Homeपाकुड़भाजपा नेता ने स्कूल का किया निरीक्षण, नई शिक्षा नीति की दी...
Maqsood Alam
(News Head)

भाजपा नेता ने स्कूल का किया निरीक्षण, नई शिक्षा नीति की दी जानकारी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ । पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता एवं राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू ने गुरुवार को परोलबोना प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षक से उपलब्ध संसाधन, बच्चों की संख्या, उपस्थिति व ठहराव, शिक्षकों की संख्या, पानी व बिजली की सुविधा आदि की जानकारी ली। शिक्षक ने सारी जानकारियां देते हुए पानी की समस्या के समाधान की मांग की। बताया कि स्कूल में एक ही चापाकल है, जो खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में पानी नहीं रहने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

dronakids
बच्चों से बात करते हुए बाबुधन मुर्मू, फोटो- समाचार चक्र
बच्चों से बात करते हुए बाबुधन मुर्मू, फोटो- समाचार चक्र

भाजपा नेता ने पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों से गणित विषय पर सवाल जवाब भी किया। इस दौरान बच्चों एवं शिक्षक को केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति की जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाने को कहा। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने को कहा गया। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि नई शिक्षा नीति बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए शिक्षा नीति लाई है।

इसे भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments