Homeपाकुड़बूथ जीता तो चुनाव जीता' के मंत्र के साथ भाजपा ने कसी...
Maqsood Alam
(News Head)

बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ भाजपा ने कसी संगठन की कमान

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

कोटाल पोखर-आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कोटालपोखर में भाजपा साहिबगंज जिला की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाना,लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी सभी कार्यक्रमों को अनुशासन और टीम भावना के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं जिला मंत्री चांदनी देवी ने महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।बैठक में संगठन विस्तार,बूथ समितियों की मजबूती, नियमित बैठकों के आयोजन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया।बैठक में जिला महामंत्री सलखु सोरेन, धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष चौकीदार हांसदा,खगेन्द्र साहा, जिला मंत्री सागर मंडल, उषा भारती,बापी निर्मल साह, lसंजीव गुप्ता,जिला कार्यालय मंत्री गौतम पंडित,भाजयुमो जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल सहित जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल ने किया। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments