महिला मरीज के लिए वरदान साबित हुआ राहत फाउंडेशन का प्रयास

0
7

पाकुड़। मरीजों को ब्लड मुहैया कराने का राहत फाउंडेशन का मुहीम जारी है। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखलेसुर रहमान, कोषाध्यक्ष अंसारुल शेख और तमाम सदस्यों का प्रयास एक बार फिर गर्भवती मरीज के लिए वरदान साबित हुआ।

विज्ञापन

add

सदर अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को फाउंडेशन के प्रयास से शुक्रवार को खून मुहैया कराया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखलेसुर रहमान ने बताया कि सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला को खून की सख्त जरूरत थी। मरीज के परिजनों ने फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अंसारुल शेख से संपर्क किया।

विज्ञापन

polytechnic

कोषाअध्यक्ष अंसारुल शेख ने फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य तस्लीम आरिफ को जानकारी दी। तस्लीम आरिफ को जानकारी मिलते ही रक्तदान के लिए तैयार हो गया और फिर ब्लड बैंक जाकर गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया। इसके बाद गर्भवती महिला को रक्त चढ़ाया गया। महिला मरीज के परिजनों ने तस्लीम आरिफ का आभार व्यक्त किया है। फाउंडेशन के प्रयास की भी सराहना करते हुए धन्यवाद किया है।

अध्यक्ष मुखलेसुर रहमान ने कहा कि फाउंडेशन दूसरों की मदद के लिए हर वक्त तैयार है। फाउंडेशन के सभी सदस्य मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने समाज के हर एक व्यक्ति को ब्लड डोनेट के लिए जागरूकता लाने की अपील की है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here