तृणमूल के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफुल का हुआ जोरदार स्वागत

0
24

पाकुड़। तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को लड्डू बाबू आम बागान में नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष असरफुल शेख के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अशरफुल शेख का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद जिला सचिव मौलाना अब्दुल करीम, जिला मीडिया प्रभारी नजीर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष अनीकुल इस्लाम, इकबाल अंसारी, सुनील मड़ैया, हबीब अंसारी, कमीशन मरांडी, सगीर अंसारी, राजा हांसदा, रामदेव मड़ैया, सनाउल अंसारी, हाफिज ताहिर आदि ने अशरफुल शेख को माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

add

प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफुल शेख ने स्वागत समारोह के लिए सभी का धन्यवाद किया। श्री शेख ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड प्रदेश प्रभारी मलाई घटक, राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद अभिषेक बनर्जी, झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो का आभार जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शेख ने कहा कि झारखंड में पश्चिम बंगाल का मॉडल लाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के तर्ज पर झारखंड का विकास होगा। इसके लिए हमें आने वाले चुनाव में उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

polytechnic

उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव से पहले संगठन को धरातल पर मजबूत किया जाएगा। निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। पार्टी सुप्रीमो के मार्गदर्शन से झारखंड में तृणमूल कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तन मन से एकजुट होकर काम करें। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here