Homeकोटालपोखरभागवत कथा से अच्छे इंसान बनने की मिलती है सीख- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

भागवत कथा से अच्छे इंसान बनने की मिलती है सीख- बाबूधन मुर्मू

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर– भाजपा नेता एवं राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू पड़ोसी साहिबगंज जिला के कोटलपोखर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। भागवत कथा समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता ने कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रजप्रिया किशोरी जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। अध्यात्म के लिए बाबूधन मुर्मू को अयोध्या में मिले मानस सम्मान पर खुशी जताई और बधाई भी दी। अपने संबोधन में बाबूधन मुर्मू ने कहा कि समाज को अध्यात्म से जोड़ने के लिए इस तरह का आयोजन जरूरी है। यह हमें संपूर्ण विकास की राह पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा स्वयं ज्ञान का भंडार है। इंसान को अपने जीवन में भागवत कथा सुननी चाहिए। यह धार्मिक जानकारी के साथ-साथ संस्कार और जीने की सही राह दिखाती है। भागवत कथा में हमें अपने जीवन के हर पहलू का जवाब मिलता है। यह हमें जिम्मेदार नागरिक बनने और अच्छा इंसान बनने की सीख देता है। भागवत कथा से हमें जीवन जीने की प्रेरणा मिलता है। यह दूसरों के लिए जीना भी सिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments