सीजर के बाद महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा,सड़क जाम

0
351

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

हिरणपुर। सदर अस्पताल में भर्ती बड़तल्ला निवासी नूर आलम की पत्नी हलीमा बीबी (25 वर्ष) की सीजर के बाद मृत्यु हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए पाकुड-हिरणपुर पथ को जाम कर दिया। बीते 20 अगस्त को गर्भवती महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी बीते 21 अगस्त की शाम चार बजे चिकित्सकों ने सीजर किया था। जहां एक बेटी जन्म ली थी। गुरुवार को अचानक महिला की मौत हो गई। मृतका की मोहनपुर निवासी मां सहित परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद सड़क जाम कर दिया। मृतका की मां ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से बेटी की मृत्यु हो गई। उधर घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार सिन्हा, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन परिजन अड़े हुए थे। वहीं हंगामा के बाद सभी चिकित्सक भाग निकले। घटना के बाद मृतका के परिजन नवजात बच्ची के भरण-पोषण की मांग को लेकर सड़क जाम में डटे हुए थे। अस्पताल प्रबंधन उपाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप सरासर गलत है।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here