पाकुड़ के ट्रक चालक की ओडिशा में सड़क दुर्घटना में मौत

तारानगर गांव का रहने वाला था मृतक ट्रक चालक नेकबोर शेख

0
721

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। ओडिशा के बालासोर में पाकुड़ के एक ट्रक चालक और खलासी बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारानगर के रहने वाले ट्रक चालक नेकबोर शेख (38 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं इलामी गांव का रहने वाला खलासी सलमान शेख (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दोनों के घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज से मोहल्ला गूंज उठा। मध्य रात्रि में ही रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। घटना से आहत ग्रामीण परिजनों के साथ खड़े रहे। मिली जानकारी के मुताबिक नेकबोर शेख करीब 15 वर्षों से ओडिशा में ट्रक चालक के रूप में काम करता था। इधर कई सालों से उसके साथ सलमान शेख भी खलासी के रूप में काम करने गया था। दोनों ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बालासोर में हादसे का शिकार हो गया। जिससे ट्रक चालक नेकबोर शेख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलमान शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक नेकबोर शेख अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़कर गए हैं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला नेकबोर शेख के सड़क दुर्घटना में मौत से परिजन काफी चिंतित हैं। ‌वहीं परिजन मृतक नेकबोर शेख का शव घर लाने को लेकर भी चिंतित और परेशान है। पत्नी और उनके बच्चों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण शव आने का इंतजार कर रहे हैं। इधर घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार दोनों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दे रहे थे। परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here