Homeपाकुड़भारत सरकार के संस्कृत विभाग के सीसीआरटी स्कॉलरशिप के लिए पाकुड़ के...
Maqsood Alam
(News Head)

भारत सरकार के संस्कृत विभाग के सीसीआरटी स्कॉलरशिप के लिए पाकुड़ के इनेश पांडेय का चयन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ शहर के राजापाड़ा में संचालित गानेर तोरी संगीत इंस्टिट्यूट के छात्र मास्टर इनेश पांडेय (12 वर्ष) को संस्कृत विभाग, भारत सरकार के द्वारा सीसीआरटी स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। इनेश पांडेय को वर्ष 2023-24 के लिए सिलेक्ट किया गया है। इनेश पांडेय को मंजूषा आर्ट के फील्ड में स्कॉलरशिप दिया गया है। यह जानकारी संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इप्शिता साहा पांडेजी ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रविंद्र संगीत के लिए गानेर तोरी की एक अन्य छात्री असम से सिलेक्ट की गई थी। प्राचार्य डॉ. इप्शिता साहा पांडेय खुद भी मंजूषा कला से 3 वर्षों से जुड़ी हुईं है। मंजूषा गुरु मनोज पंडितजी को लेकर, उनके घराना को लेकर रिसर्च कर रही है आगे झारखंड की लोक कला सोहराय, कोहबर, पाईतकर पर भी उनके काम करने की इच्छा है। उन्होंने बताया कि इस साल भी कई छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और संस्थान एवं पाकुड़ झारखंड का नाम रोशन करेंगे। मंजूषा गुरु मनोज पंडित जी और पवन कुमार सागर जी (इनेश के गुरु) इनेश पांडेय को उसके इस सफलता के लिए बहुत बधाई और आशीर्वाद दिया है।

1 COMMENT

  1. यह हमारे पाकुड़ जिले,राजमहल लोक सभा क्षेत्र, झारखंड राज्य के संस्कृति को ओर विकसित करने में इनेश पाण्डे का महत्वपूर्ण योगदान माना जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments