Homeपाकुड़ियामिट्टी खुदाई के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत,लोगों में...
Maqsood Alam
(News Head)

मिट्टी खुदाई के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत,लोगों में दहशत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

पूर्णेन्दु कुमार बिमल@समाचार चक्र

पाकुड़िया (पाकुड़)-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीचपहाड़ी एकलव्य विद्यालय के पास की जमीन में कुछ महिला घर की लिपाई करने के लिए लाल मिट्टी की खुदाई कर रही थी। इसी बीच खुदाई करते-करते लगभग चार से पांच फीट अंदर जाकर खुदाई करने लगी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इधर रविवार से लगातार बारिश हुई थी। जिस वजह से मिट्टी में नमी थी और निचले स्तर पर खुदाई करने की वजह से ऊपरी सतह की मिट्टी का हिस्सा महिलाओं के ऊपर गिरने से तीन महिलाएं मिट्टी से दब गई। हालांकि एक महिला को मिट्टी से सकुशल निकाल लिया गया। लेकिन दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक दोनों महिलाओं की पहचान की जा चुकी है। मृतिका मुखी हांसदा (पति- चुंका मरांडी), सूरजमुनि हेंबम (पति- स्वर्गीय जादू मरांडी), दुमका जिला काठीकुंड प्रखंड के दोहमुनि मोहनपुर गांव के निवासी है। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचित कर दिया गया था और घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की बिंदुवार जांच कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments