ट्रेनी डीएसपी अजय आर्यन बने टाउन थाना प्रभारी, बेहतर पुलिसिंग का किया वादा

0
47

पाकुड़। ट्रेनी डीएसपी अजय आर्यन को एसपी प्रभात कुमार ने टाउन थाना की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

add

टाउन थाना इंचार्ज का कमान संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजय आर्यन ने कहा कि पाकुड़ टाउन थाना इलाके में लॉटरी, जुआ और कोयला की अवैध कारोबार पर पूर्णता अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही गत माह में शहर के दो बड़े मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन

polytechnic

हालांकि उन्होंने कहा कि मंदिर में हुई चोरी को लेकर गठित एसआईटी ने 90 प्रतिशत कांड की उद्भेदन में सफलता पाने में कामयाबी हासिल कर ली है। वहीं 10 प्रतिशत जांच का काम जारी है, जो शीघ्र पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले को देख रहे हैं।

उन्होंने पाकुड़ टाउन की पब्लिक से अपील करते हुए कहा कि वह पब्लिक के लिए 24X7 उपलब्ध रहेंगे। लोग बेझिझक टाउन थाना आए और अपनी परेशानी से हमें अवगत कराए। उन्होंने कहा की बेहतर पुलिसिंग देने में मेरी तरफ से पूरी कोशिश रहेगी।

मालूम हो कि अजय आर्यन पाकुड़ में बतौर ट्रेनी डीएसपी के पद पर अपनी सेवा दे रहे है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान टाउन थाना थाना प्रभारी के रूप में उन्हे जिम्मेदारी दी गई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here