Homeपाकुड़पाकुड़ में एआईएमआईएम के जिला कार्यालय का उद्घाटन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में एआईएमआईएम के जिला कार्यालय का उद्घाटन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का किया आगाज

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

मकसूद आलम

पाकुड़।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एआईएमआईएम ने पाकुड़ में अपने जिला स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर,पार्टी के एमएलसी एवं झारखंड प्रदेश सह प्रभारी मिर्जा रियाज उल हसन आफिंदी, प्रदेश महासचिव महताब आलम,डॉ नसीम अंसारी संथाल परगना प्रभारी, इंतेखाब अंसारी प्रदेश महासचिव,समीर अली,नदीम खान,पूर्व विधायक मौलाना अकील अख्तर, उवा नेता अफ़ीफ अमसल सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि एआईएमआईएम सभी जाति,धर्म और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संविधान के दायरे में रहकर राजनीति करती है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।साथ ही सभी समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अकील अख्तर के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़ की जनता ने उनके कार्यों को देखा है और आने वाले समय में भी विकास और जनसेवा की राजनीति को समर्थन मिलेगा।

पार्टी के एमएलसी एवं झारखंड प्रदेश सह प्रभारी मिर्जा रियाजुल हसन आफिंदी ने कहा की यह कार्यालय सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं,बल्कि हर दबे-कुचले, बेसहारा और जरूरतमंद की आवाज बनने के लिए खोला गया है। जनता की समस्याओं का समाधान और न्याय दिलाने की लड़ाई भी यहीं से लड़ी जाएगी।पार्टी कार्यालय उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments