Homeपाकुड़आजसू सुप्रीमो से मिले आजसू युवा नेता, रामगढ़ जीत की दी बधाई
Maqsood Alam
(News Head)

आजसू सुप्रीमो से मिले आजसू युवा नेता, रामगढ़ जीत की दी बधाई

पाकुड़ और साहिबगंज में चरम पर भ्रष्टाचार- अफीफ अमसल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ आजसू के युवा नेता अफीफ अमसल ने रांची में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। अफीफ ने महतो को किताब भेंट कर रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की प्रचंड जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उन्होंने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से चली लंबी बातचीत में साहिबगंज और पाकुड़ जिले की समस्याओं को भी रखा। कहा कि दोनों जिला में समस्याओं का अंबार लगा है। लोगों में समस्याओं को लेकर त्राहिमाम मचा है। पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त हैं। लोगों के पास रोजगार भी नहीं है। युवा पीढ़ी रोजगार के लिए पलायन करने को विवश हो रहे हैं।

अफीफ अमसल ने साहिबगंज और पाकुड़ जिला में भ्रष्टाचार को लेकर भी बातें की। उन्होंने कहा कि दोनों जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। युवा नेता अफीफ ने सुदेश महतो से मुलाकात में महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं। पार्टी संगठन की मजबूती और विस्तार पर भी आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments