Homeपाकुड़तीन पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई JSSC परीक्षा, 15 केंद्रों पर रही...
Maqsood Alam
(News Head)

तीन पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई JSSC परीक्षा, 15 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी; हर पाली में करीब 20% रही उपस्थिति

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पाकुड़-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा- 2024 रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।जिला प्रशासन ने परीक्षा संचालन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे दिन परीक्षा की निगरानी की गई और प्रत्येक पाली से पहले तथा बाद में सभी केंद्राधीक्षकों से रिपोर्ट ली गई।पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित हुई। इस पाली में 6,000 अभ्यर्थियों में से 1,179 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,821 अनुपस्थित रहे।उपस्थिति 19.65 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट,पुलिस बल और प्रश्न पत्र उपलब्ध होने की पुष्टि की गई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।जबकि दूसरी पाली 11:30 बजे से 1:30 बजे तक हुई। इसमें भी 6,000 अभ्यर्थियों के विरुद्ध 1,179 अभ्यर्थी उपस्थित और 4,821 अनुपस्थित रहे।

इस पाली में भी 19.65 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। जिला नियंत्रण कक्ष ने परीक्षा पूर्व सभी केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की और परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्रों से शांतिपूर्ण संचालन की रिपोर्ट प्राप्त हुई।तीसरी एवं अंतिम पाली 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में 6,000 अभ्यर्थियों में से 1,178 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,822 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।उपस्थिति 19.63 प्रतिशत रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी 15 केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि कहीं से भी कदाचार,

अव्यवस्था अथवा किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।जिला प्रशासन के अनुसार,तीनों पालियों में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।परीक्षा के दौरान सुरक्षा,गोपनीयता और पारदर्शिता के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी,केंद्राधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments