Homeपाकुड़अजहर इस्लाम के नेतृत्व में बाबू पॉल ने रांची में सुदेश महतो...
Maqsood Alam
(News Head)

अजहर इस्लाम के नेतृत्व में बाबू पॉल ने रांची में सुदेश महतो के समक्ष आजसू में की वापसी

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आजसू पार्टी के रांची स्थित कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक जय पॉल उर्फ बाबू पॉल ने समर्थकों के साथ गुरुवार को पार्टी में वापसी कर ली। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बाबू पॉल को पार्टी में शामिल कर लिया। आजसू सुप्रीमो ने बाबू पॉल को आजसू का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले बाबू पॉल के समर्थक करीब तीस युवाओं का भी सुदेश महतो ने पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पाकुड़ विधानसभा के पार्टी के भावी प्रत्याशी युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम मुख्य मौजूद थे। अजहर इस्लाम के नेतृत्व में ही आलोक जय पॉल ने आजसू पार्टी में वापसी की। इससे पूर्व हाल ही में अजहर इस्लाम ने पाकुड़ स्थित अपने आवास में आलोक जय पॉल और उनके साथ समर्थकों का पार्टी में आने का स्वागत किया था। गुरुवार को रांची में कार्यक्रम आयोजित कर आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया गया। बता दें कि आलोक जय पॉल कांग्रेस में चले गए थे। माना जा रहा है कि आजसू पार्टी में उनकी वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि आजसू के विचारधारा के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ रहा है। पार्टी में युवाओं का आना अच्छा संकेत है। हमारे पुराने साथी भी पार्टी में लौट रहे हैं। यह और भी बेहतर चीजें हैं। पाकुड़ में इस बार बदलाव आएगा और इस बदलाव में अजहर इस्लाम जैसे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अजहर इस्लाम ने दूरभाष पर बताया कि पाकुड़ विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है। इसका रुझान आना शुरू हो गया है। पाकुड़ विधानसभा की जनता ने विकास के मुद्दे पर आजसू को समर्थन देने का मन बना लिया है। अजहर इस्लाम ने कहा कि आदरणीय सुदेश महतो जी के मार्गदर्शन पर चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आलोक जय पॉल ने कहा कि पुराने घर में वापस आना एक भावुक क्षण था। मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मेरे साथ दर्जनों साथियों ने भी आदरणीय सुदेश महतो जी के समक्ष आजसू का दामन थाम लिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर अच्छा परिणाम लाकर दिखाएंगे।

इन्होंने आजसू की सदस्यता ली

आलोक जय पॉल, विवेक गोस्वामी, सुजीत विद्यार्थी, असलम हुसैन, हाजिकुल शेख, चंदन हाजरा, कार्तिक हाजरा, प्रदीप रजक, अयूब आलम, संजीव पासवान, सनी तिवारी, दिग्विजय कुमार, विष्णु भंडारी, चन्नू हेंब्रम, नितिन कुमार मिर्धा, राहुल जैन, मुकेश सरदार, विपेंद्र तिवारी, सुजय पॉल, मोनू साह, इमरान अंसारी, चिरंजीत भास्कर, शमीम अख्तर, बगदाद हुसैन आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments