Homeपाकुड़मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए युवा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आबू तालिब
Maqsood Alam
(News Head)

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए युवा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आबू तालिब

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों रांची में वर्ल्ड होम्योपैथिक डे पर आयोजित कार्यक्रम में युवा चिकित्सक डॉ. आबू तालिब सम्मानित हुए। होम्योपैथी में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडलिस्ट बीएचएमएस डॉ. आबू तालिब को यह सम्मान मिला।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्ल्ड होम्योपैथिक डे पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आयुष डॉक्टरों को विशेष सम्मान, आयुष आंगनवाड़ी होम्योपैथिक कीट का उद्घाटन एवं फर्स्ट पैथी होम्योपैथी मैगजीन, फर्स्ट पैथी होम्योपैथी सीएमई पोस्टर तथा सी केयर होम्योपैथिक पुस्तक का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने आयुष क्षेत्र की मजबूती के लिए 300 करोड़ के बजट की जानकारी भी दी। यूनिवर्सिटी रांची के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में 17 अप्रैल को आयुष निदेशालय स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड तथा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया वर्ल्ड होम्योपैथी डे के उपलक्ष में होम्योपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामजी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। पूरे राज्य से 24 जिले के हजारों चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इस सम्मान के लिए एचएमएआई रांची झारखंड के प्रेसिडेंट डॉ. एन कुमार एवं डॉ. राजीव कुमार का आभार व्यक्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments