Homeपाकुड़नगर परिषद का पांच साल में शुन्य रही उपलब्धियां, जनता के भरोसे...
Maqsood Alam
(News Head)

नगर परिषद का पांच साल में शुन्य रही उपलब्धियां, जनता के भरोसे को तोड़ा- गांगुली

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)
अबुल काशिम@समाचार चक्र
अबुल काशिम@समाचार चक

पाकुड़ । नगर परिषद के पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस अवसर पर नगर परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अपनी उपलब्धियों को मीडिया कर्मियों के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन

Drona

अध्यक्ष संपा साहा एवं अन्य अधिकारियों ने दावा किया कि पांच साल में जो काम हुआ, वो दस साल में भी नहीं हुआ होगा। इधर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली ने उपलब्धियों को हवा हवाई बताया है।

विज्ञापन

add

पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि पांच साल में उपलब्धियां शुन्य रहा। नगर परिषद ने जनता के भरोसे को तोड़ा है। पांच साल के कार्यकाल में जनता का कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी सिर्फ अपने काम में व्यस्त रहे। आम जनता के भरोसे को जीतने में नाकाम रहे। कोई उपलब्धि नहीं है। जो उपलब्धियां गिनाई जा रही है, वो हवा हवाई है। आम जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों ने जनता के साथ ही छलावा किया है। इसका जवाब जनता ही देगी। आगामी चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा। नगर परिषद उपलब्धियां गिना कर आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता को मुर्ख बनाना आसान नहीं है। आम जनता सब समझ रही है।

विज्ञापन

polytechnic

उन्होंने कहा कि नगर परिषद को खुद पर ही भरोसा नहीं रहा कि जनता को संतुष्ट कर पाया है। इसलिए उपलब्धियां गिनाई जा रही है। अगर नगर परिषद जनता के भरोसे को जीतने में कामयाब होती तो आज उपलब्धियां गिनाने की जरूरत नहीं पड़ती। पांच साल में जनता की परेशानियों को नजरंदाज किया गया। पानी की समस्याओं से जुझते रहे। पांच साल गुजर गए, शहरी जलापूर्ति योजना को पूरा नहीं कर पाए। नालियों में बजबजाती कचड़ो के दुर्गंध से परेशान रहे। नगर के विकास के नाम पर सड़क और नाला निर्माण में लूट खसोट हुआ। घटिया निर्माण का नतीजा भी साफ दिख रहा है। कई सड़कों की गिट्टी उखड़ने लगी है। लोगों में नाराजगी है। नगर परिषद के चुनाव में परिणाम भुगतना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments