Homeपाकुड़परिसदन में कल जनसंवाद करेंगे सांसद विजय हांसदा,कार्यकर्ताओं व आम लोगों से...
Maqsood Alam
(News Head)

परिसदन में कल जनसंवाद करेंगे सांसद विजय हांसदा,कार्यकर्ताओं व आम लोगों से सुनेंगे समस्याएं

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा सोमवार, 21 सितंबर को पाकुड़ परिसदन (सर्किट हाउस) में जनसंवाद करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से प्रस्तावित कार्यक्रम में सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेंगे।झामुमो जिला समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम में जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, केंद्रीय समिति सदस्य, जिला वर्ग संगठनों के पदाधिकारी,नगर समिति एवं विभिन्न प्रखंड समितियों के पदाधिकारी-सदस्य, नगर व प्रखंड वर्ग संगठनों के पदाधिकारी-सदस्य समेत वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की गई है।जनसंवाद के दौरान सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, बुनियादी सुविधाओं समेत स्थानीय स्तर की समस्याओं को सांसद के समक्ष रखने की तैयारी है। पार्टी ने सभी प्रखंड एवं नगर समितियों को कार्यक्रम की सूचना आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से निर्धारित समय पर परिसदन पहुंचकर अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments