Homeपाकुड़धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र आंदोलन की जीत- उदय लखमानी
Maqsood Alam
(News Head)

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र आंदोलन की जीत- उदय लखमानी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कांग्रेस प्रदेश पीसीसी कोऑर्डिनेटर सह पाकुड़ जिला प्रभारी उदय लखमानी ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर मचे भारी बवाल के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। मजबूर हो कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उदय लखमानी ने कहा कि आधिकारिक इस्तीफा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। उदय लखमानी ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने जबरदस्त तरीके से आंदोलन किया। उनको पुलिस घसीटा भी और लाठी से मारा भी, लेकिन पीछे नहीं हटज, छात्रों को जीत दिला कर रही। लंबे समय से चल रहे छात्रों के प्रदर्शन और विपक्ष के भारी दबाव के बीच यह फैसला लिया गया है। झारखंड कांग्रेस पीसीसी कोऑर्डिनेटर सह प्रभारी पाकुड़ जिला उदय लखमानी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की जीत है। लोकतंत्र में बड़े से बड़ा आदमी को झुकना पड़ता है। यही रास्ता महात्मा गांधी जी, डॉ भीमराव अंबेडकर जी एवं डॉक्टर लोहिया जी ने हमें सिखाया है। एकता की जीत होती है। आंदोलन करने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई। आखिर तानाशाह को झुकना पड़ा। युवा शक्ति छात्र शक्ति के आगे मोदी सरकार आखिर झुक गया। देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया। पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोजगार तक जाएगी। इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments