Homeपाकुड़फेस संस्था के वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम में नन्हे छात्रों ने दिखाया...
Maqsood Alam
(News Head)

फेस संस्था के वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम में नन्हे छात्रों ने दिखाया दमखम

:--विभा,एलएफडब्लू एवं स्वयं सेवी संस्था फेस के सहयोग से शानदार कार्यक्रम का किया गया समापन

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र कार्यालय

पाकुड़ स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से डायस भवन में शनिवार को वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीडीसी डॉ. शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल एवं प्रोफेसर त्रिवेणी प्रसाद भगत शामिल हुए।

दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करती हुए संस्था के सचिव ऋतू पाण्डेय, फोटो- समाचार चक्र
दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करती हुए संस्था के सचिव ऋतू पाण्डेय, फोटो- समाचार चक्र

उक्त कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए संस्था विभा और एलएफडब्लू कि टीम की कड़ी मेहनत और लगन से कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। जिसमें चयनित नन्हे छात्र-छात्राओं के बीच अंग्रेजी शब्दों के स्पीकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।

कार्यक्रम में स्क्रीन पर अंग्रेजी शब्दों को प्रदर्शित कर छात्रों से निर्धारित समय पर उच्चारण करना था। इसमें भाग लेने वाले नन्हे छात्र-छात्राएं तय समय पर स्क्रीन पर एक के बाद एक आ रही अंग्रेजी शब्दों का उच्चरण करते गए। प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

वहीं छात्रों के द्वारा स्क्रीन पर अंग्रेजी शब्दों का फटाफट उच्चारण से अतिथि एवं तमाम मौजूद लोग अचंभित रह गए।अतिथि एवं मौजूद लोगों ने छात्रों का तालियों से उत्साह बढ़ाया।

वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम, फोटो- समाचार चक्र
वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम, फोटो- समाचार चक्र

फेस संस्था की सचिव रितु पांडेय ने बताया कि बच्चों का क्लास जैसे-जैसे बढ़ता जाता है, अंग्रेजी भाषा की मांग बढ़ती है।अंग्रेजी विषय में छात्रों को मजबूत बनाने के लिए शुरुआती दौर में ही मजबूत बनाना जरूरी है। नींव मजबूत होने से आगे चलकर दिक्कत नहीं होगी। पिछले डेढ़ साल से 135 स्कूलों में 135 छात्रों का चयन कर उन्हें अंग्रेजी विषय में शिक्षा दी गई। अंग्रेजी शब्दों का ज्ञान दिया गया। आज के इस प्रोग्राम के जरिए यह देखना था कि छात्रों ने अब तक क्या सीखा। यह एक तरह से परीक्षा भी कह सकते हैं। जिसमें छात्रों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। जिस तरह छोटे-छोटे बच्चे स्क्रीन पर अंग्रेजी शब्दों को पढ़कर फटाफट उच्चारण कर रहे हैं, यह वाकई में प्रशंसनीय हैं। आगे चलकर छात्रों को अंग्रेजी विषय में पढ़ाई करने में सुविधा होगी।इस तरह आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। अंग्रेजी सीखने की ललक बढ़ेगी। फेस संस्था छात्रों के भविष्य को लेकर हमेशा गंभीर रहा है। आगे भी गंभीरता से काम करती रहेगी।

डीडीसी डॉ.शाहिद अख्तर ने कार्यक्रम की सराहना की। फेस संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्र अगर इस तरह अंग्रेजी शब्दों का फटाफट उच्चारण कर रहे हैं, तो यह कहीं ना कहीं फेस संस्था एवं उनके सहयोगियों की कोशिश रही है। यह आयोजन छात्रों का उत्साह बढ़ाएगा। कंपीटिशन एग्जाम में बैठने का अनुभव बढ़ेगा।

एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने फेस संस्था की सचिव ऋतु पांडेय के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पाकुड़ जैसे छोटे जगह में इतना बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना काबिल ए तारीफ है। ऐसे आयोजन से बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़ता है। अंग्रेजी के कठिन शब्दों को बच्चे फटाफट पढ़ ले रहे हैं इसमें बच्चों के साथ साथ शिक्षकों की मेहनत का असर है। उन्होंने कहा शिक्षा एक चमत्कार की तरह है, जो हमें इस ग्रह पर सुखी रहने के सभी चमत्कारों को सीखने में मदद करती है। यह हमें सभी संदेहों और अंधविश्वासों से मुक्त करने के साथ ही समाज को प्रभावित करने वाली सभी बुराईयों को हटाने में मदद करती है। बेहतर शिक्षित लोग बहुत आसान और सुरक्षित तरीके से परिवार और राष्ट्र की सुरक्षा कर सकते हैं। इसलिए बिना मेहनत के सफलता नही मिल सकती। आप खूब मेहनत करें और आगे बढ़े।

एसडीओ हरिवंश पंडित ने बच्चों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप मेहनत करें मेहनत कभी बेकार नही जाती।

प्रतिभागियों को सीडब्लूसी के रतन कुमार सिंह, रंजना श्रीवास्तव, सुबीर भट्टाचार्य ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन पूजा ने की। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फेस संस्था से जुड़े सहादत हुसैन एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

प्रतिभागी और शिक्षक हुए सम्मानित

वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम, फोटो- समाचार चक्र
वर्ड पावर चैंपियनशिप कार्यक्रम, फोटो- समाचार चक्र

प्रतिभागी बानी हेम्ब्रम, आकाश हांसदा, सुभोजित राजवंशी, कौशिक कुमार, अलीशा सुल्ताना, शिवम सरदार, रूद्र मिश्रा, रणवीर सिंह, माही कुमारी, आर्यन अंसारी, करणवीर जयसवाल, रितिका कुमारी, साहिब मरांडी, सोमनाथ राय एवं मनीषा मुर्मू को सम्मानित किया गया। जबकि स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षकों में रोजमेरी सोरेन, तमन्ना खातून, नीलम मरांडी, रीना दास, अब्दुल रजाक, शकीला खातून, नवनीता कुमारी, पापरी मंडल, मंजू मुर्मू, संतोष यादव, अंजली कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments