भीषण आगलगी में दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

0
136
आग में जलता हुआ दुकान
आग में जलता हुआ दुकान
राधेश्याम रविदास@समाचार चक्र

हिरणपुर-थाना क्षेत्र के हिरणपुर डेली मार्केट के एक नंबर गली स्थित एक बंद कोल्ड ड्रिंक दुकान में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अगलगी से दुकान धु-धुकर जलकर राख हो गया। वहीं दुकान का सारा सामान एवं संसाधन जलकर नष्ट हो गया। इससे पीड़ित दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

add

मिली जानकारी के अनुसार एक नंबर गली के रोहित दास के टीना से बना हुआ कोल्डड्रिंक दुकान में सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि दुकान का सामान निकाल पाना मुश्किल था। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआई विनोद सिंह, रोशन सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

polytechnic
एक नंबर गली के दुकान में लगी आग.jpg
एक नंबर गली के दुकान में लगी आग

वहीं बाजार के अन्य दुकानों तक आग नहीं पहुंचे, इसके लिए एसआई रोशन सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए तत्परता के साथ बगल के दुकान के ऊपर चढ़ कर तोड़ने लगा। ताकि इसके जरिए से लगी आग की दुकान के अंदर बचे सामान को सुरक्षित बचाया जा सके। इस कार्य को सहजतापूर्वक दिखते ही इसपर अन्य युवकों ने भी काफी मशक्कत किया। लगी आग की दुकान के चारों ओर बंद थी। अगलगी के कारण दुकान का शटर जाम हो गया।

वहीं कुछ देर बाद पाकुड़ से दमकल की वाहन पहुंची और दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया गया। वहीं अगलगी से दुकान का शटर जाम को अन्य व्यक्ति और दमकल कर्मियों ने मिलकर खोला। तब जाकर अंदर दमकल की पानी से आग बुझाने में सहूलियत हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने भी तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here