समाचार चक्र संवाददाता
हिरणपुर में शारदीय दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हिरणपुर के पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के बीच डीडीसी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। दुर्गोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा, उपाध्यक्ष राजकुमार, सचिव सोनू साहा और कोषाध्यक्ष संजय साहा सहित सुरोजित, दीपक साहा, कंचन मंडल एवं अजय भगत उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूजा पंडाल में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

