समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। शारदीय दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को धूल से राहत दिलाने के लिए बीजीआर की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। अमरजीत बलिहार चौक से रविंद्र चौक तक सड़क पर पानी का छिड़काव कर धूल कम करने का प्रयास किया गया, ताकि मां दुर्गा के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।यह अभियान बीजीआर के ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेटर बबलू सिंह की देखरेख में चलाया गया। दुर्गापूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने और सड़कों पर धूल उड़ने से लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई। पानी के छिड़काव से सड़क की धूल कम करने और आवागमन को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया।शहर में बनाए गए तोरण द्वार और गांधी चौक के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वाटर टैंकर गांधी चौक तक नहीं पहुंच सका। हालांकि, शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया।दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई इस पहल से धूल से होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान सड़कों पर बढ़ती आवाजाही के बीच पानी का छिड़काव श्रद्धालुओं के लिए राहत देने वाला कदम माना जा रहा है।

