Homeपाकुड़कोटालपोखर में नेहाल फिटनेस जिम का शानदार उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी फिटनेस की...
Maqsood Alam
(News Head)

कोटालपोखर में नेहाल फिटनेस जिम का शानदार उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी फिटनेस की बेहतर सुविधा

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर। युवाओं में बढ़ते फिटनेस क्रेज को देखते हुए कोटालपोखर थाना रोड में नेहाल फिटनेस जिम का शानदार शुभारंभ किया गया। जिम का उद्घाटन कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार, मुखिया शेरोफिना हेमब्रम एवं पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक फिटनेस की सुविधा उपलब्ध हो गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा मौजूद रहे।जिम संचालक की ओर से बताया गया कि युवाओं को बेहतर वातावरण में नियमित व्यायाम और फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है।सुबह से रात तक खुलेगा जिम नेहाल फिटनेस जिम में युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारित किया गया है। जिम सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इससे विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य युवा अपनी सुविधानुसार समय निकालकर व्यायाम कर सकेंगे।

फिट रहने को लेकर युवाओं में बढ़ रहा क्रेज- थाना प्रभारी—

विज्ञापन

dronakids

उद्घाटन के बाद कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच जिम और फिटनेस को लेकर रुचि लगातार बढ़ रही है। हर युवा स्वयं को स्वस्थ और फिट रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि कोटालपोखर में जिम खुलने से अब युवाओं को फिटनेस के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम के साथ-साथ अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने भी थाना रोड में फिटनेस जिम खुलने को युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत, कांग्रेस युवा नेता शमीम मंसूरी सहित पत्रकार मित्र काफ़ी संख्या में मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments