसान मजदूर और महिला विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी की.झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने बताया की पिछले पांच साल में हेमंत सरकार के कार्यकाल को भाजपा पचा नहीं पा रही है.झामुमों के नेताओं ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार बात तो महिलाओं और किसानो के हित में करते है,लेकिन काम अडानी और अम्बानी के लिए करते है.इस दौरान अधिकार रैली में जिला सचिव सुलेमान बास्की,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष,केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू,केंद्रीय सदस्य अमित भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम,महिला जिला सचिव सुशीला देवी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान,मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, युवा जिला उपाध्यक्ष गाजी सलाउद्दीन, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, रहीम अंसारी,दयानन्द भगत,इकबाल हुसैन,अल्ताफ हुसैन, अन्ना मुर्मू, अनिता मुर्मू,प्रियंका मरांडी सहित विभिन्न प्रखंडो के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सहित काफ़ी संख्या में झामुमों कार्यकर्ता मौजद थे.

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here