मनीरामपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 12 से शुरू, यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण

0
16

पाकुड़। सदर प्रखंड के मनीरामपुर गांव स्थित आजाद स्टेडियम में 12 फरवरी से मनीरामपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

add

आयोजित टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। इनमें मनीरामपुर साउथ, नवादा, मनीरामपुर नॉर्थ, तारानगर, रहसपुर, चांचकी, गुमानी, जानकीनगर, नया अंजना, अंतरदीपा, संग्रामपुर एवं चेंगाडांगा की टीम शामिल है। आयोजित टूर्नामेंट की सभी मैचों का देसी स्काई यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

polytechnic

लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए Click here

आजाद स्टेडियम में मनीरामपुर प्रीमियर लीग का पहला मैच सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद शेष मैच दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी। आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी 12 टीमों को ग्रुप ए एवं ग्रुप बी में विभाजित किया गया है। उद्घाटन मैच ग्रुप ए के मनीरामपुर साउथ और नवादा के बीच खेला जाएगा।

वहीं 13 फरवरी को ग्रुप बी के मनीरामपुर नॉर्थ और तारानगर के बीच होगी। जबकि 14 फरवरी को ग्रुप ए के रहसपुर और चांचकी के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं 15 फरवरी को ग्रुप बी के गुमानी और जानकीनगर के बीच मैच होंगे। जबकि 16 फरवरी को ग्रुप ए के नया अंजना और अंतरदीपा के बीच खेला जाएगा।

वहीं 17 फरवरी को ग्रुप बी के संग्रामपुर और चेंगाडांगा टीम के बीच मैच खेला जाएगा। आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 फरवरी को खेला जाएगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here