Homeपाकुड़नई शिक्षा नीति छात्रों के लिए वरदान साबित होगा- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

नई शिक्षा नीति छात्रों के लिए वरदान साबित होगा- बाबूधन मुर्मू

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर बच्चों के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू शामिल हुए।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

प्रधानाचार्य नागेंद्र झा एवं शिक्षकों ने बाबूधन मुर्मू का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले आदिवासी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने अपने संबोधन में स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाए गए नई शिक्षा नीति की सराहना की। नई शिक्षा नीति के संबंध में अपनी बातों को रखा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर दिशा देने में नई शिक्षा नीति वरदान साबित होगी। इससे विद्यार्थियों को विशेष फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्र अपनी इच्छा अनुसार विषय चुन सकते हैं। नई शिक्षा नीति में जीडीपी का छह प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करेगी। पांचवी कक्षा तक के बच्चों को उनकी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाने का प्रावधान रखा गया है।

इस दौरान राम मुर्मू, जेम हेंब्रम, लुचिता हेंब्रम, प्रिय मुर्मू, सुरेश पहाड़िया को सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा के दानियाल किस्कू एवं अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments