Homeलिट्टीपाड़ादो हाईवा के आमने सामने टक्कर से पान दुकान क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे...
Maqsood Alam
(News Head)

दो हाईवा के आमने सामने टक्कर से पान दुकान क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे चालक

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क चटकम के समीप गुरुवार देर रात दो हाइवा के आमने-सामने भिड़ंत से एक हाइवा सड़क किनारे एक दुकान से टकरा गया। जिससे दुकान को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 3386 हिरणपुर थाना क्षेत्र से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा था। तेज गति के कारण चटकम के समीप विपरीत दिशा से आ रही हाइवा संख्या 17 ए 3304 से टक्कर हो गया। जिससे गिट्टी लदा ट्रक का स्टेयरिंग फैल होने के कारण सड़क किनारे पान की दुकान से टकरा गया। जिससे लालू दे का दुकान छतिग्रस्त हो गया।

वही दुर्घटना में दोनों हाइवा को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नही है। ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया दुर्घटनाग्रस्त दोनो हाइवा को जप्त कर लिया गया है। घटना के बाद दोनों वाहनों का चालक मौके से फरार हो गया है। थाना में सन्हा दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments