Homeपाकुड़पांच लाख के लेनदेन का विवाद पहुंचा थाना,एक आरोपी को जेल,दो की...
Maqsood Alam
(News Head)

पांच लाख के लेनदेन का विवाद पहुंचा थाना,एक आरोपी को जेल,दो की तलाश जारी

व्यापार के नाम पर रकम लेने और वापसी मांगने को लेकर विवाद का आरोप,मारपीट व धमकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर।पांच लाख रुपये के कथित लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है।साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्राथमिकी में नामजद दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 60/26 में नामजद आरोपी सत्यजीत साहा उर्फ फुचुआ,पिता सुधीर साहा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नवजीत साहा उर्फ माना और उसके भाई निताई साहा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

पांच लाख रुपये ने बढ़ाया विवाद—

विज्ञापन

dronakids

मामले की शुरुआत कथित तौर पर पांच लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुई। राजमहल थाना क्षेत्र के लखन राजवंशी ने कोटालपोखर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक,व्यापार के नाम पर पांच लाख रुपये दिए गए थे। रकम वापस मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।

तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी—

शिकायत के आधार पर कोटालपोखर थाना पुलिस ने नवजीत साहा उर्फ माना, सत्यजीत साहा उर्फ फुचुआ और निताई साहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच के क्रम में सत्यजीत साहा को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अब मामले में फरार बताए जा रहे दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी—

कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले के अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच के केंद्र में लेनदेन और घटना की पूरी कड़ी—

पुलिस जांच में अब यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा कि पांच लाख रुपये का लेनदेन किस उद्देश्य से हुआ था, रकम देने और वापस मांगने से जुड़ी परिस्थितियां क्या थीं तथा विवाद के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ। पुलिस शिकायत में लगाए गए मारपीट और धमकी के आरोपों की भी जांच कर रही है।फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ गई है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े घटनाक्रम और लेनदेन की पूरी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments