Homeबरहरवाबरहरवा थाना प्रभारी के रूप में प्रियेश प्रसून ने दिया थाना क्षेत्र...
Maqsood Alam
(News Head)

बरहरवा थाना प्रभारी के रूप में प्रियेश प्रसून ने दिया थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त करने का भरोसा!

समाचार चक्र संवाददाता

बरहरवा : बरहरवा थाना में नए थाना प्रभारी का पदस्थापन लगभग माह के पश्चात पुनः हो चुका है।ज्ञात हो कि बरहरवा थाना प्रभाग के पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार बरहरवा थाना प्रभारी का तत्काल प्रभार संभाल रहे थे,अब पुनः 2018 बैच के तेज तर्रार एसआई पियुष प्रसून बरहरवा थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में योगदान ले लिया है। मालूम हो कि इसके पहले वे रांगा थाना में एसआई के पद पर पदस्थापित थे,जो एक तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना होगी। वहीं उनकी पदस्थापना होने से बरहरवा वासियों को काफी उम्मीदें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments